4 भारतीय Superstars जो WWE में भारत की पोशाक पहन कर देश की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं

wwe indian superstars india costume
WWE में सुपरस्टार्स भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते आए हैं

WWE: WWE के शोज़ दुनिया के लगभग हर कोने में प्रसारित होते हैं, इसलिए समय बीतने के साथ यहां गैर-अमेरिकी रेसलर्स की संख्या में इजाफा होता देखा गया है। भारत समेत एशिया के कई देश और यूरोप समेत अफ्रीकी देशों के रेसलर्स भी दुनिया के सबसे बड़े प्रो रेसलिंग प्रमोशन में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

Ad

यहां भारत के भी कई रेसलर्स अपने काम से लाखों फैंस को प्रभावित करते आए हैं, जो भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का काम करते आए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 भारतीय सुपरस्टार्स के बारे में जो भारतीय पोशाक पहन कर देश की संस्कृति को बढ़ावा देते आए हैं।

#)पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन जिंदर महल

youtube-cover
Ad

जिंदर महल को WWE में काम करने का करीब 10 सालों का अनुभव है। इस दौरान वो वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल कर चुके हैं। वो अपने करियर की शुरुआत और 3MB के दिनों से ही सिर पर टर्बन पहन कर एंट्री लेते आए हैं।

वहीं 2016 में जब उनकी वापसी हुई तो उन्होंने पैंट के बजाय ट्रंक पहनना शुरू कर दिया था, लेकिन टर्बन पहन कर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दे रहे होते थे। वहीं जब वो मैच लड़ने के लिए टर्बन उतारते तब उन्होंने उसे कभी जमीन से नहीं छूने दिया, जो बताता है कि वो दूसरे देश में रहकर भी यहां की संस्कृति को भूले नहीं हैं।

#)कविता देवी

youtube-cover
Ad

कविता देवी WWE रोस्टर में आने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं। उन्होंने 2017 में इस प्रमोशन को जॉइन किया, जहां कड़ी मेहनत करते हुए उन्होंने NXT तक का सफर तय किया था, लेकिन मई 2021 में कंपनी ने चौंकाने वाला फैसला लेकर उन्हें रिलीज़ कर दिया था।

वो अपने करियर में सूट पहन कर एंट्री लेती रहीं और मैच भी सूट में ही लड़ती थीं। उनका ये रूप इस बात का प्रमाण है कि भारत की महिलाएं भी चाहें तो इतने ऊंचे लेवल पर अपना करियर बना सकती हैं।

#)सौरव गुर्जर

youtube-cover
Ad

सौरव गुर्जर उर्फ़ सांगा साल 2018 से WWE में काम कर रहे हैं। उनकी 6 फुट 9 इंच की लंबाई और करीब 300 पाउंड्स वजन उन्हें बहुत खतरनाक जायंट सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित कर रहा होता है। कुछ समय पहले उन्हें NXT में ग्रेसन वॉलर का बॉडीगार्ड बनाया गया था, इस दौरान वो सूट पहन कर एंट्री लेते हैं।

मगर आपको याद दिला दें कि NXT में उनके शानदार सफर की शुरुआत वीर महान के साथ टीम से हुई थी, जिसे द इंडस शेर के नाम से जाना जाता था। उस समय गुर्जर, एक लुंगी पहन कर और माथे पर टीका लगाकर इस तरह एंट्री लेते थे जैसे वो महादेव के बहुत बड़े भक्त हैं।

#)वीर महान

youtube-cover
Ad

वीर महान भी WWE में साल 2018 से काम कर रहे हैं और द इंडस शेर के मेंबर रहते उन्हें NXT में काफी फेम मिला। अब उनकी NXT में वापसी हो चुकी है, जहां उन्हें दोबारा सांगा के साथ देखा जाता है और वो भी सूट पहन कर ऑन-स्क्रीन नजर आते हैं।

मगर NXT में रिटर्न से पहले उन्हें मेन रोस्टर पर बहुत बड़ा पुश देने की कोशिश की गई थी, जहां उनकी विनिंग स्ट्रीक बड़े आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। द इंडस शेर के दिनों की तरह मेन रोस्टर पर भी वीर एक महादेव के भक्त की तरह एंट्री लेते रहे जो माथे पर टीका और लुंगी पहन कर बाहर आते थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications