WWE का अगला पीपीवी फास्टलेन (Fastlane) 2021 है और WrestleMania 37 से पहले यह WWE का आखिरी पीपीवी होने वाला है। यही कारण है कि इस पीपीवी में होने जा रहे मैचों का रिजल्ट काफी महत्वपूर्ण है और इस चीज का शोज ऑफ शोज के बिल्ड अप के दौरान स्टोरीलाइंस & फ्यूड पर काफी प्रभाव पड़ने वाला है। Fastlane 2021 पीपीवी का बिल्ड-अप ठीक-ठाक रहा है और इस पीपीवी में चार चैंपियनशिप डिफेंड की जानी हैं।ये भी पढ़ें: 5 मेन रोस्टर सुपरस्टार्स जिन्हें WWE NXT में चले जाना चाहिएसंभव है कि इस पीपीवी में कुछ नए चैंपियंस देखने को मिलते हैं और साथ ही, इस पीपीवी में कुछ नए फ्यूड्स भी शुरू होते हुए देखने को मिल सकती है। अब जबकि, Fastlane 2021 के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है, कंपनी आखिरी समय में इस पीपीवी में कुछ बदलाव कर सकती है। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे बदलावों का जिक्र करने वाले हैं जो Fastlane 2021 पीपीवी में आखिरी समय में की जाती है।3- Fastlane 2021 में नए WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस देखने को मिल सकते हैं#TheBoss. The #ESTofWWE. #WrestleMania!#SmackDown @SashaBanksWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/HRvbVkTnHQ— WWE (@WWE) February 27, 2021WrestleMania 37 के लिए प्रतिदंद्वी होने के बावजूद भी साशा बैंक्स & बियांका ब्लेयर Fastlane पीपीवी में विमेंस टैग टीम चैंपियंस नाया जैक्स & शायना बैजलर का सामना करने जा रही हैं। इससे पहले Elimination Chamber में साशा & बियांका टाइटल जीतने में नाकाम रही थी, हालांकि, Fastlane में ये दोनों सुपरस्टार्स नई चैंपियंस बनकर सभी को चौंका सकती हैं।ये भी पढ़ें: 3 चीजें जो WWE Fastlane 2021 में नहीं होनी चाहिए और 2 चीजें जो जरूर होनी चाहिएWill @SashaBanksWWE be #2BeltzBanks again after #WWEFastlane? #SmackDown @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/QNVWjEKvhQ— WWE (@WWE) March 19, 2021अगर ये दोनों सुपरस्टार्स नई चैंपियंस बन जाती हैं तो यह बात संभव है कि WrestleMania 37 में इन दोनों सुपरस्टार्स को डबल ड्यूटी निभाना पड़ सकता है। यानि, शोज ऑफ शोज में ये दोनों सुपरस्टार्स टैग टीम टाइटल्स डिफेंड करने के अलावा एक-दूसरे के खिलाफ SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच में लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।