WWE Raw के इतिहास में हुई 4 सबसे चौंकाने वाली वापसी

WWE Raw के इतिहास में हुई सबसे चौंकाने वाली वापसी
WWE Raw के इतिहास में हुई सबसे चौंकाने वाली वापसी

WWE दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है और यहां रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) के जरिए कंपनी पिछले कई दशकों से फैंस का मनोरंजन करती आ रही है। SmackDown की शुरुआत साल 1999 में हुई, लेकिन रेड ब्रांड की शुरुआत उससे कई साल पहले हो चुकी थी।

Ad

हालांकि इस समय SmackDown को WWE के नंबर-1 शो के रूप में देखा जाता है, लेकिन Raw का इतिहास अधिक पुराना रहा है, जिसमें कई आइकॉनिक मैच और कई ऐतिहासिक स्टोरीलाइंस भी देखी जा चुकी हैं। ये बात भी आपको चौंका सकती है कि कंपनी के रेड ब्रांड ने हाल ही में अपने 1500 एपिसोड पूरे किए हैं।

youtube-cover
Ad

आमतौर पर किसी प्रीमियम लाइव इवेंट से अगला Raw एपिसोड भी बहुत धमाकेदार साबित होता आया है और कई मौकों पर दिग्गज सुपरस्टार्स भी इसके इवेंट्स में वापसी कर चुके हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं WWE Raw के इतिहास में हुई सबसे 4 चौंकाने वाली वापसियों के बारे में।

#)ट्रिपल एच और द अंडरटेकर ने WWE Raw में धमाकेदार वापसी की

youtube-cover
Ad

आपको याद दिला दें कि Bragging Rights 2010 में द नेक्सस ने केन को द अंडरटेकर के खिलाफ जीत दर्ज करने में मदद की थी। उसके बाद पैर में आई चोट के कारण द डैडमैन कई महीनों के ब्रेक पर चले गए। उसके बाद नया साल यानी 2011 शुरू हुआ, जहां फरवरी महीने के एक Raw एपिसोड में अंडरटेकर ने अपना रिटर्न किया था।

उनके सैगमेंट में ट्रिपल एच ने दखल दिया, जो 2010 के अक्टूबर महीने के बाद पहली बार ऑन-स्क्रीन नजर आ रहे थे। दोनों दिग्गज सुपरस्टार्स के कन्फ्रंटेशन के बाद WWE इतिहास की सबसे आइकॉनिक स्टोरीलाइंस में से एक की शुरुआत हुई।

अंडरटेकर के रिटर्न को क्राउड से बहुत जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, लेकिन जब ट्रिपल एच की वापसी को उनसे भी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं। दोनों का कन्फ्रंटेशन सैगमेंट धमाकेदार रहा और आगे चलकर उनके बीच WrestleMania 27 और WrestleMania 28 में ऐतिहासिक मैच लड़े गए थे और दोनों में द डैड मैन विजयी रहे।

#)द रॉक

youtube-cover
Ad

आपको बता दें कि द रॉक ने अपने फिल्मी करियर में आगे बढ़ने के लिए साल 2004 में रेसलिंग को अलविदा कह दिया था। हालांकि वो उसके बाद कई बार WWE टीवी पर नजर आए, लेकिन 2011 के फरवरी महीने में उनकी वापसी इसलिए खास रही क्योंकि वो कई साल बाद कोई मैच लड़ने वाले थे।

फरवरी महीने के Raw एपिसोड में उनकी वापसी से पहले पूरे एरीना में अंधेरा छा चुका था, लेकिन जैसे ही द रॉक का म्यूजिक बजा, तो क्राउड की खुशी का जैसे कोई ठिकाना नहीं रहा। अपने प्रोमो में उन्होंने जॉन सीना के साथ अपनी दुश्मनी का जिक्र किया, जिसे सुनकर फैंस झूम उठे थे।

#)बॉबी लैश्ले

youtube-cover
Ad

बॉबी लैश्ले ने साल 2005 में अपना WWE डेब्यू किया और 2008 में कंपनी छोड़ने तक वो काफी फेम हासिल कर चुके थे। उसके बाद उन्होंने कुछ समय Impact Wrestling और इंडिपेंडेंट रेसलर के तौर पर भी काम किया और MMA में भी सफलता प्राप्त की। उन्हें WWE से दूर रहते करीब 10 साल पूरे हो चुके थे, इसलिए 2018 में उनकी वापसी को देख सब चौंक उठे थे।

WrestleMania 34 से अगले Raw एपिसोड में उन्होंने इलायस के सैगमेंट में वापसी की और उनके रिटर्न को क्राउड ने जबरदस्त तरीके से चीयर किया था। इस सैगमेंट में लैश्ले ने इलायस को जोरदार सुपलेक्स भी लगाया था।

#)ब्रॉक लैसनर

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर ने साल 2004 में WWE को छोड़ने का फैसला लिया था, जिसके बाद वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रमोशन UFC को जॉइन कर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद उन्हें काफी फेम मिला, जिसके चलते वो खेलों की दुनिया में सबसे जानी-मानी हस्तियों में से एक बने।

उन्होंने करीब 8 साल बाद 2012 के अप्रैल महीने के एक Raw एपिसोड में वापसी की। WrestleMania 28 में द रॉक के खिलाफ हार के बाद अगले Raw एपिसोड में जॉन सीना प्रोमो कट करने बाहर आए, जिसमें ब्रॉक लैसनर का म्यूजिक बजते ही क्राउड खुशी से झूम उठा और इस बीच फैंस ने Holy Shit! Holy Shit! के चैंट्स भी किए।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications