WWE इतिहास के 4 सबसे यादगार और शानदार प्रोमो जिन्हें फैंस आज भी देखना पसंद करते हैं

WWE सुपरस्टार के जबरदस्त प्रोमो जो आप पसंद करेंगे
WWE सुपरस्टार्स के जबरदस्त प्रोमो जो आप पसंद करेंगे

Most Memorable WWE Promos: WWE और रेसलिंग जगत में प्रोमो का बड़ा महत्व है। ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं, जिन्होंने अपने प्रोमो से करियर और किरदार दोनों ही बचा लिए हैं, जबकि कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इसी प्रोमो की मदद से अपने विरोधी की धज्जियां उड़ा दी हैं। WWE में ऐसे कई प्रोमो हैं, जो आज भी फैंस को याद हैं।

जॉन सीना हो या फिर रोमन रेंस, सीएम पंक हों और या फिर द रॉक, सभी ने ही अपने प्रोमो से फैंस का जबरदस्त मनोरंजन किया है। इसके कारण फैंस किसी स्टोरी में अपनी रूचि दिखा पाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 4 यादगार प्रोमो के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें फैंस आज भी देखना पसंद करते हैं।

#4 WWE दिग्गज रोमन रेंस ने जब सैथ रॉलिंस का मजाक उड़ाया

WWE दिग्गज रोमन रेंस का यह प्रोमो इस साल Royal Rumble के बाद सामने आया था जहां SmackDown में उन्होंने सैथ रॉलिंस का मजाक उड़ाया था। इस दौरान उन्होंने रॉलिंस के द्वारा रेंस के शेड्यूल, उनकी चैंपियनशिप को लेकर किए गए सवालों का मजाकिया तरीके से जवाब दिया था।

यह प्रोमो इतना जबरदस्त था कि इसके कई हिस्सों का इस्तेमाल आज भी फैंस सोशल मीडिया पर जवाब देने के लिए करते हैं। इसको काफी लोग रोमन के करियर का सबसे जबरदस्त प्रोमो भी मानते हैं। ट्राइबल चीफ ने एकदम आराम से मजे लेते हुए रॉलिंस के सवालों का मजाक बनाया था और उन्हें रोस्ट किया था और इसीलिए यह यादगार है।

#3 जॉन सीना ने द रॉक की WWE रिंग में बोलती बंद कर दी थी

youtube-cover

WrestleMania 28 में रिंग में एक मैच से पहले जॉन सीना और द रॉक आमने सामने आए थे। इस दौरान दोनों ने दूसरे को प्रोमो के जरिए नीचा दिखाने की कोशिश की थी। यह प्रोमो रॉक के लिए उतना अच्छा नहीं था, जितना कि यह सीना के लिए साबित हुआ था।

जॉन का यह प्रोमो इसलिए भी यादगार है क्योंकि इसके दौरान उन्होंने कहा था कि पीपल्स चैंपियन अपनी कलाई पर चीजें लिखकर लाते हैं। इसको फैंस ने पसंद किया था और आज भी इसके चर्चे हर जगह होते हैं। यह दोनों WrestleMania XL की नाईट 2 को भी आमने सामने आए थे जहां रॉक ने सीना को रॉक बॉटम हिट किया था।

#2 WWE सुपरस्टार सीएम पंक के पाइपबॉम्ब प्रोमो का मुकाबला नहीं है

youtube-cover

सदी या दशक की बात रहने दीजिए, यह सीएम पंक प्रोमो अब तक दुनिया का सबसे जबरदस्त प्रोमो है। जी हां, यह बात सच है क्योंकि WWE का कोई भी प्रोमो इसका मुकाबला नहीं कर सकता है। सीएम पंक ने जब यह प्रोमो 2011 में दिया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतना यादगार बन जाएगा।

पंक ने इस प्रोमो में विंस मैकमैहन के साथ अपनी नाराजगी, उनके काम करने के तरीके और ना जाने किन चीजों को लेकर बात की थी। यह प्रोमो इतना जबरदस्त है कि इसे जब भी सुनो, यह तब नया ही लगता है। आज भी इसकी गूंज सुनाई देती है।

#1 WWE दिग्गज जॉन सीना ने रोमन रेंस को रोस्ट किया था

youtube-cover

रोमन रेंस इस प्रोमो के दौरान ऐसे लग रहे थे, जैसे उन्हें किसी ने बुरी तरह से धोबी पछाड़ दे दी हो। इस प्रोमो से पहले रेंस WrestleMania में द अंडरटेकर को हराकर आए थे और वह रिंग को अपना यार्ड बताने लगे थे। इसी गलतफहमी को दूर करने के लिए जॉन आए थे।

इस प्रोमो के दौरान ऐसा भी पल आया जहां रोमन अपनी लाइन भूल गए थे। जॉन ने उसका भी तंज कसा और रोमन को आड़े हाथों लिया। इसके बाद तो रोमन मुंह छुपाते हुए नजर आए थे। यह यादगार प्रोमो आज भी इस बात को बताता है कि जॉन से लड़ाई लेना अच्छी बात नहीं है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now