4 कारण क्यों भारतीय रेसलर Satnam Singh AEW के The Great Khali बन सकते हैं

AEW सुपरस्टार सतनाम सिंह सफलता जरूर हासिल करेंगे
AEW सुपरस्टार सतनाम सिंह सफलता जरूर हासिल करेंगे

AEW में कुछ समय पहले ही एक भारतीय सुपरस्टार ने डेब्यू किया है। दरअसल, सतनाम सिंह (Satnam Singh) एक प्रसिद्ध बास्केटबॉल प्लेयर रहे हैं और उन्होंने अब रेसलिंग जगत में अपना कदम रखा है। उन्होंने कुछ समय पहले डेब्यू करते हुए समोआ जो पर हमला किया था। सतनाम को अभी तक अच्छी तरह बुक किया गया है। AEW में भारतीय सुपरस्टार्स की कमी थी और इसे उन्होंने पूरा किया है।

द ग्रेट खली (The Great Khali) को रेसलिंग जगत का सबसे फेमस भारतीय सुपरस्टार माना जा सकता है। उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की थी। कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि सतनाम सिंह AEW में रहते हुए अगले द ग्रेट खली बन सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों खली असल में AEW के अंदर रहते हुए अगले द ग्रेट खली बन सकते हैं।

4- AEW सुपरस्टार सतनाम सिंह के पास बड़ा कद है

द ग्रेट खली ने जब WWE में डेब्यू किया था तो वो अपने जबरदस्त साइज की वजह से सफलता हासिल कर पाए थे। खली का कद 7 फुट 1 इंच था और इसी कारण वो सबसे अलग नजर आते थे। कुछ ऐसा ही सतनाम सिंह के लिए कहा जा सकता है। उनकी हाइट 7 फुट 2 इंच है और वो खली से भी ज्यादा ऊंचे हैं।

AEW के रोस्टर में उनके कद का कोई सुपरस्टार नहीं है। इसी वजह से वो अन्य रेसलर्स से हमेशा ही अलग दिखाई देंगे। उन्हें अपने बड़े कद का फायदा मिलेगा और वो इसी कारण सफलता हासिल कर सकते हैं। सतनाम सिंह का AEW में आना शॉकिंग था क्योंकि इस कंपनी में रेसलिंग पर कद से ज्यादा ध्यान दिया जाता है।

3- सतनाम सिंह के पास खतरनाक लुक और मैनेजर है

@Machobeard4life So its a joke to them.... They've awaken the strength of 10,000 men inside of me. They will bow to #satnamsingh https://t.co/4RtVmS1DSA

सतनाम सिंह के पास एक खतरनाक लुक है। द ग्रेट खली अपने जबरदस्त लुक के लिए फेमस थे और वो अपने विरोधियों को डराने का दम रखते थे। सतनाम सिंह के लिए भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। उनका लुक एक टॉप हील सुपरस्टार की तरह है और उनकी हाइट से और ज्यादा फायदा होता है।

खली के पास प्रोमो कट करने की स्किल्स नहीं थी और इसी वजह से उन्हें मैनेजर दिया गया था। उसी तरह सतनाम सिंह को भी अलग सफलता हासिल करनी थी तो उन्हें मैनेजर की जरूरत थी। उनके पास संजय दत्त के रूप में एक शानदार मैनेजर के है। इसके अलावा उन्हें जे लीथल का भी साथ मिलेगा।

2- सतनाम सिंह के पास द ग्रेट खली की तरह ताकतवर मूव्स हैं

Satnam Singh explains why he signed with AEW over WWE dlvr.it/SNnJMs https://t.co/ZEaRbLqcli

द ग्रेट खली ने अपने खतरानक लुक और कद की वजह से नाम जरूर बनाया था लेकिन वो हमेशा ही अपने रेसलिंग स्टाइल की वजह से चर्चा का विषय रहते थे। वो ज्यादा मूव्स उपयोग नहीं करते थे और अपनी ताकत का प्रदर्शन करने पर ध्यान देते थे। सतनाम भी कुछ उसी तरह से लड़ना जानते हैं और इसी वजह से वो सफलता हासिल कर सकते हैं।

AEW में सुपरस्टार्स ज्यादा मूव्स का इस्तेमाल करते हैं। कई रेसलर्स हाई-फ्लाइंग मूव्स का उपयोग करते हैं और इस बीच सतनाम सिंह के आने से चीज़ों में थोड़ा फर्क आएगा। वो अन्य सभी रेसलर्स से अलग काम कर सकते हैं और इसी वजह से उनकी सफलता के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे।

1- भारतीय मार्किट में AEW को फेमस करने के लिए

They're not going to have Satnam Singh beat Samoa Joe, right?RIGHT?! 😮#AEWDynamite https://t.co/bpffWfcro8

AEW इस समय यूनाइटेड स्टेट्स में सबसे ज्यादा देखा जाता है लेकिन भारत में इसके प्रशंसक कम हैं। हालांकि, WWE को भारत में सालों से देखा जा रहा है और इसके ढेरों फैंस हैं। द ग्रेट खली की वजह से WWE को पूरे भारत में देखा जाने लगा था और AEW को भारत में नाम बनाने के लिए सतनाम सिंह का इस्तेमाल करना होगा।

सतनाम को बड़ा सुपरस्टार बनाकर AEW को फायदा होगा वहीं इस रेसलर का नाम भी फेमस होगा। WWE ने सालों पहले खली की वजह से भारतीय मार्किट में जगह बनाई थी और अब यही काम में AEW भी कर सकता है। वो सतनाम सिंह को फेमस करते हुए हिंदुस्तान के फैंस का ध्यान खींच सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Be the first one to comment