4 चीज़ें जो Royal Rumble में ना होती तो काफी अच्छा होता 

रॉयल रंबल पीपीवी अब हो चुका है। ये पीपीवी WWE के 4 बड़े पीपीवी में से एक है। हालाँकि, हर बार की तरह इस बार भी कंपनी ने कुछ चीज़ें ऐसी की जिसे देखकर कोई भी फैन गुस्सा हो जाएगा।

Ad

इस शो में भले ही हमें कई शानदार मुकाबले देखने को मिले हों लेकिन इन सभी के बावजूद इन ग़लतियों को भुला पाना मुश्किल हो जाता है।

इस शो में हमें कई सुपरस्टार्स का एक अलग रूप भी देखने को मिला था और इसमें शार्लेट फ्लेयर, बैकी लिंच और फिन बैलर का नाम शामिल है। कई पलों ने फैंस को खुश किया था जबकि कुछ को देखकर फैंस को काफी अजीब लगा था।

आईये जानें इस शो में हुए 4 ऐसी चीज़ों के बारे में जो ना होते हुए तो शो काफी अच्छा होता।

#4 शिंस्के नाकामुरा का यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को दोबारा जीतना

शिंस्के नाकामुरा ने पिछले साल रॉयल रंबल मैच को जीता था। इस मैच में उन्होंने आखिर में रोमन रेंस को पिन किया था और इसके बाद उन्होंने एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ने का फैसला किया। हालाँकि वह रैसलमेनिया 34 में WWE चैंपियनशिप को नहीं जीत पाए थे जिसके बाद उन्होंने अपना हील टर्न भी किया था।

Ad

इससे नाकामुरा का करियर पहले से काफी बुरा बन गया था और इसे सुधारने के लिए कंपनी ने उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी बनाया था। हालाँकि इसके बावजूद नाकामुरा को कोई फायदा नहीं हो सका और फिर उन्हें कंपनी में काम दिखाया जाने लगा।

हाल ही में उन्होंने अपनी चैंपियनशिप रुसेव के खिलाफ हारी थी लेकिन रॉयल रंबल में वह एक बार फिर से चैंपियनशिप जीत गए थे।

इनके चैंपियन रहते हुए टाइटल को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है लेकिन अगर अब दोबारा ऐसा होता है तो फैंस काफी गुस्सा हो जाएंगे।

Get WWE News in Hindi Here

#3 नाया जैक्स ने मेंस रॉयल रंबल में एंट्री की

Randy Orton and Nia Jax

नाया जैक्स एक महिला हैं और इस बात को सब जानते हैं कि अब हमें कंपनी में इंटरजेंडर मैच देखने को नहीं मिलते हैं। हालाँकि रॉयल रंबल में हमें कुछ और ही देखने को मिला था।

Ad

आर ट्रुथ ने रॉयल रंबल के आखिर में एंट्री की थी लेकिन उनके आने के कुछ समय के बाद जैक्स ने पीछे से हमला किया और उनकी जगह रॉयल रंबल में मैच लड़ा। यहाँ पर उन्होंने कई रैसलर्स को एलिमिनेट भी किया था जिसके बाद रैंडी ऑर्टन, डॉल्फ ज़िगलर और रे मिस्टीरियो ने मिलकर नाया पर हमला किया और उन्हें रिंग से बाहर किया।

फैंस अभी भी सोच में पड़े हुए हैं कि अब हमें WWE के अंदर इस तरह की चीज़ें क्यों देखने को मिल रही हैं।

#2 एजे स्टाइल्स डेनियल ब्रायन के खिलाफ हार गए

डेनियल ब्रायन ने सर्वाइवर सीरीज से पहले की स्मैकडाउन में एजे स्टाइल्स को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इस मैच में उन्होंने अपना हील टर्न भी कर लिया था। इसके बाद सर्वाइवर सीरीज में हमें उनका मैच ब्रॉक लैसनर के साथ भी देखने को मिला था।

Ad

उसके बाद से कंपनी ने स्टाइल्स और ब्रायन को दुश्मनी में दाल दिया था और फिर इन दो रैसलर्स के बीच रॉयल रंबल में मैच बुक हुआ था। ब्रायन एक हील के तौर पर काफी अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन बार-बार स्टाइल्स की हार से उन्होंने काफी नुकसान हो रहा है। रॉयल रंबल में भी स्टाइल्स के साथ ऐसा ही हुआ और वो मैच हार गए।

इस मैच में अगर स्टाइल्स वापस से चैंपियन बन जाते तो काफी अच्छा होता क्योंकि फैंस अब ब्रायन को बिलकुल पसंद नहीं कर रहे हैं। अगर अब इन दोनों रैसलर्स की दुश्मनी को ख़त्म कर दिया जाए तब भी सब अच्छा हो जाएगा।

#1 फिन बैलर की हार

रॉयल रंबल पीपीवी में फिन बैलर ने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ा था। इस मैच की शुरुआत से ही बैलर लैसनर पर भारी पड़ रहे थे। इससे फैंस को लगा की शायद हमें बैलर नए यूनिवर्सल चैंपियन बनते हुए दिख सकते हैं।

Ad

हालाँकि ऐसा नहीं हुआ और अपने सबमिशन लॉक का इस्तेमाल करते हुए बैलर को हरा दिया था। लैसनर की जीत के बाद फैंस काफी गुस्सा हो गए थे। पिछले कुछ समय में WWE ने बैलर को जितना भी पुश दिया था अब उन सभी का कोई मतलब नहीं बनता है।

अगर इस मैच में फिन बैलर की जीत होती तो फैंस काफी खुश होते। खैर, अब तो ऐसा नहीं हो सकता है क्योंकि लैसनर रैसलमेनिया में सैथ रॉलिंस का सामना करेंगे।

भले ही अभी तक रॉलिंस ने अपने विरोधी को चुना नहीं है लेकिन अफ़वाहों का यही कहना है कि लैसनर बनाम रॉलिंस रैसलमेनिया में ज़रूर होगा।

Quick Links

Edited by Ishaan Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications