WWE फास्टलेन (Fastlane) 2021 पीपीवी अब कुछ ही घंटे दूर रह गया है। जो रेसलमेनिया (Wrestlemania) 37 से पूर्व WWE का आखिरी पीपीवी होगा। Fastlane के मैच कार्ड से अभी तक कुल 8 मुकाबलों को जोड़ा जा चुका है, जिनमें से 4 मैचों में कोई ना कोई चैंपियनशिप बेल्ट दांव पर लगी होगी।रोमन रेंस (Roman Reigns) से लेकर साशा बैंक्स (Sasha Banks) तक सभी रिंग में अपने टाइटल को डिफेंड करने रिंग में उतरेंगे। इस बीच सभी की नजरें एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) और रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) के बीच इंटरजेंडर मैच पर भी टिकी होंगी, जिसमें द फीन्ड (The Fiend) की लंबे समय बाद वापसी की संभावना होगी।ये भी पढ़ें: 3 बड़े बदलाव जो WWE आखिरी समय पर Fastlane 2021 में कर सकती हैWrestlemania 37 के बिल्ड-अप में ऐसी कई स्टोरीलाइंस चल रही हैं, जिनके किरदार में जल्द ही बदलाव देखने को मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 सुपरस्टार्स के बारे में जो Fastlane में हील टर्न ले सकते हैं।ये भी पढ़ें: WWE Fastlane 2021 में रोमन रेंस vs डेनियल ब्रायन मैच के 5 संभावित अंतWWE Fastlane में बियांका ब्लेयर पर अटैक कर साशा बैंक्स हील टर्न लेंगी#WWEFastlane It's Nia Jax and Shayna Baszler Vs Smackdown Women's Champion Sasha banks and Bianca Belair and it's for the wwe women's tag championship this sunday at Fastlane pic.twitter.com/1V3OdyduWj— rlop1234_Gaming (@ReneLop82721969) March 16, 2021Fastlane 2021 में साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर टीम बनाकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए नाया जैक्स और शायना बैज़लर को चुनौती देते हुए नजर आएंगी। ये मैच Wrestlemania 37 की दृष्टि से थोड़ा अजीब है क्योंकि साल के सबसे बड़े शो में ब्लेयर vs बैंक्स SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच होने वाला है।दोनों सुपरस्टार्स अभी SmackDown विमेंस रोस्टर की मुख्य बेबीफेस सुपरस्टार्स बनी हुई हैं। लेकिन ये स्थिति Fastlane में बैंक्स द्वारा अपनी ही पार्टनर यानी ब्लेयर पर अटैक के बाद हील टर्न लेने के साथ बदल सकती है।IT'S ON.#SmackDown @WrestleMania @SashaBanksWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/XPoldczcvX— WWE (@WWE) February 27, 2021बैंक्स और ब्लेयर की इस मैच में जीत की संभावना ना के बराबर है और मैच का अंत इन दोनों के बीच बहस के साथ हो सकता है, जो बाद में उनकी हार का कारण बनेगा। इसलिए हार से निराश होकर मौजूदा चैंपियन ब्लेयर पर अटैक कर हील टर्न ले सकती हैं।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो Fastlane 2021 में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैंWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।