WWE: WWE करीब 70 सालों से प्रो-रेसलिंग की दुनिया में है। इस दौरान मैकमैहन परिवार की कई पीढ़ी इस बिजनेस से जुड़ी रही हैं। विंस मैकमेहन (Vince McMahon) के आने के बाद से ही WWE पूरी तरह से बदल गया। उन्होंने WWE को अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया है। उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाने में कई स्टार्स ने योगदान दिया है। WWE के इस सफर में कई स्टार्स के बेटे भी कंपनी का हिस्सा बने हैं। इसमें कुछ सुपरस्टार्स के बेटे आज WWE के सबसे बड़े रेसलर्स में से एक बन गए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 दिग्गजों के बारे में बात करेंगे, जिनके बेटे अभी WWE का हिस्सा हैं। 4- रे मिस्टीरियो के बेटे WWE का हिस्सा हैं Yakın Savunma Teknikleri@savunmaogrenRey Mysterio1894Rey Mysterio https://t.co/7xk7yt1wWPरे मिस्टीरियो प्रोफेशनल रेसलिंग के आइकॉन हैं। रे मिस्टीरियो ने अपने अंकल के कदमों पर चलते हुए 1989 में इस बिजनेस में एंट्री की थी। उन्होंने डेब्यू करने के बाद से ही फैंस को प्रभावित किया। मैक्सिको में उन्हें काफी ज्यादा लोकप्रियता मिल गई थी। उन्होंने 1990 में USA में एंट्री की थी। USA में आने के बाद वो WCW और ECW का हिस्सा बन गए थे। इन प्रमोशन्स में भी उन्हें काफी ज्यादा सफलता मिली थी। WCW के बंद होने के बाद WWE ने उन्हें साइन किया था। WWE में वो वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुके है। WWE में अब उनके साथ उनके बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो भी हैं। डॉमिनिक मिस्टीरियो इस समय जजमेंट डे ग्रुप का हिस्सा हैं और वो हील के रूप में नज़र आ रहे हैं। डॉमिनिक मिस्टीरियो अपने पिता रे के साथ टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं।3- काऊबॉय बॉब ऑर्टन के बेटे रैंडी ऑर्टनQuay (The Devil) Stewart 🙏🏾 🎃🔪@StewartQuayWrestling ain't the same without these two #RandyOrton #CodyRhodes2099135Wrestling ain't the same without these two 😭#RandyOrton #CodyRhodes https://t.co/6I2xzDyyKsबॉब ऑर्टन सेकेंड जनरेशन रेसलर हैं और उनके पिता भी रेसलर थे। उन्होंने 1972 में इस बिजनेस में एंट्री की थी। उनके पिता बिग ओ भी करीब दो दशक तक इसी बिजनेस का हिस्सा थे। बॉब ने 1980 के समय में WWE में एंट्री की थी। वो अपने करियर में कई यादगार पलों का हिस्सा रह चुके हैं। उनके बेटे रैंडी भी प्रो-रेसलिंग दुनिया का हिस्सा हैं।रैंडी ने 2002 में WWE डेब्यू किया था। WWE में डेब्यू करने के बाद ही रैंडी को फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा था। अपने WWE करियर में अभी तक रैंडी ऑर्टन 14 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं। रैंडी अभी चोट की वजह से इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। फैंस को उम्मीद है कि वो Royal Rumble के दौरान वापसी करेंगे। 2- डस्टी रोड्स के कोडी रोड्स WWE का हिस्सा हैंRoman Reigns SZN 💥@reigns_eraCody Rhodes IG story 3676191Cody Rhodes IG story 👀 https://t.co/wHXx9IUa47डस्टी रोड्स प्रो-रेसलिंग की दुनिया के सबसे बड़े स्टार्स में से एक रहे हैं। वो अपने करियर में एक बार NWA हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। हालांकि, वो कभी भी WWE में वर्ल्ड चैंपियन नहीं रहे लेकिन वो कई यादगार स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे हैं। उनके दोनों बेटे भी प्रो-रेसलिंग के ही बिजनेस का हिस्सा हैं।उनके बड़े बेटे डस्टिन रोड्स को फैंस गोल्डस्ट के नाम से जानते हैं। वो भी WWE में कई चैंपियनशिप जीत चुके हैं। इसके अलावा उनके छोटे बेटे कोडी इस समय WWE का हिस्सा हैं। कोडी भी इस समय चोट की वजह से इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। फैंस को उम्मीद है कि वो भी जल्द ही वापसी करेंगे।1- रिकिशी के बेटे भी WWE का हिस्सा हैंRingside News@ringsidenews_#Rikishi Says He Was Once Pronounced Dead For Three Minutes ringsidenews.com/2022/10/21/rik…512#Rikishi Says He Was Once Pronounced Dead For Three Minutes ringsidenews.com/2022/10/21/rik…रिकिशी फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बन सकते हैं। वो अफा और सीका के भतीजे हैं। उन्होंने प्रो-रेसलिंग की दुनिया में अपना पहला मैच 1985 में लड़ा था। इसके बाद वो 1992 से 2004 तक WWE का हिस्सा थे। अपने WWE रन के दौरान उन्होंने कई चैंपियनशिप जीती है। उनके तीन बेटे आज WWE का हिस्सा हैं।उनके दो बेटे द उसोज मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन हैं। इसके अलावा उनके एक और बेटे सोलो सिकोआ ने भी हाल ही में मेन रोस्टर डेब्यू किया है। उनके तीनों बेटे इस समय द ब्लडलाइन ग्रुप का हिस्सा हैं और हील के रूप में नज़र आ रहे हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।