WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच एक धमाकेदार मैच देखने को मिलेगा। दरअसल, दोनों ही स्टार्स के बीच रेसलमेनिया (WrestleMania) नाईट 2 के मेन इवेंट में WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा और यहां टाइटल यूनिफिकेशन भी देखने को मिलेगा। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच दुश्मनी काफी ज्यादा रोचक रही है।उन्होंने मिलकर काफी प्रभावित किया है और उम्मीद है कि मुकाबला काफी अच्छा रहेगा। इस मैच में रोमन रेंस की जीत के चांस ज्यादा हैं लेकिन ब्रॉक लैसनर के पास रेंस को हराने का दम है। द बीस्ट ने पहले भी रोमन को पराजित किया हुआ है। इस बार भी यह चीज़ संभव है। इस मुकाबले में अगर रोमन रेंस की हार होती है तो WWE को कुछ हद तक नुकसान हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 नुकसान क़े बारे में बात करेंगे जो रोमन रेंस की हार से WWE को होंगे।4- रोमन रेंस ब्रेक पर जा सकते हैं और इसी कारण रेटिंग्स के मामले में नुकसान हो सकता है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस काफी समय से लगातार WWE में नजर आ रहे हैं और उन्हें एक ब्रेक की जरूरत है। अगर WrestleMania में रोमन की हार होती है तो यह बात तय है कि वो एक ब्रेक पर जाएंगे। रोमन की वजह से ही WWE को SmackDown की व्यूअरशिप के मामले में फायदा होता है। उन्हें फैंस देखना पसंद करते हैं।इसी वजह से रोमन की हार होना एक बड़ा नुकसान होगा। WWE लगातार Raw की व्यूअरशिप में नुकसान झेल रहा है लेकिन ट्राइबल चीफ की वजह से SmackDown की रेटिंग्स स्थिर रहती है। उसमें भी एक बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। SmackDown के पास रोमन के स्तर का कोई सुपरस्टार नहीं है।3- रोमन रेंस vs ड्रू मैकइंटायर जैसे हाई-प्रोफाइल फिउड फिर नहीं हो पाएगी View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस के पास काफी समय से यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और इसी वजह से वो कई अहम स्टोरीलाइंस में नजर आ चुके हैं। वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए जॉन सीना, रे मिस्टीरियो, ऐज, केविन ओवेंस और डेनियल ब्रायन जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ दुश्मनी में दिखाई दे चुके हैं।अगर WrestleMania में उनकी हार होती है तो फिर हमें उनकी मेन इवेंट स्टोरीलाइंस देखने को नहीं मिलेगी। ब्रॉक लैसनर या कोई दूसरा सुपरस्टार हाई-प्रोफाइल दुश्मनी में नजर आएगा और रोमन रेंस ज्यादातर समय इसका हिस्सा नहीं बन पाएंगे। यह WWE के लिए एक नुकसान दायक चीज़ होगी। रोमन को फैंस ड्रू मैकइंटायर समेत कई अन्य सुपरस्टार्स के खिलाफ मुख्य स्टोरीलाइन में देखना चाहते हैं।2- WWE को एक फाइटिंग चैंपियन नहीं मिलेगा View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस एक हील सुपरस्टार हैं और इसी वजह से वो कम लड़ना पसंद करते हैं। हालांकि, यह बात भी पूरी तरह सत्य है कि रोमन रेंस एक फाइटिंग चैंपियन रहे हैं। उन्होंने अपने टाइटल को कम मौकों पर डिफेंड किया है लेकिन उन्होंने कई दिग्गजों के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक बचाव किया है।यह सही मायने में काफी बड़ी चीज़ है। रोमन रेंस अगर टाइटल हार जाते हैं तो फिर WWE को उनके जैसा फाइटिंग चैंपियन नहीं मिलेगा। WWE को WrestleMania के बाद एक निर्णय की वजह से यह नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसी कारण WWE को सोच-समझकर डिसीजन लेना होगा।1- रोमन रेंस का कैरेक्टर खराब हो जाएगा View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस के पास इस समय WWE में सबसे अच्छा कैरेक्टर है। वो अपने शानदार गिमिक की वजह से हमेशा ही चर्चा का विषय रहते हैं। रेंस को पहले उतना पसंद नहीं किया जाता था लेकिन हील कैरेक्टर की वजह से फैंस को वो अच्छे लगे हैं। रोमन को कोई हरा नहीं पाया है और इसी वजह से उनका कैरेक्टर सफलता हासिल कर पाया है।अगर रोमन रेंस को WrestleMania 38 जैसे बड़े शो के मेन इवेंट में हार मिलती है तो फिर उनके कैरेक्टर पर असर पड़ेगा। फैंस की रुचि खत्म हो जाएगी और फिर उनके लिए हार उतनी बड़ी चीज़ नहीं रहेगी। इसी वजह से WWE को WrestleMania में रोमन की हार से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।