#3 फॉक्स में बड़ा डेब्यू
![बà¥à¤°à¥à¤ लà¥à¤¸à¤¨à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/cc00b-15690396175557-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/cc00b-15690396175557-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/cc00b-15690396175557-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/cc00b-15690396175557-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/cc00b-15690396175557-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/cc00b-15690396175557-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/cc00b-15690396175557-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/cc00b-15690396175557-800.jpg 1920w)
NXT ने इस हफ्ते यूएस नेटवर्क पर डेब्यू किया और इस पहले ही हफ्ते में रोड्रिक स्ट्रांग ने वेल्वेटीन ड्रीम को हराकर नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप पर कब्ज़ा किया। रोड्रिक को चैंपियन बनाकर WWE शायद अपने नए दर्शकों को बताना चाहती है कि लाइव WWE टेलीविज़न पर कुछ भी हो सकता है और यह रणनीति स्मैकडाउन में भी दोहराई जा सकती है।
स्मैकडाउन को फ्राइडे नाईट स्लॉट में डालकर WWE नए दर्शकों को आकर्षित करना चाहती है और उन्हें बताना चाहती है कि स्मैकडाउन टेलीविजन पर सबसे रोमांचक और अप्रत्याशित शोज में से एक है। ब्रॉक लैसनर जो कि कंपनी के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हैं वो ऐसा करने में WWE की मदद कर सकते हैं।
अब जबकि अगले कुछ हफ़्तों में AEW भी अपने वीकली शो की शुरुआत करने वाला है तो यह तो निश्चित है कि WWE को उनसे कड़ी टक्कर मिलने वाली है ।