4 कारण क्यों वीर महान WWE में भारत के अगले टॉप स्टार बन सकते हैं

WWE में वीर महान को सफलता मिल सकती है
WWE में वीर महान को सफलता मिल सकती है

WWE इस समय वीर महान (Veer Mahan) को जबरदस्त पुश देने का प्लान बना रहा है। वीर पहले काफी समय तक जिंदर महल (JInder Mahal) और शैंकी (Shanky) के साथ दिखाई दिए थे। Draft के बाद महल और शैंकी को स्मैकडाउन (SmackDown) में भेज दिया गया जबकि वीर रॉ (Raw) में रह गए। इसके बाद से उनका नाम बड़ा कर दिया गया और उनका नाम वीर महान हो गया। वीर महान के कई महीनों से सैगमेंट्स देखने को मिल रहे हैं जहां उनकी वापसी को हाइप किया जा रहा है।

वीर के पास WWE में सफलता हासिल करने के सारे गुण हैं। वो जिंदर महल और द ग्रेट खली की तरह WWE में बड़ा नाम बना सकते हैं। कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो वीर महान को मौजूदा भारतीय सुपरस्टार्स से अलग बनाती है। इसी वजह से लगता है कि वीर महान आसानी से WWE में भारत के अगले टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे लगता है कि वीर महान WWE के अगले टॉप भारतीय सुपरस्टार बन सकते हैं।

4- वीर महान के पास अनोखा गिमिक है

वीर महान के पास काफी अनोखा कैरेक्टर है। WWE में अक्सर अनोखे कैरेक्टर्स वाले सुपरस्टार्स को जबरदस्त सफलता मिलती है। वीर महान के पास काफी टैलेंट है और वो आसानी से WWE के अगले टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं। इस चीज़ में उनका गिमिक काफी ज्यादा मदद करेगा। वीर महान का कैरेक्टर भारत से जुड़ा हुआ है।

उन्हें देखकर कोई भी आसानी से बता सकता है कि वो WWE में भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। इसी कारण वो अन्य रेसलर्स से काफी अलग दिखाई देंगे। वीर को यह चीज़ भी सुपरस्टार्स से अलग बनाती है और इसी वजह से उन्हें WWE में जबरदस्त तरीके से सफलता मिल सकती है। वो अपने पुराने गिमिक में कुछ बदलाव करते हुए उसे और भी ज्यादा बेहतर बना सकते हैं।

3- वीर महान के पास जबरदस्त फिजिक और साइज है

WWE इस समय बड़े साइज के सुपरस्टार्स को पुश देने की कोशिश कर रहा है। वीर महान के पास अच्छी रेसलिंग स्किल्स और जबरदस्त फिजिक है। वो आसानी से किसी साधारण सुपरस्टार की बुरी हालत कर सकते हैं। वीर ने पहले अपनी ताकत का प्रदर्शन मैचों में किया है और सभी को प्रभावित किया है।

इसी वजह से वीर महान को मेन रोस्टर पर सिंगल्स स्टार के रूप में सफलता मिल सकती है। भारत में WWE को काफी पसंद किया जाता है। इसी वजह से वीर महान को भारतीय फैंस जरूर पसंद करेंगे और इसी कारण WWE उन्हें पुश देगा। वीर अपने फिजिक और तगड़े रेसलिंग स्टाइल की वजह से फैंस जरूर याद रखेंगे।

2- वीर महान से भारतीय फैंस ज्यादा कनेक्ट करेंगे

वीर महान के पहले जिंदर महल और द ग्रेट खली को WWE में जबरदस्त सफलता मिली है। हालांकि, द ग्रेट खली माइक पर अच्छे नहीं थे जबकि जिंदर महल पूरी तरह भारतीय नहीं हैं। महल के बोलने का तरीका अलग है और वो सिर्फ भारतीय मूल के सुपरस्टार हैं। हालांकि, वीर महान भारत के रहने वाले हैं।

उनका जन्म भारत में हुआ था। साथ ही उनका आउटफिट और कैरेक्टर भी भारत से जुड़ा हुआ है। इसी वजह से भारतीय प्रशंसक आसानी से वीर महान से कनेक्ट कर पाएंगे। इस कारण से WWE उन्हें भविष्य में जरूर बड़ा पुश देना चाहेगा और वो आसानी से WWE के अगले टॉप भारतीय सुपरस्टार बन सकते हैं।

1- वीर महान को WWE काफी हाइप कर रहा है

वीर महान को WWE Draft के बाद से लगातार एडवर्टाइज किया जा रहा है। उनका Raw के एपिसोड्स में सैगमेंट देखने को मिल रहा है। अक्सर WWE किसी भी सुपरस्टार को इतने लंबे समय तक हाइप नहीं करता है लेकिन वीर महान के सैगमेंट्स कई महीनों से देखने को मिल रहे हैं।

इससे पता चलता है कि WWE उन्हें टॉप स्टार की तरह दिखाना चाहता है। इसी वजह से उनकी Raw में एंट्री को लगातार हाइप किया जा रहा है। वो Raw में आकर तबाही मचा सकते हैं और अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच सकते हैं। WWE ने पहले ही इस चीज़ के संकेत दे दिए हैं।