4 सबसे यादगार चीज़ें जो WWE में 2022 में अभी तक हो चुकी हैं

WWE में अभी तक 2022 में हुई यादगार चीज़ें
WWE में अभी तक 2022 में हुई यादगार चीज़ें

WWE के लिए पिछले 2 साल बिल्कुल भी अच्छे नहीं गुजरे थे, लेकिन 2022 में स्थिति काफी हद तक सुधार चुकी है। इस नए सीजन की शुरुआत अभी तक अच्छी रही है, जिसमें केवल डेढ़ महीने के अंदर 3 प्रीमियम लाइव इवेंट्स का आयोजन हो चुका है।

Ad

Day1 से लेकर रॉयल रंबल (Royal Rumble) और एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) 2022 में रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, गोल्डबर्ग और रोंडा राउजी जैसे बड़े सुपरस्टार्स परफॉर्म कर चुके हैं। इनके अलावा भी अन्य सुपरस्टार्स ने अपने मैचों और सैगमेंट्स को यादगार बनाने के लिए बहुत मेहनत की है।

इस साल अभी तक विंस मैकमैहन के प्रमोशन में ऐसी कई चीज़ें हो चुकी हैं, जिन्हें शायद आने वाले कुछ समय तक कोई नहीं भुला पाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2022 में WWE में अभी तक हुईं 4 सबसे यादगार चीज़ों से आपको अवगत कराने वाले हैं।

#)पॉल हेमन ने WWE में दोबारा रोमन रेंस को जॉइन किया

Ad

SummerSlam 2021 में रोमन रेंस के जॉन सीना के खिलाफ सफल यूनिवर्सल टाइटल डिफेंस के बाद ब्रॉक लैसनर ने ट्राइबल चीफ को कन्फ्रंट किया था। उस समय पॉल हेमन, रेंस के स्पेशल काउंसिल हुआ करते थे, इसलिए आगे चलकर ट्राइबल चीफ आर द बीस्ट की स्टोरीलाइन में हेमन का किरदार अहम रहने वाला था।

उस समय ऐसे कई सैगमेंट्स दिखाए गए, जिनमें हेमन और लैसनर के दोबारा साथ आने के संकेत मिलते रहे। इसलिए पिछले साल दिसंबर में रेंस ने पॉल हेमन पर अटैक कर उनके साथ अपने अलायंस को खत्म कर दिया था। हेमन उसके बाद दोबारा लैसनर के साथ आ जुड़े, वहीं Day1 प्रीमियम लाइव इवेंट में द बीस्ट नए WWE चैंपियन बने।

Ad

उम्मीद की जाने लगी थी कि अब हेमन और लैसनर दोबारा अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। मगर जब Royal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच WWE चैंपियनशिप मैच लड़ा जा रहा था, उस समय रोमन रेंस का दखल बहुत चौंकाने वाला लम्हा रहा। उससे भी चौंकाने वाली बात ये रही कि हेमन ने लैसनर को धोखा देकर दोबारा ट्राइबल चीफ को जॉइन कर लिया था, जिसके कारण द बीस्ट को अपनी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी।

#)कोफी किंग्सटन से Royal Rumble मैच में हुई गलती

Ad

कोफी किंग्सटन की एथलेटिक एबिलिटी के दुनिया में लाखों दीवाने हैं और इन्हीं शानदार स्किल्स के दम पर वो Royal Rumble मैचों के कई यादगार मोमेंट्स का हिस्सा बन चुके हैं। जैसे हाथों पर चलकर वापस रिंग में आना और बैरिकेड के ऊपर से स्टील स्टेप्स पर छलांग लगाने जैसी चीज़ों के कारण किंग्सटन रंबल मैचों में आकर्षण का केंद्र बनते रहे हैं।

उसी तह 2022 के मेंस रंबल मैच में उन्होंने 24वें स्थान पर एंट्री ली। उन्हें रिंग में आए कुछ ही सेकंड हुए थे, तभी किंग्सटन को केविन ओवेंस ने धक्का दे दिया। द न्यू डे के मेंबर ने छलांग लगाकर बैरिकेड से लटकने की कोशिश की, मगर इस दौरान उनके दोनों पैर जमीन को छू गए थे। किंग्सटन से हुई इस गलती के लिए उनकी खूब आलोचना की गई।

#)ऑस्टिन थ्योरी का पुश

Ad

ऑस्टिन थ्योरी WWE के उन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्हें इस समय बहुत जबरदस्त तरीके से पुश दिया जा रहा है। उनके इस पुश की शुरुआत Survivor Series 2021 के समय हुई थी, लेकिन 2022 में उन्हें और भी बड़े सुपरस्टार के रूप में दिखाने की कोशिश की जा रही है।

थ्योरी का पुश यादगार तब बन गया जब Elimination Chamber 2022 से पूर्व आखिरी Raw एपिसोड में उन्हें ब्रॉक लैसनर के साथ सैगमेंट में बुक किया गया। वहीं Elimination Chamber इवेंट के मेंस चैंबर मैच में जब थ्योरी, लैसनर के साथ रिंग में बचे आखिरी सुपरस्टार रहे। उससे भी तय हो चला था कि थ्योरी का पुश अभी बहुत लंबा चलने वाला है।

#)रोमन रेंस की गोल्डबर्ग पर पहली जीत

Elimination Chamber 2022, WWE में रोमन रेंस और गोल्डबर्ग की पहली भिड़ंत के लिए भी यादगार बना। इस इवेंट में रेंस को गोल्डबर्ग के खिलाफ अपने यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करना था। असल में ये मैच WrestleMania 36 में होने वाला था, लेकिन रेंस ने COVID-19 महामारी के कारण मैच से अपना नाम वापस ले लिया था। आखिरकार Elimination Chamber 2022 में उनका मैच हुआ, जिसमें ट्राइबल चीफ ने सफलतापूर्वक अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड किया और ये रेंस की गोल्डबर्ग पर सबसे पहली जीत रही।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications