4 संभावित मैच जो WWE Extreme Rules के मेन इवेंट में देखने को मिल सकते हैं

..
Extreme Rules में होंगे कुछ जबरदस्त मैच
Extreme Rules में होंगे कुछ जबरदस्त मैच

Extreme Rules: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 8 अक्टूबर (भारत में 9 अक्टूबर) को आयोजित होगा। कंपनी भी इस बड़े इवेंट को सफल बनाने के लिए अभी से पूरी कोशिश कर रही है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, रोमन रेंस (Roman Reigns) इस शो का हिस्सा नहीं होंगे।

Extreme Rules में मैच के लिए कुछ स्टोरीलाइंस की शुरुआत हो चुकी है और कुछ दुश्मनी Clash at the Castle के बाद भी जारी है। ट्राइबल चीफ की गैरमौजूदगी में शो के मेन इवेंट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 संभावित मैचों के बारे में बताएंगे जो Extreme Rules के मेन इवेंट में हो सकते हैं।

4- सैथ रॉलिंस vs मैट रिडल (लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच)

सैथ रॉलिंस और मैट रिडल के बीच चल रही दुश्मनी बहुत ही निजी बन चुकी है। दोनों के बीच कई बार हाथापाई और असल जिंदगी को लेकर बहस भी हुई है। WWE Clash at the Castle में पहली बार रिडल और सैथ का मुकाबला हुआ था, जहां विजिनरी ने रिडल को दो स्टॉम्प लगाकर जीत दर्ज की थी।

यूके शो के बाद हुए Raw में रिडल ने रीमैच की मांग की थी। रेड ब्रांड के हालिया एपिसोड में रॉलिंस ने रिडल के ऊपर हमला करके साफ कर दिया है कि यह दुश्मनी अभी खत्म नहीं हुई है। निश्चित ही यह मुकाबला Extreme Rules के मेन इवेंट के काबिल है। अगर कंपनी इसमें लास्ट मैन स्टैंडिंग की शर्त जोड़ देती है, तब यह मैच और भी ज्यादा रोचक बन सकता है।

3- द उसोज vs केविन ओवेंस और सैमी जेन (अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच)

youtube-cover

हाल ही में सैमी जेन का द ब्लडलाइन में शामिल होना WWE प्रोग्रामिंग के सबसे बेहतरीन मोमेंट्स में से एक था। ऐसा लग रहा है कि वो रोमन रेंस के ग्रुप में शामिल हो चुके हैं। हालांकि, फैक्शन के सभी मेंबर्स सैमी पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करते हैं। यह हो सकता है कि सोलो सिकोआ के आने के बाद जेन को जल्द ही ग्रुप से निकाल दिया जाए।

पिछले महीने हुए Raw में केविन ओवेंस और जे उसो के मैच के दौरान सैमी जेन ने अपने बेस्ट फ्रैंड केविन पर हमला नहीं किया था। हो सकता है कि आने वाले एपिसोड्स में जब सैमी को ग्रुप से निकाला जाएगा, तब केविन ओवेंस आकर सैमी जेन का साथ दें। WWE Extreme Rules के मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच बुक कर सकता है, जहां केविन ओवेंस और सैमी जेन का मुकाबला द उसोज से हो सकता है।

2- रोंडा राउजी vs लिव मॉर्गन (WWE SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए 'आई क्विट' मैच)

youtube-cover

बैडेस्ट विमेन ऑन द प्लेनेट के नाम से मशहूर रोंडा राउजी और लिव मॉर्गन के बीच Money in the Bank से शुरू हुई दुश्मनी अब Extreme Rules तक पहुंच चुकी है। SummerSlam में विवादित तौर पर हारने के बाद राउजी ने कई बार WWE ऑफिशियल्स पर हमला किया था। इसी वजह से उन्हें कंपनी से सस्पेंड कर दिया गया था।

सस्पेंशन हटने के बाद रोंडा राउजी ने पिछले हफ्ते SmackDown में हुए नंबर वन कंटेंडर मैच में जीत दर्ज की थी। अब रोंडा, Extreme Rules में लिव मॉर्गन को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगी। कंपनी इस मुकाबले में 'आई क्विट' शर्त जोड़कर इसे मेन इवेंट के लिए प्लान कर सकती है।

1- ड्रू मैकइंटायर vs कैरियन क्रॉस (Extreme Rules मैच)

इस लिस्ट में सभी मुकाबलों की तुलना में इस मैच के Extreme Rules के मेन इवेंट में होने की संभावना सबसे ज्यादा है। कैरियन क्रॉस ने पिछले महीने कंपनी में वापसी कर पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर पर जबरदस्त हमला कर दिया था। SmackDown के हालिया एपिसोड में भी कैरियन ने एक बार फिर स्कॉटिश वॉरियर को अपना निशाना बनाया था।

ड्रू मैकइंटायर अब निश्चित ही क्रॉस से अपने ऊपर हुए हमले का बदला लेना चाहेंगे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों पूर्व NXT चैंपियंस का सामना आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में हो सकता है। कंपनी इस मुकाबले को मेन इवेंट में बुक कर सकती है। WWE इस मैच को और भी ज्यादा खतरनाक बनाने के लिए मैच में Extreme Rules शर्त भी जोड़ सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links