WWE WrestleMania 38 का मेन इवेंट मुकाबला काफी जबरदस्त साबित हुआ था। इस इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को पराजित करते हुए एक बड़ी जीत दर्ज की और नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। रोमन और ब्रॉक के बीच काफी समय से दुश्मनी देखने को मिल रही थी और यह उनकी स्टोरीलाइन का अंतिम मैच था।कई लोग रोमन रेंस की जीत से खुश थे वहीं कुछ लोगों इससे निराश दिखाई दे रहे थे। कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि रोमन रेंस की जीत होना एक बड़ी गलती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों रोमन रेंस को WrestleMania में हार नहीं मिलना मिलना एक बड़ी गलती रही।4- WWE WrestleMania 38 के मेन इवेंट में बेबीफेस सुपरस्टार को ताकतवर दिखाना चाहिए थाJoey Karni- The Angle Podcast@theangleradioIn 2022, Brock Lesnar is main eventing #WrestleMania as the WWE Champion. The pop is LOUD and he's smiling ear to ear. What a moment!8:58 AM · Apr 4, 202215919In 2022, Brock Lesnar is main eventing #WrestleMania as the WWE Champion. The pop is LOUD and he's smiling ear to ear. What a moment! https://t.co/PSLekbFXLEWWE हमेशा ही अपने बड़े इवेंट्स में बेबीफेस सुपरस्टार्स को ताकतवर दिखाता है और उनकी जीत होती है। WrestleMania 38 में बियांका ब्लेयर, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, कोडी रोड्स जैसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स को जीत मिली और उनकी जीत को सालों तक याद रखा जाएगा। WrestleMania के मेन इवेंट्स अहम रहते हैं।इन मुकाबलों में अमूमन बेबीफेस सुपरस्टार को जीत मिलती है, ताकि फैंस को खुश करके घर भेजा जा सके। WrestleMania 38 के Day 1 के मेन इवेंट में स्टीव ऑस्टिन जीते थे। WWE को दूसरे दिन के मेन इवेंट में भी बेबीफेस सुपरस्टार को ताकतवर दिखाना चाहिए था। WrestleMania के लिए यह अच्छी चीज़ रहती।3- रोमन रेंस को Raw और SmackDown पर लगातार देखकर फैंस बोर हो जाएंगेI'm_Rajib@apexDivoWhen greatness is on a different level....@WWERomanReigns12:06 PM · Apr 7, 2022132When greatness is on a different level....@WWERomanReigns https://t.co/DlAC9aXcYrरोमन रेंस के पास WrestleMania में जीत के साथ Raw और SmackDown दोनों ब्रांड्स के टॉप टाइटल्स आ गए हैं। इसी वजह से वो लगातार हर हफ्ते दोनों ही शोज़ पर नजर आएंगे। कई लोग इससे खुश होंगे क्योंकि रोमन कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। हालांकि, WWE को लंबे समय में इससे नुकसान हो सकता है।रोमन रेंस अगर लगातार Raw और SmackDown में दिखाई देंगे तो फैंस थोड़े समय में उनसे बोर हो जाएंगे। इस चीज़ से WWE को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि रोमन रेंस की वजह से ही कंपनी को व्यूअरशिप के मामले में फायदा होता है। अगर उनसे फैंस बोर हो जाएंगे तो यह एक निराशाजनक चीज़ रहेगी।2- ब्रॉक लैसनर चैंपियन बनकर कई शानदार मैच लड़ सकते थे जबकि रोमन ने लगभग सभी बड़े सुपरस्टार्स को हराया हुआHumble Wrestling@WrestlingHumbleI'll miss Brock Lesnar being full time man.This run was entertaining af. Did not rely on the old formula and did something new.Let's see what's next for the Cowboy.4:52 AM · Apr 4, 202217018I'll miss Brock Lesnar being full time man.This run was entertaining af. Did not rely on the old formula and did something new.Let's see what's next for the Cowboy. https://t.co/43Z9tdKRZLरोमन रेंस ने WWE के मौजूदा रोस्टर में लगभग सभी सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़ लिया है और उनपर जीत दर्ज की है। इसी वजह से उनके लिए फ्रेश स्टोरीलाइंस ढूंढना मुश्किल रहेगी। वो कुछ सुपरस्टार्स को छोड़कर अपने पुराने विरोधियों का ही सामना कर सकते हैं। अगर ब्रॉक लैसनर चैंपियन बनते तो कई फ्रेश मैच देखने को मिलते।ब्रॉक लैसनर की बॉबी लैश्ले के साथ फिर एक अच्छी दुश्मनी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा वो कोडी रोड्स, ऐज, केविन ओवेंस और रिडल समेत कई सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़ सकते थे। इसी वजह से कहा जा सकता है कि रोमन रेंस को जीत मिलना एक बड़ी गलती थी।1- ब्रॉक लैसनर अगर चैंपियन रहते तो लगातार नजर आते𝐇𝐚𝐧𝐝𝐲- (𝐑𝐨𝐦𝐚𝐧 𝐑𝐞𝐢𝐠𝐧𝐬 585) #4@_handyred_Roman Reigns vs Brock Lesnar! How it started How it ended 2015 WM31 2022 WM382:44 AM · Apr 6, 202281990Roman Reigns vs Brock Lesnar! How it started How it ended 2015 WM31 2022 WM38 https://t.co/ELKdGgxafKब्रॉक लैसनर की WrestleMania में बड़ी हार हुई है और वो अब संभावित रूप से ब्रेक पर चले गए हैं। वो कुछ महीनों बाद वापसी कर सकते हैं। हालांकि, लैसनर की जीत होती तो वो लगातार WWE में नजर आते। उनके आने से इवेंट्स और शोज़ अच्छे बनते हैं और व्यूअरशिप के मामले में भी फायदा होता है।अगर रोमन रेंस की हार नहीं होती तो भी वो लगातार WWE में नजर आते। इसी वजह से ब्रॉक लैसनर को चैंपियन बनाने का निर्णय लेना एक अच्छी चीज़ थी। WWE ने WrestleMania में अगर लैसनर को विजेता बनाया होता तो वो लगातार कंपनी के अहम इवेंट्स में नजर आते। इस हिसाब से देखा जाए तो रोमन की जीत होना एक गलती रही।