फास्टलेन पीपीवी के बाद हुए मंडे नाइट रॉ के एपिसोड में रोमन रेंस लगभग 5 महीने बाद रिंग में बैरन कॉर्बिन के खिलाफ सिंगल्स मुकाबला लड़ने वाले थे। फैंस के साथ हमें भी उम्मीद थी कि यह मुकाबला लगभग 15 से 20 मिनट चलेगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
मुकाबला शुरू होने से पहले ही ड्रू मैकइंटायर ने दखल देते हुए रोमन रेंस पर हमला किया जिसके बाद रोमन रेंस मुकाबला करने की स्थिति में नहीं दिखे। मजबूर फैंस को इस हफ्ते निराश होना पड़ा। ड्रू मैकइंटायर के दखल के बाद एक बार फिर रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस बनाम मैकइंटायर के मुकाबले की अफवाहे चलनी शुरू हो गई है।
कई फैंस का मानना है कि ड्रू मैकइंटायर को रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस के खिलाफ मुकाबले के लिए बुक करना चाहिए वहीं कई फैंस इससे सहमत नहीं हैं। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 3 कारणों पर क्यों ड्रू मैकइंटायर रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस के लिए सबसे उचित प्रतिद्वंदी हैं।
बैरन कॉर्बिन की बजाय मैकइंटायर का मैच ज्यादा बेहतर होगा
![We've seen this already.](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8c5fd-15523611041813-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8c5fd-15523611041813-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8c5fd-15523611041813-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8c5fd-15523611041813-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8c5fd-15523611041813-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8c5fd-15523611041813-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8c5fd-15523611041813-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/8c5fd-15523611041813-800.jpg 1920w)
हाल ही में डेव मेल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया था कि रोमन रेंस रैसलमेनिया 35 में बैरन कॉर्बिन के खिलाफ मुकाबला करते हुए नज़र आ सकते हैं। ईमानदारी से कहें तो यह एक ऐसा मुकाबला है जिसे हम कई बार देख चुके हैं।
ऐसे में रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस का मुकाबला बैरन कॉर्बिन के खिलाफ बुक करना कंपनी का गलत फैसला होगा। बैरन कॉर्बिन के मुकाबले ड्रू मैकइंटायर इस मुकाबले के लिए उचित दावेदार हैं। फैंस को रोमन रेसं बनाम मैकइंटायर के मुकाबले में कुछ नया जरूर देखने को मिलेगा। हमारे ख्याल से कंपनी को रोमन रेंस के खिलाफ बैरन कॉर्बिन को बुक करने की गलती नहीं करनी चाहिए।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
एक नया मैच
![WWE has protected McIntyre a great deal in the past year.](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/73198-15523610528035-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/73198-15523610528035-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/73198-15523610528035-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/73198-15523610528035-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/73198-15523610528035-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/73198-15523610528035-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/73198-15523610528035-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/73198-15523610528035-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर कई मौके पर टैग टीम के रूप एक दूसरे का सामना कर चुके हैं लेकिन अभी तक फैंस को उनके सिंग्लस मुकाबले देखने को नहीं मिले हैं। ऐसे में अगर कंपनी रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस बनाम ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला करती है तो फैंस इस मुकाबले को जरूर पसंद करेंगे।
ड्रू मैकइंटायर कई मौके पर इस बात को साबित कर चुके हैं कि वह रिंग में एक शानदार मुकाबला देने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में रोमन रेंस के खिलाफ उन्हें जरूर बुक किया जाना चाहिए।
मैकइंटायर रैसलमेनिया में एक बड़े मुकाबले के हकदार हैं
![What a night for McIntyre](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5ab2d-15523608791384.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5ab2d-15523608791384.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5ab2d-15523608791384.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5ab2d-15523608791384.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5ab2d-15523608791384.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5ab2d-15523608791384.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5ab2d-15523608791384.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5ab2d-15523608791384.png 1920w)
ड्रू मैकइंटायर पिछले एक साल से काफी शानदार परफॉर्मेंस देते आए हैं। लेकिन अभी भी उन्हें रैसलमेनिया में एक बड़े मुकाबले का इंतजार है। एक रैसलर का सपना होता है कि वह WWE के सबसे बड़े पीपीवी रैसलमेनिया में एक बड़े मुकाबले का हिस्सा बने।
ड्रू मैकइंटायर ऐसे सुपरस्टार है जो भविष्य में कंपनी के टॉप स्टार बन सकते हैं। ऐसे में कंपनी को चाहिए कि वह रैसलमेनिया 35 में ड्रू मैकइंटायर को रोमन रेंस के खिलाफ बुक करें। निश्चित रूप से यह मुकाबला ड्रू मैकइंटायर के करियर को काफी ऊंचाइयों तक ले जाएगा।