WWE की 4 वीडियो जिन्हें 2022 में फैंस ने यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा: Veer Mahaan और Brock Lesnar का रहा दबदबा

wwe most watched videos 2022
WWE की वीडियो जिन्हें 2022 में फैंस ने सबसे ज्यादा बार देखा

WWE: WWE का 2022 सीजन अब समाप्ति की ओर अग्रसर है, जिसकी शुरुआत Day 1 नाम के नए प्रीमियम लाइव इवेंट के साथ हुई थी। जनवरी से लेकर दिसंबर महीने तक इवेंट्स में बहुत जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। रोमन रेंस (Roman Reigns), डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) समेत कई अन्य सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से फैंस को खूब प्रभावित किया है।

Ad

मैचों से लेकर प्रोमो और दिलचस्प सैगमेंट्स को कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया जाता है, जिसके सब्सक्राइबर्स की संख्या 92 मिलियन से अधिक है और लाखों लोग इस चैनल पर अपलोड होने वाली वीडियोज़ पर नज़र बनाए रखते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2022 में WWE की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वीडियोज़ के बारे में आपको बताएंगे।

#)मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए WWE के इवेंट में ब्रॉक लैसनर की पिटाई - 64 लाख

youtube-cover
Ad

इस साल मार्च महीने में WWE ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक इवेंट का आयोजन करवाया, जिसमें एक तरफ रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया था। इसी इवेंट में ऑस्टिन थ्योरी, ब्रॉक लैसनर के मिस्ट्री अपोनेंट रहे और मैच में लैसनर ने बड़ी जीत हासिल की थी।

मैच के बाद द ब्लडलाइन ने द बीस्ट पर अटैक कर दिया। हालांकि शुरुआत में लैसनर ने रोमन रेंस और द उसोज़ के मूव्स को काउंटर किया, लेकिन जब द बीस्ट ने पॉल हेमन पर अटैक करने की कोशिश की, तभी ट्राइबल चीफ ने उनपर खतरनाक अटैक कर दिया था। WrestleMania 38 की स्टोरीलाइन को हाइप करने के लिए बुक किए गए इस सैगमेंट को अब तक 64 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

#)रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का प्रोमो बैटल - 65 लाख

youtube-cover
Ad

आपको याद दिला दें कि दिसंबर 2021 में रोमन रेंस ने पॉल हेमन को अपने स्पेशल काउंसिल के पद से बर्खास्त कर दिया था। हेमन ने ब्रॉक लैसनर को जॉइन किया और जब 7 जनवरी 2022 के SmackDown एपिसोड की शुरुआत रोमन रेंस ने की तब उन्होंने कहा कि वो अपने जीवन में लैसनर और हेमन के चेहरे कभी नहीं देखना चाहते।

इसके बावजूद लैसनर ने अपने एडवोकेट के साथ एंट्री लेकर रोमन से कहा कि वो उन्हें एक्नॉलेज करें। द बीस्ट की प्रोमो स्किल्स में सुधार साफ देखा जा सकता था और इस मोमेंट को क्राउड जबरदस्त तरीके से इंजॉय कर रहा था। उनके इस कन्फ्रंटेशन सैगमेंट के वीडियो को 65 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

#)वीर महान का खतरनाक रूप - 72 लाख

youtube-cover
Ad

2021 के ड्राफ्ट में वीर महान को जिंदर महल और शैंकी से अलग कर दिया गया था और उसके बाद कई महीनों तक उनकी Raw में वापसी को टीज़ किया गया। उनकी वापसी आखिरकार WrestleMania 38 से अगले Raw एपिसोड में हुई, जहां उन्होंने डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो पर खतरनाक तरीके से अटैक किया था।

अगले कुछ हफ्तों तक उन्होंने लोकल रेसलर्स को हराया और 2 मई के Raw एपिसोड में उनकी भिड़ंत बर्ट हैंसन नाम के रेसलर से हुई। इसमें भारतीय रेसलर ने अपने विरोधी को पीट-पीटकर अधमरा कर अपने खतरनाक रूप से फैंस को अवगत कराया था। इस वीडियो को अभी तक 72 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और इस खतरनाक किरदार ने वीर को प्रो रेसलिंग वर्ल्ड में खूब फेम दिलाया था।

#)ब्रॉक लैसनर की वापसी - 72 लाख

youtube-cover
Ad

WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर चैंपियनशिप यूनिफिकेशन मैच में रोमन रेंस के हाथों अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए थे। उसके बाद उनकी 17 जून के SmackDown एपिसोड में वापसी कराई गई। इस इवेंट में ट्राइबल चीफ ने मैट रिडल को हराकर अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया था।

जब रिडल पर जीत के बाद रोमन ने कहा कि अब वो सबको हरा चुके हैं, तभी ब्रॉक लैसनर का म्यूजिक बजा। लैसनर ने पहले ट्राइबल चीफ की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया, लेकिन अचानक ही उन्होंने रोमन को एफ-5 लगाकर चौंका दिया था। दोनों सुपरस्टार्स के इस सैगमेंट को अभी तक 72 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications