WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) पर बड़ी जीत दर्ज की। दरअसल, Day 2 में दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में ब्रॉक लैसनर ने जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की लेकिन रोमन रेंस ने स्पीयर की मदद मुकाबले में जीत हासिल कर ली। ब्रॉक लैसनर के लिए यह बड़ी हार थी क्योंकि WrestleMania जैसेे अहम इवेंट में उन्होंने निराश किया। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस की दुश्मनी खत्म हो गई है। लैसनर अब किसी दूसरे सुपरस्टार के साथ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो ब्रॉक लैसनर के अगले चैलेंजर बन सकते हैं। 4- WWE दिग्गज ऐजFiending For Followers ‼️@Fiend4FolIowsThat Edge 2K DLC is gonna go hard. #WrestleMania7:23 AM · Apr 4, 20222367201That Edge 2K DLC is gonna go hard. #WrestleMania https://t.co/m5QQByXlq0ऐज और ब्रॉक लैसनर के बीच पहले कभी भी सिंगल्स मैच देखने को नहीं मिला है। फैंस उन्हें एक रिंग में देखना चाहते हैं। यह मुकाबला संभव है क्योंकि ब्रॉक लैसनर बेबीफेस के रूप में काम कर रहे हैं जबकि ऐज हील कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स मिलकर एक धमाकेदार मैच दे सकते हैं। यह दोनों दिग्गज सुपरस्टार्स Money in the Bank या SummerSlam जैसे बड़े इवेंट्स में लड़ते हुए नजर आ सकते हैं। उनके बीच प्रोमो सैगमेंट्स रोचक रह सकते हैं। इसके अलावा वो रिंग में भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐज अभी स्टाइल्स के साथ दुश्मनी में नजर आ रहे हैं लेकिन बाद में उनके बीच मैच हो सकता है। 3- ओमोसThe 3rd Uso 😎@StressedUsoCredit to Omos for puttin in the work since the Pandemic #WrestleMania6:22 AM · Apr 4, 202210Credit to Omos for puttin in the work since the Pandemic 💯 #WrestleMania https://t.co/LzZxtB1gx3ओमोस अपने जबरदस्त साइज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई सारे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ प्रभावित किया है और देखकर लगता है कि WWE उन्हें अगला टॉप स्टार बनाना चाहता है। अगर ऐसा है तो फिर उन्हें ब्रॉक लैसनर जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ लड़ते हुए देखना रोचक रहेगा। ब्रॉक लैसनर अपनी ताकत के लिए जाने जाते वहीं ओमोस के पास बड़ा साइज है। उन्हें आमने-सामने देखना जरूर एक खास चीज़ रहेगी। ओमोस और बॉबी लैश्ले ने हाल ही में मिलकर शानदार प्रदर्शन किया है। ओमोस और ब्रॉक लैसनर का यह मुकाबला भी उसी तरह रह सकता है। 2- कोडी रोड्सWWE@WWEWriting the next chapter. @CodyRhodes#WrestleMania10:30 AM · Apr 3, 2022208701904Writing the next chapter. @CodyRhodes#WrestleMania https://t.co/qUHlfVLgDIकोडी रोड्स अब आधिकारिक रूप से WWE का हिस्सा बन गए हैं। वो पहले से काफी बेहतर सुपरस्टार बन गए हैं और उन्होंने आते ही सैथ रॉलिंस के खिलाफ प्रभावित किया। वो ब्रॉक लैसनर के अगले विरोधी बन सकते हैं। फैंस इन दोनों सुपरस्टार्स को रिंग में लड़ते हुए देखने के लिए जरूर उत्साहित रहेंगे। ब्रॉक लैसनर ने एजे स्टाइल्स, डेनियल ब्रायन और फिन बैलर जैसे शानदार रेसलर्स के खिलाफ लड़ते हुए प्रभावित किया है। वो कुछ ऐसा ही प्रदर्शन कोडी के खिलाफ कर सकते हैं। कोडी को WWE बड़ा पुश दे सकता है और दोनों सुपरस्टार्स एक सिंगल्स मैच में लड़ते हुए नजर आ सकते हैं। 1- बॉबी लैश्लेBobby Lashley@fightbobbyYOU CANNOT TOUCH THE ALL MIGHTY!! #WRESTLEMANIA10:21 AM · Apr 4, 20226002470YOU CANNOT TOUCH THE ALL MIGHTY!! #WRESTLEMANIA https://t.co/IKZSFKXJmQबॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर के बीच Royal Rumble 2022 में मैच देखने को मिला था। दोनों का यह मुकाबला शानदार रहा था और यहां रोमन रेंस ने दखल दी थी। इसी कारण फैंस को मुकाबला उतना पसंद नहीं आया था। फैंस एक बार फिर लैश्ले और लैसनर को रिंग में लड़ते हुए देखना चाहेंगे।दोनों के मैच में किसी सुपरस्टार की इंटरफेरेंस नहीं होनी चाहिए। उन्हें 15-20 मिनट का समय मिलना चाहिए और वो आसानी से अपनी जबरदस्त ताकत का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को रोचक और यादगार बना सकते हैं। दोनों का यह मैच SummerSlam 2022 जैसे बड़े इवेंट में होना चाहिए।