4 भारतीय WWE Superstars से जुड़े चार रोचक तथ्य जिनके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा

WWE के भारतीय सुपरस्टार्स से जुड़े बेहद रोचक तथ्य
WWE के भारतीय सुपरस्टार्स से जुड़े बेहद रोचक तथ्य

WWE का इतिहास कई दशकों पुराना रहा है और ये दुनिया के सबसे पुराने प्रो रेसलिंग प्रमोशंस में से एक है। यहां दुनिया के 2 कोनों पर स्थित कनाडा और ऑस्ट्रेलिया तक दुनिया के कई अलग-अलग देशों के रेसलर्स काम कर चुके हैं और खूब सफलता भी हासिल की।

Ad

WWE के फैनबेस की बात की जाए तो भारत में भी इस प्रमोशन के करोड़ों फैंस मौजूद हैं, जो एक भी शो को मिस नहीं करते होंगे। विंस मैकमैहन के प्रमोशन का भारतीय फैनबेस और भी बड़ा तब हो गया जब भारत के रेसलर्स ने प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में आना शुरू किया था।

यहां कई भारतीय रेसलर्स सफलता प्राप्त कर चुके हैं और कई चैंपियनशिप जीतने के अलावा कई बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम की हैं और अभी भी यहां भारतीय या भारतीय मूल के कई रेसलर्स काम कर रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE में भारतीय सुपरस्टार्स से जुड़े चार सबसे रोचक तथ्यों से आपको अवगत कराने वाले हैं।

#)WWE सुपरस्टार द ग्रेट सबसे पहले भारतीय प्रो रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन

Ad

द ग्रेट खली ने अपना WWE डेब्यू साल 2006 में किया और आते ही उन्हें बड़ा पुश मिलने लगा था। उनके पुश का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता था कि उन्हें लगातार मैचों में जीत के लिए बुक किया जा रहा था। द अंडरटेकर के साथ स्टोरीलाइन खली को कंपनी के एक टॉप हील सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर चुकी थी।

डेब्यू के एक साल बाद तक वो कई बड़ी स्टोरीलाइंस का हिस्सा बने रहे। आपको याद दिला दें कि 2007 में ऐज को चोट के कारण अपने वर्ल्ड टाइटल को छोड़ना पड़ा था, जिसकी वजह से उस साल जुलाई महीने के एक SmackDown एपिसोड में 20-मैन बैटल रॉयल करवाया गया, जिसका विजेता नया चैंपियन बनने वाला था।

Ad

इस मैच में बतिस्ता, मार्क हेनरी और मैट हार्डी जैसे बड़े सुपरस्टार्स शामिल रहे, लेकिन अंत में खली जीत दर्ज कर प्रो रेसलिंग इतिहास में सबसे पहले भारतीय वर्ल्ड चैंपियन बने थे। द ग्रेट खली की ये उपलब्धि प्रो रेसलिंग इतिहास में हमेशा के लिए अमर रहेगी।

#)WWE में पहली भारतीय महिला रेसलर कविता देवी

Ad

कविता देवी साल 2017 में WWE में आने से पहले एक वेटलिफ्टर हुआ करती थीं और अपने वेटलिफ्टिंग करियर में कई पदक भी जीते। 2017 में कविता देवी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं। उन्होंने कई साल NXT में काम करते हुए आईओ शिराई और डाकोटा काई समेत कई अन्य बेहतरीन रेसलर्स के साथ काम किया था। उन्होंने WrestleMania 34 के विमेंस बैटल रॉयल डार्क मैच में भी भाग लिया था। मगर पिछले साल मई के महीने में कंपनी ने उन्हें रिलीज़ करने का फैसला लिया था।

#)गामा सिंह WWE में आए सबसे पहले भारतीय रेसलर

Ad

गामा सिंह प्रो रेसलिंग में आने से पहले एमेच्योर रेसलिंग में भी अपार सफलता हासिल कर चुके थे। उन्होंने उस समय दुनिया के कई टॉप प्रो रेसलिंग प्रमोशंस में काम किया और 1980 में WWE में पहला कदम रखा था। वो WWE में काम करने वाले सबसे पहले भारतीय रेसलर रहे और उन्होंने मध्य-एशियाई देशों में WWE को प्रमोट करने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया था। साल 2018 में Impact Wrestling को एक मैनेजर के तौर पर जॉइन करने के लिए भी गामा सिंह सुर्खियों में बने रहे थे और आपको बता दें कि जिंदर महल उनके भतीजे हैं।

#)WWE में द अंडरटेकर को हराने वाले एकमात्र भारतीय रेसलर हैं द ग्रेट खली

Ad

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि द ग्रेट खली ने साल 2006 में अपना WWE डेब्यू किया था और आते ही उन्हें द अंडरटेकर के साथ स्टोरीलाइन में शामिल किया गया। अंडरटेकर उस समय कंपनी के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे और उनके साथ फ्यूड की मदद से खली एक बड़े हील सुपरस्टार के रूप में उभर कर सामने आए।

WWE में उनकी सबसे पहली भिड़ंत Judgement Day 2006 में हुई। मैच में खली ने अंडरटेकर को डोमिनेट किया अंत में उन्होंने द डैडमैन के चोकस्लैम को काउंटर करते हुए बिग बूट लगाने के बाद अपनी जीत सुनिश्चित की। खली आज भी WWE में अंडरटेकर को हराने वाले एकमात्र भारतीय रेसलर बने हुए हैं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications