4 कारण क्यों निकी एश ने विमेंस Money in the Bank लैडर मैच जीता

WWE सुपरस्टार निकी एश ने जीता बड़ा लैडर मैच
WWE सुपरस्टार निकी एश ने जीता बड़ा लैडर मैच

1- WWE में डेब्यू के बाद बड़ा पुश नहीं मिला था

निकी एश ने 2018 में मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था। इसके बाद लग रहा था कि वो जबरदस्त तरीके से सफलता हासिल करेंगी। हालांकि, उन्हें बेहतर तरीके से बुक नहीं किया गया। उन्होंने शुरुआत में सिंगल्स स्टार के रूप में संघर्ष किया। वो काफी समय तक एलेक्सा ब्लिस के साथ टैग टीम का हिस्सा रही थीं।

उन्होंने विमेंस टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा भी किया था। इसके बावजूद सिंगल्स स्टार के रूप में उन्हें सफलता नहीं मिली। वो कभी विमेंस चैंपियन नहीं बन पाई थीं। इस वजह से उन्हें अब मौका दिया गया। विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में इस बड़ी जीत से उनके पास आखिर चैंपियन बनने का मौका होगा।

Quick Links