4 कारण क्यों Roman Reigns WWE इतिहास के सबसे अच्छे यूनिवर्सल चैंपियन हैं

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को चैंपियन बने हुए लंबा समय हो गया है
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को चैंपियन बने हुए लंबा समय हो गया है

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त काम किया है और इसी वजह से वो बड़ा नाम बनाने में सफल रहे हैं। रोमन रेंस के पास इस समय यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और उन्हें चैंपियन रहते हुए काफी ज्यादा समय हो गया है।

उन्होंने पेबैक (Payback 2020) में इस टाइटल पर कब्जा किया था और इसके बाद से वो चैंपियन बने हुए हैं और कोई भी उन्हें रोक नहीं पाया है। उन्होंने बतौर चैंपियन कई दिग्गजों का सामना किया है और उन्हें पराजित भी किया है। रोमन रेंस को चैंपियन रहते हुए 504 दिन हो गए और वो ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा दिनों तक यूनिवर्सल चैंपियन रहने का कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।

रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर जबरदस्त काम किया है। कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे पता चला है कि आखिर क्यों रोमन रेंस सबसे अच्छे यूनिवर्सल चैंपियन हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे पता चलता है कि आखिर क्यों रोमन रेंस WWE इतिहास के सबसे अच्छे यूनिवर्सल चैंपियन हैं।

4- WWE फैंस को रोमन रेंस ने बोर नहीं किया है

WWE में कई बार सुपरस्टार्स लंबे समय तक चैंपियन रहते हैं लेकिन उनके टाइटल रन से फैंस बोर हो जाते हैं। इसी वजह से बाद में उन सुपरस्टार्स को खराब रिएक्शन मिलता है। कुछ महीनों पहले बिग ई (Big E) ने WWE चैंपियनशिप जीती थी। फैंस उन्हें चैंपियन बनते हुए देखना चाहते थे और WWE ने प्रशसंकों की इच्छा पूरी की।

थोड़े समय बाद फैंस बिग ई के टाइटल रन से बोर हो गए। इसी वजह से उनसे टाइटल ले लिया गया। रोमन रेंस के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता। 500 से ज्यादा दिनों तक भी चैंपियन रहने के बावजूद फैंस उनसे बोर नहीं हुए हैं। इसी वजह से कहा जा सकता है कि उन्होंने बतौर चैंपियन अच्छा काम किया है और वो WWE इतिहास के सबसे अच्छे यूनिवर्सल चैंपियन हैं।

3- समय-समय पर यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया है

ब्रॉक लैसनर के पास 504 दिनों तक यूनिवर्सल चैंपियनशिप थी लेकिन उनका टाइटल रन इतना अच्छा साबित नहीं हुआ था। इसका बड़ा कारण यह था कि वो लगातार अपने टाइटल को डिफेंड नहीं करते थे। वो सिर्फ बड़े इवेंट्स में लड़ते हुए दिखाई देते थे और यह एक निराशाजनक चीज़ थी।

रोमन रेंस के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है। वो अपने टाइटल को समय-समय पर डिफेंड करते आए हैं। वो सिर्फ इवेंट्स में नहीं बल्कि SmackDown के एपिसोड्स में भी चैंपियनशिप का बचाव कर चुके हैं। इसी वजह से कहा जा सकता है कि उन्होंने चैंपियन के रूप में जबरदस्त काम किया है।

2- SmackDown में लगातार नजर आना

ब्रॉक लैसनर काफी कम मौकों पर दिखाई देते थे। वो हर हफ्ते Raw के एपिसोड्स में नजर नहीं आते थे। इसी वजह से Raw में काफी समय तक टॉप चैंपियनशिप दिखाई नहीं देती थी। रोमन रेंस के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कुछ ही एपिसोड्स मिस किए हैं वरना वो लगभग हर एक एपिसोड में दिखाई देते हैं।

SmackDown में रोमन रेंस बतौर यूनिवर्सल चैंपियन नजर आते रहे हैं। साथ ही वो हमेशा फैंस का ध्यान खींचने में सफल रहे हैं। इसी वजह से उनकी स्टोरीलाइंस खास बनी है और SmackDown की व्यूअरशिप स्थिर रही है। इसी वजह से कहा जा सकता है कि रोमन ने बतौर चैंपियन अच्छा काम किया है।

1- दूसरे WWE सुपरस्टार्स को लगातार मौके दिए हैं

रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना, ऐज, डेनियल ब्रायन और रे मिस्टीरियो जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ टाइटल को डिफेंड किया है। इसके अलावा उन्होंने दूसरे सुपरस्टार्स को भी मेन इवेंट स्टोरीलाइन में आने का मौका दिया है और चैंपियन के तौर पर ऐसा कुछ करना काफी बड़ी बात है।

रोमन ने जे उसो, केविन ओवेंस, सिजेरो, फिन बैलर, मोंटेज फोर्ड, किंग वुड्स और बिग ई के खिलाफ भी काम किया है। रेंस के साथ काम करने से इन सुपरस्टार्स को काफी ज्यादा फायदा मिला है। इसी वजह से कहा जा सकता है कि रोमन रेंस WWE इतिहास के सबसे अच्छे यूनिवर्सल चैंपियन हैं।