WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) के नाम से हर कोई परिचित होगा। वो WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनके पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। रेंस के पास काफी समय से यूनिवर्सल चैंपियनशिप थी। रेसलमेनिया (WrestleMania 38) में उन्होंने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हराकर WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया था और शर्त के अनुसार यूनिवर्सल टाइटल के साथ इसे यूनिफाइड किया था।रोमन रेंस पहले सिर्फ SmackDown के टॉप चैंपियन थे। वो WWE चैंपियन बनने के बाद अब Raw में भी आ सकते हैं। हालांकि, वो काफी कम मौकों पर Raw में दिखाई देते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों रोमन रेंस को लगातार Raw में भी दिखाई देना चाहिए। - WWE Raw के एपिसोड्स में सुधार हो रहा है और Roman Reigns इसे बेहतर बना सकते हैं View this post on Instagram Instagram PostRaw के एपिसोड्स पहले उतने अच्छे नहीं रहते थे लेकिन पिछले कुछ समय में बड़ा सुधार आया है। Raw में कुछ शानदार स्टोरीलाइंस चल रही है और इसी वजह से एपिसोड्स रोचक बन रहे हैं। एपिसोड्स में बड़े सुपरस्टार्स नजर आते हैं लेकिन रोमन रेंस के आने से जरूर Raw को फायदा होगा। Raw के एपिसोड्स में बड़ा सुधार होगा और उनके आने से जबरदस्त स्टोरीलाइंस देखने को मिलेगी। WWE को सही मायने में बड़ा फायदा मिलेगा। Raw के एपिसोड्स पहले की तरह रोचक और देखने लायक बन सकते हैं। इसमें ट्राइबल चीफ को एक बड़ा किरदार निभाना होगा और इसके लिए उन्हें Raw में लगातार आना होगा। 3- मेगा स्टार की कमी नजर आती है View this post on Instagram Instagram PostRaw के एपिसोड्स में कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस, ऐज, रैंडी ऑर्टन, बॉबी लैश्ले और केविन ओवेंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स हर हफ्ते दिखाई देते हैं। हालांकि, मेगा स्टार की कमी साफ तौर पर खलती है। कुछ समय पहले तक ब्रॉक लैसनर लगातार शोज़ में नजर आ रहे थे और इसी कारण एपिसोड्स अच्छे बनते थे। अभी ब्रॉक लैसनर ब्रेक पर हैं और जॉन सीना हॉलीवुड में काम कर रहे हैं। साथ ही गोल्डबर्ग का कॉन्ट्रैक्ट WWE से खत्म हो गया है। इसी वजह से अभी WWE के पास सिर्फ एक ही दिग्गज सुपरस्टार है जिसके आने से फैंस खुश होंगे। इसी कारण उन्हें Raw में काम करते हुए नजर आना चाहिए। 2- रोमन रेंस Raw के भी वर्ल्ड चैंपियन हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस के पास इस समय Raw की WWE चैंपियनशिप भी है और इसे उन्होंने यूनिवर्सल टाइटल के साथ जोड़ा है। वो SmackDown के टॉप चैंपियन रहने के साथ ही Raw के भी सबसे बड़े टाइटल होल्डर हैं। इसी वजह से उन्हें लगातार Raw के एपिसोड्स का हिस्सा बनना चाहिए। Raw ब्रांड के एपिसोड्स अच्छे तो बन रहे हैं लेकिन वर्ल्ड चैंपियन की कमी दिखाई दे रही है। पिछले कुछ एपिसोड्स से ट्राइबल चीफ पूरी तरह गायब हैं। रोमन रेंस के आने से स्टार पावर बढ़ेगी और रेटिंग्स के मामले में सुधार होगा। इसी वजह से उन्हें Raw में अगले हफ्ते से आना चाहिए। 1- WWE Raw के सुपरस्टार्स को भी चैंपियनशिप मैच में देने के लिए View this post on Instagram Instagram Post रोमन रेंस SmackDown में नजर आ रहे हैं और उनकी कुछ समय पहले शिंस्के नाकामुरा के साथ दुश्मनी टीज़ हुई थी। इसके अलावा ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस के मैच की भी SmackDown में नींव रखी जा रही है। इस बीच Raw सुपरस्टार्स वर्ल्ड टाइटल की स्टोरीलाइन में कदम रखने में असफल रहे हैं। इसका बड़ा कारण ट्राइबल चीफ की Raw से गैरमौजूदगी है। वो अगर लगातार Raw ब्रांड का हिस्सा बनेंगे तो यह अच्छी चीज़ होगी। Raw के सुपरस्टार्स को चैंपियनशिप के लिए लड़ने का मौका मिलेगा और रोमन के साथ लड़ना एक बड़ी चीज़ है। इसी वजह से रेंस को रेड ब्रांड में दिखाई देना चाहिए। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।