4 कारण क्यों Jinder Mahal को लंबे समय के लिए WWE NXT का हिस्सा बने रहना चाहिए 

WWE सुपरस्टार्स सांगा, सौरव गुर्जर और वीर महान
WWE सुपरस्टार्स सांगा, जिंदर महल और वीर महान

Jinder Mahal: WWE ने हाल ही में NXT New Year's Evil इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट में वीर महान (Veer Mahaan) & सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) उर्फ सांगा (Sanga) को क्रीड ब्रदर्स (Creed Brothers) के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ना था। हालांकि, वीर अपने पिता के निधन की वजह से इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाए और उनकी ग़ैरमौजूदगी में जिंदर महल (Jinder Mahal) शो में नज़र आए।

बता दें, जिंदर महल ने इस शो में नज़र आने के बाद क्रीड ब्रदर्स पर हमला कर दिया था और सिंगल्स मैच में जूलियस क्रीड को भी हराया था। रिपोर्ट्स की माने तो जिंदर कुछ ही हफ्ते NXT का हिस्सा रहेंगे। हालांकि, WWE द्वारा जिंदर महल को NXT का लंबे समय तक हिस्सा बने रहने देना चाहिए। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों जिंदर महल को लंबे समय के लिए WWE NXT का हिस्सा बने रहना चाहिए।

4- WWE SmackDown में जिंदर महल को टेलीविजन से दूर रखा जा रहा था

विंस मैकमैहन के एरा में जिंदर महल अक्सर SmackDown में नज़र आते थे। हालांकि, ट्रिपल एच द्वारा WWE की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही जिंदर महल को टेलीविजन से दूर रखा जा रहा है। उन्होंने SmackDown में अपना आखिरी मैच 11 नवंबर को हुए एक एपिसोड में लड़ा था।

यही कारण है कि जिंदर महल को लंबे समय तक NXT का हिस्सा बने रहना चाहिए। देखा जाए तो जिंदर महल का इस ब्रांड में बेहतर इस्तेमाल हो पाएगा। मेन रोस्टर में मिली खराब बुकिंग की वजह से जिंदर महल को इन-रिंग परफॉर्मर के रूप में काफी नुकसान हुआ है और NXT में लंबा समय बिताकर उनके पास उन्हें हुई इस नुकसान की भरपाई करने का मौका होगा।

3- WWE NXT की रेटिंग्स बढ़ाने में मदद मिलेगी

WWE NXT को मौजूदा समय में उतनी बेहतर रेटिंग नहीं मिल रही है। बता दें, इस शो की व्यूअरशिप 1 मिलियन से काफी कम होती है। NXT में बड़े सुपरस्टार्स की कमी इस चीज़ का सबसे बड़ा कारण है। देखा जाए तो जिंदर महल एक दिग्गज सुपरस्टार हैं और वो NXT की व्यूअरशिप बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

बता दें, NXT में जिंदर महल की वापसी के बाद एरीना में मौजूद फैंस जिंदर के चैंट्स लगाने लगे थे। यह चीज़ दर्शाती है कि फैंस जिंदर महल को इस ब्रांड में परफॉर्म करते हुए देखना चाहते हैं। यही कारण है कि जिंदर महल को लंबे समय तक NXT का हिस्सा बने रहना चाहिए।

2- NXT चैंपियन बनने के लिए

जिंदर महल WWE इतिहास के पहले NXT चैंपियन बनने के काफी करीब आ गए थे। हालांकि, सैथ रॉलिंस ने जिंदर को यह बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं करने दी थी। बता दें, सैथ रॉलिंस 29 अगस्त 2012 को टूर्नामेंट के फाइनल में जिंदर महल को हराकर इतिहास के पहले NXT चैंपियन बने थे।

जिंदर महल ने NXT में वापसी के बाद दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की। अगर जिंदर महल को NXT चैंपियन बनना है तो पहले उन्हें खुद को नए सिरे से बिल्ड करना होगा। यही कारण है कि उन्हें लंबे समय तक इस ब्रांड का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि वो खुद को बेहतरीन परफॉर्मर के रूप में बिल्ड करने के बाद NXT चैंपियन बन पाए।

1- WWE NXT में भारतीय फैक्शन तैयार करने के लिए

WWE Raw में जिंदर महल, वीर महान & शैंकी ने भारतीय फैक्शन तैयार किया था लेकिन इस फैक्शन को काफी खराब बुकिंग दी गई थी। हालांकि, मौजूदा समय में NXT में वीर महान & सांगा को खतरनाक टैग टीम के रूप में बुक किया जा रहा है, इसलिए यह भारतीय फैक्शन तैयार करने का बिल्कुल सही समय है।

देखा जाए तो जिंदर महल को वीर महान की वापसी के बाद भी लंबे समय तक NXT का हिस्सा बने रहना चाहिए। इस प्रकार, NXT में भारतीय फैक्शन तैयार हो पाएगा। वीर महान, सांगा & जिंदर महल तीनों ही ताकतवर सुपरस्टार्स हैं इसलिए फैक्शन तैयार होने पर इन तीनों सुपरस्टार्स का NXT में दबदबा देखने को मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links