Hell in a Cell अब WWE का अगला पीपीवी होगा। 25 अक्टूबर को इस बड़े पीपीवी का आयोजन होगा। ये पीपीवी बहुत खास होगा। क्योंकि ये बहुत बड़ा इवेंट WWE का होता है।खासतौर पर ये पीपीवी इसलिए खास होता है क्योंकि यहां बहुत ही शानदार मैच केज के अंदर होते हैंं। अभी तक किसी भी मैच का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन अब रॉ और स्मैकडाउन में इस पीपीवी को लेकर बिल्ड शुरू हो गया है। जल्द ही बड़े मैचों का ऐलान इसके लिए किया जाएगा।हैल इन ए सैल से पहले WWE ड्राफ्ट भी होने वाला है। इस वजह से भी ये इवेंट अब खास हो जाएगा। रॉ और स्मैकडाउन में बहुत बदलाव होने वाला है। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये पीपीवी खास होने वाला है। कुछ बड़े सरप्राइज भी इस पीपीवी में मिलने वाला है। मैच कार्ड में जल्द ही बड़े मैच जुड़ने वाले हैं। लेकिन चार ऐसे मैच भी हैं जो इस पीपीवी में नहीं होने चाहिए।ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीजें जो इस हफ्ते Smackdown में हो सकती हैंWWE रॉ विमेंस चैंपियन असुका VS जेलिना वेगाBACK 2️⃣ BACK.@WWEAsuka makes @Zelina_VegaWWE tap out to remain #WWERaw #WomensChampion! pic.twitter.com/BiY39xpt7d— WWE (@WWE) September 29, 2020WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस में इन दोनोे के बीच रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। असुका ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली थी। लेकिन देखा जाए तो ये मैच कुछ खास नहीं हुआ था। मैच के अंत में जेलिना वेगा ने असुका के ऊपर फिर से अटैक कर दिया था। यानि ये संकेत दे दिए थे कि दोनों की स्टोरीलाइऩ आगे भी चलेगी। इन दोनों के बीच देखा जाए तो कुछ स्टोरीलाइन भी खास नहीं है।सबसे खास बात ये है कि वेगा को अब सिंगल सुपरस्टार के तौर पर WWE आगे बढ़ा रही है। लेकिन हैल इन ए सैल में इन दोनों के मुकाबले का कोई मतलब नहीं बनता है। ये आइडिया पूरी तरह फ्लाप हो जाएगा। क्लैश ऑफ चैंपियंस के बाद रॉ में भी वेगा को हार का सामना करना पड़ा था। WWE एक बार फिर इन्हें बुक कर सकता हैं लेकिन सभी को पता है कि असुका की ही जीत मिलेगी। देखा जाएगा तो वेगा के अलावा और भी अच्छे सुपरस्टार हैं जो असुका को चुनौती पेश कर सकती हैं। इस लिस्ट में कई बड़ी विमेंस सुपरस्टार हैं जो रॉ में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। किसी और को अब मौका देना चाहिए।ये भी पढ़ें: लगभग 52 दिनों बाद WWE में रोमन रेंस लड़ेंगे 6 फुट 5 इंच के खतरनाक रेसलर से मैच?