4 कारण क्यों Roman Reigns को WWE WrestleMania 38 में Brock Lesnar को हराते हुए डबल चैंपियन बनना चाहिए

WWE WrestleMania में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच होगा
WWE WrestleMania में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच होगा

WWE WrestleMania 38 काफी जबरदस्त साबित होगा। इस शो की नाईट 2 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप के लिए विनर टेक्स ऑल टाइटल यूनिफिकेशन मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच इस मैच के लिए बिल्डअप जबरदस्त रहा है और हर कोई मुकाबले के लिए उत्साहित नजर आ रहा है।

पहले यह मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होने वाला था। ब्रॉक लैसनर WWE चैंपियन बनने में सफल रहे और इसी कारण यह विनर टेक्स ऑल मैच बन गया। बाद में WWE ने ऐलान करते हुए बताया कि यह एक टाइटल यूनिफिकेशन मैच होगा। इसे WWE इतिहास के सबसे बड़े मैच के रूप में एडवर्टाइज कर रहा है।

इस मैच में विजेता डबल चैंपियन बन जाएगा और फिर बाद में दोनों टाइटल्स को जोड़ा जाएगा। कुछ कारणों से लगता है कि रोमन रेंस को WrestleMania 38 में जीत दर्ज करते हुए डबल चैंपियन बनना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से लगता है कि रोमन रेंस को ब्रॉक लैसनर को WrestleMania में पराजित करते हुए डबल चैंपियन बनना चाहिए।

4- WWE WrestleMania 38 के बाद रोमन रेंस Raw और SmackDown दोनों ब्रांड्स में नजर आएंगे

रोमन रेंस की वजह से SmackDown के एपिसोड्स खास बनते हैं। पिछले एक साल में रोमन की स्टोरीलाइंस के कारण SmackDown की व्यूअरशिप स्थिर रही है। हर एक फैन उनकी वजह से ब्लू ब्रांड के एपिसोड्स देखना पसंद करता है। Raw काफी समय से रेटिंग्स के मामले में संघर्ष कर रहा है और रोमन रेंस की वजह से उन्हें फायदा मिल सकता है।

अगर ट्राइबल चीफ WrestleMania में डबल चैंपियन बन जाते हैं तो उनके पास Raw का मुख्य टाइटल भी आ जाएगा। वो टाइटल्स को जोड़ सकते हैं और फिर WWE में एक ही वर्ल्ड चैंपियनशिप होगी। रोमन रेंस इसके बाद टॉप चैंपियन के रूप में दोनों ब्रांड्स में नजर आ सकते हैं। इससे दोनों ब्रांड्स को व्यूअरशिप के मामले में फायदा होगा।

3- रोमन रेंस के ऐतिहासिक यूनिवर्सल टाइटल रन का अंत नहीं होगा

रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में जबरदस्त काम किया है। उन्होंने कई दिग्गजों के खिलाफ मैच लड़ा है और अपने टाइटल को रिटेन किया। हील के रूप में रोमन का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन रोचक रहा है और कोई भी उनके लंबे टाइटल रन से बोर नहीं हुआ होगा।

अगर ब्रॉक लैसनर की जीत होती है तो रोमन के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत होगा। इसी कारण रोमन रेंस को जीत मिलनी चाहिए। वो अपने यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन कर लेंगे और उनके पास WWE चैंपियनशिप आ जाएगी। टाइटल यूनिफिकेशन से पहले रोमन रेंस के यूनिवर्सल टाइटल रन का अंत नहीं होना चाहिए।

2- ब्रॉक लैसनर एक पार्ट-टाइमर है और उन्हें दोनों वर्ल्ड टाइटल्स देने का अर्थ नहीं बनेगा

ब्रॉक लैसनर पार्ट-टाइमर के रूप में WWE में काम करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने अपने बेबीफेस रन के दौरान ज्यादा अपीयरेंस दी है लेकिन हर बार वो लगातार नजर नहीं आ पाएंगे। WrestleMania के बाद WWE का अगला बड़ा इवेंट SummerSlam रहेगा। इसी वजह से ब्रॉक लैसनर अगर चैंपियन बनते हैं तो फिर वो कम नजर आएंगे।

WWE दोनों टाइटल्स को जोड़ देगा और फिर एक ही चैंपियनशिप रहेगी। ऐसे में अगर ब्रॉक इसे लगातार डिफेंड नहीं करेंगे और शोज़ में नजर नहीं आएंगे तो यह निराशाजनक चीज़ होगी। इसी कारण रोमन रेंस को चैंपियन बनना चाहिए। वो लगातार टाइटल को डिफेंड कर पाएंगे और शोज़ का हिस्सा बनेंगे।

1- रोमन रेंस कभी भी डबल चैंपियन नहीं बने हैं

रोमन रेंस कभी भी डबल चैंपियन नहीं बने हैं। WWE में जॉन सीना और सैथ रॉलिंस समेत कई सुपरस्टार्स अपने करियर के दौरान डबल चैंपियन बनने में सफल रहे हैं। रोमन रेंस ने WWE में जबरदस्त सफलता हासिल की है और कई बार टाइटल्स जीते हैं। हालांकि, वो कभी डबल चैंपियन नहीं बने हैं।

रोमन रेंस के पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और अगर वो ब्रॉक लैसनर को पराजित कर देते हैं तो फिर वो WWE चैंपियन भी बन जाएंगे। यह उनके लिए काफी बड़ा मौका होगा। इसी कारण उन्हें डबल चैंपियन बनना चाहिए और बाद में दोनों वर्ल्ड टाइटल्स को यूनिफाई करना चाहिए।