4 भारतीय Superstars जो WWE Royal Rumble 2023 मैच में नज़र आ सकते हैं

Ujjaval
WWE Royal Rumble में भारतीय सुपरस्टार्स भी नज़र आ सकते हैं
WWE Royal Rumble में भारतीय सुपरस्टार्स भी नज़र आ सकते हैं

WWE Royal Rumble: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। दरअसल, ट्रिपल एच (Triple H) के क्रिएटिव हेड बनने के बाद पहली बार इस इवेंट का आयोजन देखने को मिलने वाला है। कई बड़े सुपरस्टार्स की अमूमन यहां वापसी देखने को मिलती है।

2023 के मेंस WWE Royal Rumble मैच में कुछ भारतीय सुपरस्टार्स को आने का मौका मिल सकता है। WWE में पहले के मुकाबले में भारतीय सुपरस्टार्स ज्यादा प्रभावशाली हो गए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 भारतीय सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे, जो WWE Royal Rumble 2023 मैच में नज़र आ सकते हैं।

4- WWE Royal Rumble 2023 में जिंदर महल आ सकते हैं

जिंदर महल इस समय SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं और उन्हें कंपनी में जबरदस्त सफलता मिली है। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी बुकिंग में गिरावट देखने को मिली है। महल अब लगातार टीवी पर नज़र नहीं आते हैं। हालांकि, Royal Rumble मैच में उनकी वापसी देखने को मिल सकती है।

वो लगातार इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट की वीडियो डाल रहे हैं और इससे संकेत मिल रहे हैं कि वो धमाकेदार अंदाज में वापसी कर सकते हैं। WWE उन्हें Royal Rumble मैच का हिस्सा बनाना चाहेगा। वो यहां कुछ एलिमिनेशन करके अपनी वापसी को बेहतर बना सकते हैं।

3- वीर महान

भारतीय सुपरस्टार वीर महान का मेन रोस्टर रन काफी अजीब था। उन्होंने रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ दुश्मनी में जबरदस्त काम किया। हालांकि, इसके बाद वो अचानक टीवी से दूर हो गए और फिर उनकी NXT में वापसी देखने को मिली। वीर महान के पास WWE में बड़ा नाम बनाने का टैलेंट है।

WWE को उनका टैलेंट बड़े लेवल पर दिखाना चाहिए। इसके लिए Royal Rumble एक शानदार जगह रहेगी। वो इस मुकाबले में NXT का नेतृत्व कर सकते हैं और डॉमिनेंट अंदाज में कई मेन रोस्टर सुपरस्टार्स को एलिमिनेट कर सकते हैं। महान आते हैं, तो उन्हें काफी तगड़ा पॉप मिलेगा।

2- शैंकी

शैंकी काफी समय से WWE में नज़र नहीं आए हैं। अब उनकी वापसी देखने को मिल सकती है। वो अपने अनोखे अंदाज के लिए बीच में फैन फेवरेट बन गए थे लेकिन उन्हें बाद में टीवी से दूर कर दिया गया। शैंकी को अगर सही तरह से पुश दिया जाए, तो वो WWE के कई दिग्गज स्टार्स को टक्कर दे सकते हैं।

भारतीय सुपरस्टार शैंकी को WWE Royal Rumble मैच का हिस्सा बना सकता है। वो यहां ब्रॉन स्ट्रोमैन और ओमोस जैसे तगड़े और बड़े कद के सुपरस्टार्स को कंफ्रंट करके फैंस से जबरदस्त रिएक्शन प्राप्त कर सकते हैं। शैंकी के यहां से इन दोनों स्टार्स के खिलाफ बाद में सिंगल्स मैच भी तय हो सकते हैं।

1- द ग्रेट खली

द ग्रेट खली काफी समय से इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए हैं। फैंस उन्हें काफी ज्यादा मिस करते हैं। उन्होंने भारत में WWE को फैलाने में बहुत अहम किरदार निभाया था। खली पहले भी Royal Rumble मैचों में हिस्सा लेकर फैंस को कई खास मोमेंट्स दे चुके हैं।

WWE Royal Rumble मैच में कई सरप्राइज एंट्री प्लान कर रहा होगा और इसके लिए द ग्रेट खली एक शानदार विकल्प रहेंगे। उन्हें जबरदस्त रिएक्शन मिल सकता है और कुछ समय तक मुकाबले में रहने के बाद वो एलिमिनेट हो सकते हैं। भारतीय दिग्गज को फिर रिंग में देखकर फैंस खुश जरूर होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications