1. ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मुकाबला बुक करके
इस साल हुए रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। किसी भी फैंस को यह उम्मीद नहीं थी कि लैसनर अपना टाइटल रेसलमेनिया में मैकइंटायर के खिलाफ हार जाएंगे।
ड्रू मैकइंटायर वर्तमान में WWE चैंपियन हैं और कंपनी चाहे तो लैसनर की वापसी मैकइंटायर के खिलाफ मुकाबला बुक करके करा सकती है। हमारे ख्याल से यहां पर लैसनर की जीत उनकी वापसी को यादगार बना सकती है।