WWE इस समय वीर महान (Veer Mahan) को जबरदस्त पुश देने का प्लान बना रहा है। वीर पहले काफी समय तक जिंदर महल (JInder Mahal) और शैंकी (Shanky) के साथ दिखाई दिए थे। Draft के बाद महल और शैंकी को स्मैकडाउन (SmackDown) में भेज दिया गया जबकि वीर रॉ (Raw) में रह गए। इसके बाद से उनका नाम बड़ा कर दिया गया और उनका नाम वीर महान हो गया। वीर महान के कई महीनों से सैगमेंट्स देखने को मिल रहे हैं जहां उनकी वापसी को हाइप किया जा रहा है। View this post on Instagram Instagram Postवीर के पास WWE में सफलता हासिल करने के सारे गुण हैं। वो जिंदर महल और द ग्रेट खली की तरह WWE में बड़ा नाम बना सकते हैं। कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो वीर महान को मौजूदा भारतीय सुपरस्टार्स से अलग बनाती है। इसी वजह से लगता है कि वीर महान आसानी से WWE में भारत के अगले टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे लगता है कि वीर महान WWE के अगले टॉप भारतीय सुपरस्टार बन सकते हैं।4- वीर महान के पास अनोखा गिमिक है View this post on Instagram Instagram Postवीर महान के पास काफी अनोखा कैरेक्टर है। WWE में अक्सर अनोखे कैरेक्टर्स वाले सुपरस्टार्स को जबरदस्त सफलता मिलती है। वीर महान के पास काफी टैलेंट है और वो आसानी से WWE के अगले टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं। इस चीज़ में उनका गिमिक काफी ज्यादा मदद करेगा। वीर महान का कैरेक्टर भारत से जुड़ा हुआ है।उन्हें देखकर कोई भी आसानी से बता सकता है कि वो WWE में भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। इसी कारण वो अन्य रेसलर्स से काफी अलग दिखाई देंगे। वीर को यह चीज़ भी सुपरस्टार्स से अलग बनाती है और इसी वजह से उन्हें WWE में जबरदस्त तरीके से सफलता मिल सकती है। वो अपने पुराने गिमिक में कुछ बदलाव करते हुए उसे और भी ज्यादा बेहतर बना सकते हैं।