4 कारण क्यों Roman Reigns-The Usos को WWE Crown Jewel में ट्राइबल चीफ की टीम के खिलाफ करारी हार मिली 

WWE Crown Jewel 2024, Roman Reigns, Solo Sikoa, The Usos, Jacob Fatu, Tama Tonga,
क्या WWE Crown Jewel में मिली हार का बदला ले पाएंगे रोमन रेंस? (Photo: WWE Instagram & Twitter)

Roman Reigns-The Usos Loss Reason: WWE Crown Jewel में रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ (The Usos) का टैग टीम मैच में सोलो सिकोआ, जेकब फाटू ओर टामा टोंगा से सामना हुआ। इस मुकाबले में दोनों ग्रुप्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंत में, सोलो ने रोमन को पिन करके अपनी टीम को जीत दिलाते हुए सभी को हैरान कर दिया। अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इस मैच को लेकर चर्चा की जा रही है और वो रेंस की हार का कारण जानना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस-द उसोज़ को WWE Crown Jewel में ट्राइबल चीफ की टीम के खिलाफ करारी हार मिली।

Ad

4- WWE Crown Jewel में रोमन रेंस की हार के जरिए ब्लडलाइन की कहानी को रोचक बनाए रखने के लिए

Ad

WWE ने रोमन रेंस की वापसी के बाद से ही ब्लडलाइन की कहानी को बेहतरीन तरीके से बुक किया गया है। इस वजह से इस स्टोरीलाइन का रोमांच काफी बढ़ चुका है। Crown Jewel में मैच से पहले रोमन-द उसोज़ की टीम पेपर पर सोलो सिकोआ की टीम से ज्यादा तगड़ी नज़र आ रही थी।

रेंस ने Bad Blood में कोडी रोड्स के साथ मिलकर सोलो सिकोआ-जेकब फाटू को हराया था। अगर नई ब्लडलाइन Crown Jewel में भी हार जाती तो इससे यह फैक्शन काफी कमजोर नज़र आती। यही नहीं, इस वजह से सोलो के ग्रुप की असली ब्लडलाइन फैक्शन के साथ जारी कहानी पर भी असर पड़ता।

3- WWE Crown Jewel के मैच के अंत को प्रेडिक्टबेल बनाने से बचाने के लिए

Ad

WWE Crown Jewel में अधिकतर फैंस को रोमन रेंस-द उसोज़ की जीत का अंदाजा था। वहीं, कुछ लोगों का यह भी मानना था कि हील टीम मुकाबले में जिमी उसो को पिन करके जीत हासिल कर सकती है। सऊदी अरब में हुए इस इवेंट में रोमन के पिन होने की उम्मीद काफी कम लोगों ने की थी।

शायद यही कारण है कि WWE ने Crown Jewel में सोलो सिकोआ के हाथों रेंस को पिन करने के लिए बुक किया। इससे मुकाबले का अंत प्रेडिक्टबेल होने से बच गया। हालांकि, कई फैंस को सिक्स-मैन टैग टीम मैच में रोमन रेंस का पिन होना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।

2- WWE में सोलो सिकोआ के कई बड़े मैचों में पिन होने की भरपाई करने के लिए

Ad

सोलो सिकोआ को कोडी रोड्स के खिलाफ दो मौकों पर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में पिन होना पड़ा था। इसके बाद सोलो Bad Blood में हुए टैग टीम मैच में रोमन रेंस के हाथों भी पिन हो गए थे। देखा जाए तो सिकोआ को बड़े मैचों में पिन होने की वजह से उनके ट्राइबल चीफ कैरेक्टर को काफी नुकसान हो रहा था।

यह WWE के सोलो सिकोआ को रोमन रेंस के खिलाफ पिनफॉल के जरिए जीत देने की बड़ी वजह हो सकती है। इस चीज के जरिए सोलो ने रोमन से Bad Blood का भी बदला ले लिया है। अब यह देखना रोचक होगा कि रेंस WWE में सिकोआ को सबक सिखाने के लिए कौन सा कदम उठाने वाले हैं।

1- WWE में सोलो सिकोआ के पास जेकब फाटू नाम का ट्रंप कार्ड मौजूद है

Ad

जेकब फाटू ताकतवर सुपरस्टार हैं। वो WWE में डेब्यू के बाद से ही सोलो सिकोआ के लिए काफी कुछ कर चुके हैं। जेकब ने Crown Jewel में हुए सिक्स-मैन टैग टीम मैच में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। फाटू ने ही इस मुकाबले के अंत में रोमन रेंस-द उसोज़ पर जबरदस्त हमला करके उनकी हालत खराब कर दी थी।

इस वजह से सोलो को अपनी टीम को जीत दिलाने में आसानी हो गई। देखा जाए तो रोमन को जेकब फाटू को काबू में करने के लिए कोई तरीका निकालना होगा। अगर रेंस ऐसा करने में नाकाम रहते हैं तो जेकब आने वाले समय में भी उनके लिए मुश्किलें खड़ी करना जारी रख सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications