4 कारणों से गोल्डबर्ग को WWE Crown Jewel में मिली धमाकेदार जीत के बाद रिटायर हो जाना चाहिए

WWE Crown Jewel में गोल्डबर्ग को बड़ी जीत मिली
WWE Crown Jewel में गोल्डबर्ग को बड़ी जीत मिली

WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2021 काफी सफल साबित हुआ। इस इवेंट में WWE ने कुछ शानदार मैचों का आयोजन किया था। WWE ने गोल्डबर्ग (Goldberg) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के बीच एक नो होल्ड्स बार्ड मैच बुक किया था। इस मैच से फैंस को ज्यादा उम्मीदें नहीं थी। हालांकि, इन सुपरस्टार्स ने मिलकर काफी ज्यादा प्रभावित किया। गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले के मैच की शुरुआत ही बढ़िया तरह से हुई थी।

इस मैच में लैश्ले ने दिग्गज के पैरों को निशाना बनाया। हालांकि, जब गोल्डबर्ग ने वापसी की तो फिर उन्हें रोक पाना मुश्किल हो गया। लैश्ले की मदद करने के लिए शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर भी वहां आए। गोल्डबर्ग ने पहले उनकी बुरी हालत की। बाद में उन्होंने लैश्ले पर केंडो स्टिक से हमला किया और फिर स्टेज एरिया से उनपर स्पीयर लगा दिया।

इसके बाद उन्होंने ऑल माइटी को पिन करते हुए जीत दर्ज की। गोल्डबर्ग का यह मैच बढ़िया था। कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि गोल्डबर्ग को अब WWE से रिटायर हो जाना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से गोल्डबर्ग को Crown Jewel के बाद रिटायर हो जाना चाहिए।

4- WWE Crown Jewel में गोल्डबर्ग का यह मैच बढ़िया था और उन्हें अच्छे मैच के साथ करियर का अंत करना चाहिए

गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले का यह मैच रेसलिंग के हिसाब से बढ़िया रहा। अमूमन गोल्डबर्ग के मैच छोटे रहते हैं। हालांकि, उनका यह मैच लंबा चला और इसी वजह से यह खास साबित हुआ। गोल्डबर्ग ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। हमेशा फैंस दिग्गज के प्रदर्शन और छोटे मैचों की वजह से निराश रहते थे।

इस मैच में गोल्डबर्ग ने सही मायने में प्रभावित किया। इसी कारण उन्हें अब रिटायर हो जाना चाहिए। हर कोई दिग्गज की तारीफ कर रहा है और रिटायरमेंट के लिए यह बढ़िया मौका रहेगा। एक खराब मैच के बाद रिटायर होने से अच्छा उन्हें अभी अपने करियर से जुड़ा बड़ा निर्णय लेना चाहिए।

3- गोल्डबर्ग लगभग 55 साल के हो चुके हैं और अब रिटायरमेंट का सही समय है

गोल्डबर्ग काफी बूढ़े हो गए हैं। इसके बावजूद भी वो लड़ रहे हैं और यह काफी बड़ी बात है। इस दिग्गज का जन्म 27 दिसंबर 1966 को हुआ था। वो लगभग 2 महीनों बाद 55 साल के हो जाएंगे। इतनी उम्र होने के बावजूद वो लड़ रहे हैं। वो ज्यादा उम्र होने की वजह से लंबे मैच नहीं लड़ पाते हैं।

गोल्डबर्ग ने Crown Jewel में लंबा मैच लड़ा है। उनकी उम्र अब काफी ज्यादा हो गई है और यह रिटायरमेंट का सही समय है। ज्यादातर दिग्गज सुपरस्टार्स इस उम्र में रिटायर हो जाते हैं। गोल्डबर्ग के पास Crown Jewel 2021 जैसे धमाकेदार इवेंट के बाद बड़ा निर्णय लेने का मौका है।

2- WWE में उनके पास हासिल करने के लिए अब कुछ बचा नहीं है

गोल्डबर्ग ने WWE में रहते हुए शानदार काम किया है। उन्होंने कई दिग्गजों के खिलाफ मैच लड़े हैं और वो कई बार चैंपियन भी रह चुके हैं। इस दिग्गज को रेसलिंग जगत में अपने योगदान के लिए हमेशा सम्मान दिया जाता है। उन्होंने WWE में काफी नाम कमाया है और अब उनके पास हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है।

वो अब तक WWE चैंपियन नहीं बने हैं लेकिन इतनी उम्र में अब कंपनी उन्हें शायद ही वर्ल्ड चैंपियन बनाएगी। इसी कारण गोल्डबर्ग को अब रिटायर हो जाना चाहिए। इस दिग्गज ने WWE में काम करते हुए बड़ा नाम बना लिया है और अब उनके पास हासिल करने के लिए कुछ नहीं है।

1- गोल्डबर्ग को जीत के साथ रिटायर होना चाहिए

गोल्डबर्ग ने लंबे समय बाद कोई मैच जीता है। इस सुपरस्टार ने Crown Jewel के पहले अपने अंतिम तीनों ही मैचों में हार का सामना किया था। उन्हें WrestleMania 36 में ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद Royal Rumble 2021 में ड्रू मैकइंटायर ने उन्हें हराया।

SummerSlam 2021 में बॉबी लैश्ले को दिग्गज पर जीत मिली थी। गोल्डबर्ग ने लंबे समय बाद किसी मैच में जीत दर्ज की है और अब इस बड़ी जीत के साथ उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। गोल्डबर्ग का कद पिछले तीन मैचों के बाद कम हो गया था लेकिन लैश्ले पर जीत के बाद उन्हें फायदा हुआ है। इसी कारण गोल्डबर्ग के पास रिटायर होने का सही मौका है।

Quick Links