4 यादगार चीजें जो द रॉक WWE SummerSlam में कर चुके हैं 

द रॉक के WWE SummerSlam में सबसे यादगार लम्हे
द रॉक के WWE SummerSlam में सबसे यादगार लम्हे

पॉल हेमन को लगाया रॉक बॉटम

ब्रॉक लैसनर ने साल 2002 के मार्च महीने में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। वहीं द रॉक Vengeance पीपीवी में द अंडरटेकर और कर्ट एंगल को हराकर WWE चैंपियन बने। उसके कुछ हफ्ते बाद SummerSlam में उन्हें लैसनर के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना था।

मैच में लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमन भी दखल देने का प्रयास कर रहे थे, इसलिए रॉक ने अनाउंस टेबल पर हेमन को एक जोरदार रॉक बॉटम भी लगाया था। हालांकि मैच में जीत दर्ज कर लैसनर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने, लेकिन हेमन पर लगाया गया रॉक बॉटम आज भी उनके करियर के सबसे यादगार लम्हों में से एक बना हुआ है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now