WWE में Day 1 प्रीमियम लाइव इवेंट के जरिए साल 2022 की काफी शानदार शुरुआत हुई थी। इस इवेंट में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) वापसी के बाद पहली बार WWE चैंपियन बनने में कामयाब रहे थे। देखा जाए तो साल 2022 आधा खत्म होने को आया है और इतने समय में WWE में काफी कुछ देखने को मिल चुका है।इस साल कंपनी में हुई कुछ चीज़ों ने फैंस को निराश किया और इस साल WWE में कुछ ऐसी भी चीज़ें देखने को मिल चुकी हैं जिससे फैंस काफी प्रभावित दिखाई दिए। इस आर्टिकल में हम ऐसी 4 बड़ी गलतियों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE में साल 2022 में अब तक देखने को मिल चुकी हैं।4- बिग ई का WWE में सिंगल्स स्टार के रूप में पुश रोकना View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार बिग ई को पिछले साल Money in the Bank विजेता बनाते हुए बड़ा पुश दिया गया था। इसके बाद बिग ई Raw के एक एपिसोड के दौरान अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करके नए WWE चैंपियन बने थे। हालांकि, Day 1 प्रीमियम लाइव इवेंट में हुए फेटल 5वे मैच में बिग ई अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए थे।इसके कुछ समय बाद बिग ई का सिंगल्स स्टार के रूप में पुश रोकते हुए उन्हें SmackDown में एक बार फिर न्यू डे में शामिल कर दिया गया था और यह इस साल हुई बड़ी गलती थी। बता दें, न्यू डे जॉइन करने के बाद बिग ई SmackDown के एक एपिसोड के दौरान बुरी तरह चोटिल होकर लंबे समय के लिए एक्शन से बाहर हो चुके हैं। अगर बिग ई का सिंगल्स स्टार के रूप में पुश ना रोककर उन्हें Raw का हिस्सा बने रहने दिया जाता तो वो शायद चोटिल नहीं हुए होते।3- रोंडा राउजी की पिन ना होने की स्ट्रीक तोड़ना View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार रोंडा राउजी कुछ महीने पहले तक सिंगल्स मैचों में अनडिफिटेड हुआ करती थीं। हालांकि, शार्लेट फ्लेयर ने WrestleMania 38 में रोंडा को पिनफॉल के जरिए हराते हुए उनकी स्ट्रीक तोड़ दी थी। देखा जाए तो रोंडा राउजी की पिन ना होने की स्ट्रीक तोड़ना इस साल हुई बड़ी गलती थी।रोंडा राउजी के पिन होने की वजह से उनके डोमिनेंट छवि को काफी नुकसान पहुंचा था। हालांकि, रोंडा राउजी ने WrestleMania Backlash में शार्लेट फ्लेयर को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीतते हुए इस चीज़ की भरपाई करने की जरूर कोशिश की है।2- ब्रॉक लैसनर को Royal Rumble विजेता बनाना View this post on Instagram Instagram Postब्रॉक लैसनर इस साल Royal Rumble में रोमन रेंस के दखल की वजह से बॉबी लैश्ले के हाथों अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए थे। इसके बाद लैसनर ने मेंस Royal Rumble मैच में एंट्री करते हुए इस मैच को जीत लिया था। हालांकि, देखा जाए तो ब्रॉक लैसनर को Royal Rumble विजेता बनाना बड़ी गलती थी।ऐसा इसलिए है क्योंकि ब्रॉक लैसनर कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और उन्हें यह मैच जीतने की कोई जरूरत नहीं थी। WWE के पास ब्रॉक लैसनर के बजाए किसी दूसरे सुपरस्टार को इस मैच का विजेता बनाकर नया स्टार बनाने का मौका था लेकिन कंपनी ने यह मौका हाथ से जाने दिया।1- WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप को एक करना View this post on Instagram Instagram Postब्रॉक लैसनर साल 2022 में Royal Rumble विजेता बनने के बाद Elimination Chamber में WWE चैंपियन बने थे। इसके बाद लैसनर ने WrestleMania 38 के मेन इवेंट में टाइटल यूनिफिकेशन मैच में रोमन रेंस का सामना किया था। रोमन रेंस यह मैच जीतने के बाद अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे।हालांकि, देखा जाए तो WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप को एक करके रोमन रेंस को सौंपने का आईडिया अभी तक फ्लॉप साबित हुआ है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह इस साल हुई सबसे बड़ी गलतियों में से एक है। देखा जाए तो WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप को एक किये हुए डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीत चुका है और अभी तक वर्ल्ड टाइटल्स के लिए स्टोरीलाइन की शुरुआत नहीं की गई है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।