WWE में मौजूदा समय के 4 सबसे प्रसिद्ध भारतीय रेसलर्स

जिंदर
जिंदर

प्रो रेसलिंग के फैंस हर एक देश में मौजूद है। भारत में भी रेसलिंग को काफी पसंद किया जाता है और यहां दर्शक रेसलिंग देखना पसंद करते हैं। इस वजह से कई सारे भारतीयों का इसे अपना करियर बनाने का सपना होता है।

Ad

कुछ रेसलर्स इस चीज़ में सफल होते हैं और काफी नाम कमाते हैं। दूसरी ओर कुछ रेसलर्स ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाते हैं। प्रो रेसलिंग जगत में WWE सबसे बड़ी कंपनी है और इस वजह से रेसलर डब्लू डब्लू ई (WWE) में आने की इच्छा रखता है, जिससे वह काफी ज्यादा नाम कमा पाए।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों मैकइंटायर ने WrestleMania 36 के मेन इवेंट के लिए ब्रॉक लैसनर को चैलेंज किया

जॉन सीना, द रॉक और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन जैसे सुपरस्टार्स ने WWE की वजह से अपने देश में काफी नाम कमाया है। WWE में अमेरिकन रेसलर्स के अलावा दूसरे देशों से भी सुपरस्टार्स काम करते हैं। WWE में भारतीय सुपरस्टार्स भी काम करते है।

कुछ रेसलर्स अभी ट्रेनिंग कर रहे हैं तो कुछ ने WWE में सबको प्रभावित करते है काफी नाम कमाया है। इसलिए हम बात करने वाले हैं मौजूदा समय के 4 सबसे प्रसिद्ध भारतीय WWE रेसलर्स के बारे में।

#4 एकम

एकम
एकम

एकम इस समय रॉ ब्रांड का सबसे अहम हिस्सा है। दरअसल वह सैथ रॉलिंस के ग्रुप में शामिल है और उन्होंने रॉ टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती है। एकम का असली नाम सनी धिन्सा है और वह कनाडा में पैदा हुए थे। वह भारतीय मूल के है और उन्हें WWE में भारतीय रेसलर की पहचान दी गयी है।

Ad

एकम ने वापसी के बाद पंजाबी भाषा में प्रोमो कट किये थे और इसके बाद वह हर एक भारतीय फैन की नजरों में आ गए थे। एकम के WWE करियर की अभी शुरुआत हुई है और वह भविष्य में काफी नाम कमा सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#3 & #2 सुनील और समीर सिंह

सुनील और समीर
सुनील और समीर

सुनील और समीर सिंह काफी ज्यादा प्रसिद्ध नाम है। यह दोनों टैग टीम में काम करते हैं और इनकी टीम का नाम सिंह ब्रदर्स है। सुनील और समीर ने WWE में जिंदर महल के साथ काम करके नाम कमाया था।

Ad

इसके अलावा कुछ समय पहले वह 24/7 चैंपियनशिप जीतने में भी सफल रहे थे। दरअसल सुनील सिंह ने 4 और समीर सिंह ने 5 बार इस चैंपियनशिप पर कब्जा किया है। वह अभी बढिया काम कर रहे हैं।

#1 जिंदर महल

जिंदर महल
जिंदर महल

जिंदर महल मौजूदा समय के सबसे प्रसिद्ध WWE सुपरस्टार है। उनका असली नाम युवराज सिंह देसाई है। वह शुरुआत में ज्यादा प्रसिद्ध नहीं थे लेकिन 2017 में वह WWE चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे थे।

Ad

इसके बाद वह बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हो गए थे और वह फैंस की नजरों में आ गए थे। इसके अलावा रेसलमेनिया में वह यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे थे। वह 2 बार 24/7 चैंपियन भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जो ब्रॉन स्ट्रोमैन को आईसी चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications