Roman Reigns: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2022 के लिए हर कोई बहुत उत्साहित नज़र आ रहा है। इस इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और लोगन पॉल (Logan Paul) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए एक सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच इस मैच के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।इस मैच में रोमन रेंस के साथियों की इंटरफेरेंस हो सकती है और अमूमन वो ट्राइबल चीफ के मैचों में दखल जरूर देते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि रेंस को अपने साथियों की जरूरत नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों लोगन पॉल के खिलाफ मैच में रोमन रेंस के किसी साथी को दखल नहीं देना चाहिए।4- लोगन पॉल के पास उतना अनुभव नहीं है और रोमन रेंस को साथियों की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए View this post on Instagram Instagram Postलोगन पॉल के पास WWE में काम करने का ज्यादा अनुभव नहीं है। उन्होंने WWE में आने के बाद अपनी रेसलिंग स्किल्स से जरूर प्रभावित किया है लेकिन अनुभव की कमी उनके लिए बड़ा खतरा है। रोमन रेंस को WWE में रहते हुए एक दशक से ज्यादा हो गया है। इसी कारण लोगन को दिक्कत आ सकती है।रोमन रेंस ने काफी मैच लड़े हैं और उनके पास रिंग में हर परिस्थिति का अनुभव है। दूसरी ओर लोगन इस चीज़ में पीछे हैं। इसी कारण रोमन को यहां अपने साथियों की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। वो अपने अनुभव का उपयोग करके ही पूर्व बॉक्सर को धराशाई करते हुए टाइटल रिटेन कर सकते हैं।3- पिछले कुछ मैचों में इंटरफेरेंस होना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस के पिछले दो मैचों में इंटरफेरेंस देखने को मिली है और उन्होंने चीटिंग से ही जीत दर्ज की है। इससे रोमन बतौर टॉप स्टार कमजोर नज़र आते हैं। इसी कारण लोगन पॉल के खिलाफ मैच में किसी की इंटरफेरेंस नहीं होनी चाहिए। रोमन रेंस यहां पर अकेले दम पर पॉल की हालत खराब कर सकते हैं।रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच में द उसोज़ और पॉल हेमन की इंटरफेरेंस का फायदा उठाया था। साथ ही Clash at the Castle में रोमन को ड्रू मैकइंटायर पर सोलो सिकोआ के कारण जीत मिली थी। इसी वजह से अब किसी को दखल नहीं देना चाहिए।2- मैच के अंत को अलग बनाने के लिए View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच मैच जरूर रेसलिंग के हिसाब से अच्छा रहेगा। हालांकि, सभी को पता है कि रेंस की जीत होगी। हालांकि, अगर मैच में ब्लडलाइन की इंटरफेरेंस हो जाएगी तो नतीजा लगभग तय नज़र आएगा। लोगन पॉल को मैच को उस मोड़ पर ले जाना चाहिए, जहां वो जीत के करीब आ जाएं।इससे मैच का अंत खास बन जाएगा। सिजेरो के खिलाफ रोमन की हार लगभग तय थी लेकिन उन्होंने ट्राइबल चीफ को अंत तक कड़ी टक्कर दी। इसने फैंस को नतीजे के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया था। WWE को यहां लोगन को उसी तरह से बुक करना चाहिए और इंटरफेरेंस नहीं करानी चाहिए, वरना नतीजा फैंस को साफ नज़र आएगा।1- रोमन रेंस ने कई दिग्गजों को मदद के बिना हराया है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने अपने टाइटल रन के दौरान कई बार द उसोज़ की मदद ली है। साथ ही पॉल हेमन और सोलो सिकोआ ने भी उनका साथ दिया है। हालांकि, ट्राइबल चीफ ने कुछ दिग्गजों को बिना मदद के भी हराया हुआ है। उन्होंने ब्रॉक लैसनर, गोल्डबर्ग और जॉन सीना को खुद के दम पर मात दी है।दोनों ही WWE के मेगास्टार्स हैं और ट्राइबल चीफ ने उन्हें पराजित किया हुआ है। साथ ही रेंस ने सिजेरो, डेनियल ब्रायन और रे मिस्टीरियो समेत कई फेमस सुपरस्टार्स बिना मदद के हराया है। इसी कारण उन्हें लोगन पॉल को हराने के लिए शायद ही किसी सुपरस्टार की जरूरत होगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।