WWE Royal Rumble 2022 के बाद Brock Lesnar के 4 संभावित प्रतिद्वंदी

WWE Royal Rumble 2022 के बाद Brock Lesnar के अगले संभावित प्रतिद्वंदी
WWE Royal Rumble 2022 के बाद Brock Lesnar के अगले संभावित प्रतिद्वंदी

WWE Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट पिछले 35 सालों से फैंस का भरपूर मनोरंजन करता आ रहा है और इस इवेंट में होने वाले रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैचों का सभी को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। क्योंकि इन मैचों में कई सुपरस्टार्स सरप्राइज़ एंट्री लेकर सबको चौंका देते हैं।

इसी तरह 2022 का मेंस Royal Rumble मैच शुरुआत में बहुत स्लो पेस के साथ आगे बढ़ा, लेकिन समय बीतने के साथ इसमें कई बड़े एलिमिनेशंस होने लगे थे। इस बीच शेन मैकमैहन और बैड बनी ने वापसी कर सबको चौंकाया लेकिन 30वें स्थान पर ब्रॉक लैसनर की एंट्री इनमें सबसे अधिक चौंकाने वाली रही।

इस मैच में लैसनर 5 सुपरस्टार्स को एलिमिनेट करते हुए अपने करियर में दूसरी बार Royal Rumble विनर बने हैं। अब सवाल है कि इससे आगे द बीस्ट किससे भिड़ सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में, जो ब्रॉक लैसनर के अगले प्रतिद्वंदी बन सकते हैं।

#)WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस को सैथ रॉलिंस के खिलाफ अपने WWE यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करना था। मैच में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, लेकिन अंत में रेंस को मैच से डिसक्वालीफिकेशन के कारण हार झेलनी पड़ी, इसलिए कोई टाइटल चेंज नहीं हुआ।

दूसरी ओर लैसनर को बॉबी लैश्ले के खिलाफ WWE चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना था। मगर आपको बता दें कि रेंस की ब्रॉक लैसनर के साथ दुश्मनी इससे कई महीनों पहले से चली आ रही है इसलिए रेंस, लैसनर vs लैश्ले मैच में दखल देकर द बीस्ट की हार का कारण बने हैं।

इसी के साथ रेंस और लैसनर की दुश्मनी के WrestleMania 38 तक जारी रहने के संकेत मिले हैं। यूनिवर्सल टाइटल अभी भी ट्राइबल चीफ के पास है और Royal Rumble 2022 के WWE चैंपियनशिप मैच में रेंस के दखल को ध्यान में रखते हुए मेंस रंबल मैच के विजेता द बीस्ट उन्हें चैलेंज कर सकते हैं।

#)ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर उन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिनके काम की ब्रॉक लैसनर भी तारीफ कर चुके हैं। लैसनर और मैकइंटायर पहली बार किसी वन-ऑन-वन मैच में WrestleMania 36 में आमने-सामने आए थे, जिसमें जीत दर्ज कर मैकइंटायर नए WWE चैंपियन बने थे।

वहीं आपको याद दिला दें कि 2022 के मेंस Royal Rumble मैच में लैसनर और मैकइंटायर आखिरी 2 सुपरस्टार्स रहे। दोनों का कन्फ्रंटेशन संकेत दे रहा था कि WWE, स्कॉटिश सुपरस्टार को जल्द ही बड़ा पुश दे सकती है। संभव है कि किसी चैंपियन को चैलेंज करने से पहले द बीस्ट को मैकइंटायर की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

#)WWE दिग्गज ऐज

ब्रॉक लैसनर और ऐज WWE इतिहास के सबसे बेहतरीन इन-रिंग परफॉर्मर्स में शामिल रहे हैं। ये भी गौर करने वाली बात है कि अपनी स्टोरीलाइन को बिल्ड करने के लिए लैसनर लगभग हर हफ्ते ऑन-स्क्रीन नजर आ रहे हैं। लैसनर के ज्यादा अपीयरेंस का मतलब WWE के पास उन्हें ज्यादा स्टोरीलाइंस का हिस्सा बनाने का मौका होगा। ऐज उन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्हें फैंस वन-ऑन-वन मैच में द बीस्ट से भिड़ते देखना चाहते हैं। दोनों की इन-रिंग स्किल्स वर्ल्ड-क्लास हैं और अब दोनों का प्रोमो बैटल भी फैंस के लिए दिलचस्प रहेगा।

#)बॉबी लैश्ले

Royal Rumble 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस के दखल का फायदा उठाकर बॉबी लैश्ले ने ब्रॉक लैसनर को पिन कर WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। इस बीच मेंस Royal Rumble मैच में ब्रॉक लैसनर ने नबर-30 पर एंट्री लेकर सबको चौंका दिया था, वहीं उनकी जीत उससे भी अधिक चौंकाने वाली रही।

इसलिए द बीस्ट अब किसी भी चैंपियन को चैलेंज कर सकते हैं। एक तरफ उनके सामने यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस और दूसरी ओर WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले हैं। चूंकि लैश्ले के खिलाफ हार से वो अभी तक उबर नहीं पाए होंगे, इसलिए रेंस के बजाय पहले वो लैश्ले से बदला पूरा करने को अधिक तवज्जो दे सकते हैं।

Quick Links