4 कारण क्यों Bobby Lashley को Royal Rumble 2022 में Brock Lesnar पर जीत दर्ज करते हुए नया WWE चैंपियन बनना चाहिए

WWE के अगले इवेंट में ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले का मैच होगा
WWE के अगले इवेंट में ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले का मैच होगा

WWE का अगला पीपीवी रॉयल रंबल (Royal Rumble) रहने वाला है। इस इवेंट के लिए WWE ने पूरी तैयारी कर ली है और यह इवेंट सही मायने में काफी खास साबित हो सकता है। Royal Rumble मैचों के अलावा कुछ चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिलेंगे। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) अपने WWE टाइटल को बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। यह मैच काफी धमाकेदार रहने वाला है और फैंस काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि बॉबी लैश्ले को ब्रॉक लैसनर पर जीत मिलनी चाहिए और नया WWE चैंपियन बनना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे लगता है कि बॉबी लैश्ले को Royal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर पर जीत दर्ज करते हुए नया WWE चैंपियन बनना चाहिए।

4- WWE Raw में बॉबी लैश्ले के चैंपियनशिप रन का अंत अच्छी तरह से नहीं हुआ था

बॉबी लैश्ले कुछ महीनों पहले तक चैंपियन थे। उन्होंने अपने WWE करियर में पहली बार चैंपियनशिप जीती थी और उनका प्रदर्शन बतौर चैंपियन अच्छा था। सालों के इंतजार के बाद चैंपियन बनना जरूर खास पल था। उन्होंने कई स्टार्स के खिलाफ टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

वो ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre), द मिज़ (The Miz), कोफी किंग्सटन (Kofi Kingston) और गोल्डबर्ग (Goldberg) जैसे दिग्गजों के खिलाफ चैंपियनशिप का बचाव करने में सफल रहे थे।इसके बावजूद उनके चैंपियनशिप रन का अंत अच्छी तरह से नहीं हुआ था। बिग ई (Big E) ने उनपर अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करते हुए WWE चैंपियनशिप जीती थी। यह लैश्ले के लिए काफी निराशाजनक चीज़ थी।

उन्होंने बतौर चैंपियन अच्छा काम किया था और इसी वजह से कैश-इन के साथ उनके टाइटल रन का अंत नहीं होना चाहिए था। इसी कारण WWE को उन्हें अब एक बार फिर चैंपियन बनाना चाहिए। उन्हें ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE टाइटल पर कब्जा करना चाहिए और एक बार फिर चैंपियन के रूप में प्रभावित करना चाहिए।

3- Raw में टॉप स्टार्स की कमी नहीं है, ब्रॉक को SmackDown में काम करना चाहिए

Raw में कई बड़े सुपरस्टार्स हैं जबकि SmackDown में टॉप सुपरस्टार्स की कमी है। अगर ब्रॉक लैसनर WWE चैंपियन रहेंगे तो वो Raw में नजर आते रहेंगे। दूसरी ओर SmackDown में बड़े सुपरस्टार्स की कमी साफ तौर पर नजर आ रही है। ड्रू मैकइंटायर इस समय चोटिल हैं और रोमन रेंस अकेले बड़े सुपरस्टार हैं।

सैथ रॉलिंस भी कुछ समय के लिए ही SmackDown में नजर आने वाले हैं। आगे जाकर SmackDown बड़े स्टार्स की गैरमौजूदगी में संघर्ष कर सकता है। इसी वजह से ब्रॉक लैसनर से टाइटल लिया जाना चाहिए और उन्हें SmackDown ब्रांड में लाना चाहिए। यह एक अच्छी चीज़ रहेगी।

2- बॉबी लैश्ले को ब्रॉक लैसनर पर जीत दर्ज करने से फायदा होगा

ब्रॉक लैसनर WWE इतिहास के सबसे बड़े और अहम सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्हें हराना काफी ज्यादा मुश्किल है और उन्हें हराने वाले स्टार का कद अपने आप बढ़ जाता है। बॉबी लैश्ले को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ काम करने से काफी फायदा होगा और अगर वो जीत दर्ज कर लेंगे तो उनका कद बढ़ जाएगा।

बॉबी लैश्ले को हराना काफी ज्यादा मुश्किल है। अगर वो ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियन बन जाएंगे तो उनका कद और ज्यादा बढ़ जाएगा। इसी वजह से WWE को Royal Rumble में टाइटल चेंज बुक करने का निर्णय लेना चाहिए। यह बॉबी लैश्ले और उनके फैंस के लिए काफी अच्छी चीज़ होगी।

1- रोमन रेंस और ब्रॉक की स्टोरीलाइन जारी रखने के लिए

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच काफी महीनों से दुश्मनी देखने को मिल रही है। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच एक बार फिर मैच देखने को मिलना चाहिए और यह मुकाबला WrestleMania में देखने को मिल सकता है। इसके पहले लैसनर को लैश्ले के साथ स्टोरीलाइन का अंत करना होगा।

रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन हैं और WrestleMania में यूनिवर्सल टाइटल के लिए उनके बीच मैच हो सकता है। इसी वजह से लैसनर से WWE टाइटल लेना होगा, ताकि वो दूसरे सुपरस्टार्स को मौका दे पाए। इसी कारण बॉबी लैश्ले को Royal Rumble में ब्रॉक लैसनर को हराकर चैंपियन बन जाना चाहिए।