4 कारण क्यों Roman Reigns और Drew Mcintyre के बीच WWE को चैंपियनशिप मैच बुक करना चाहिए

WWE SmackDown में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर की दुश्मनी शुरू हुई
WWE SmackDown में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर की दुश्मनी शुरू हुई

WWE SmackDown के एपिसोड के साथ रोमन रेंस (Roman Reigns) और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) की दुश्मनी शुरू हुई है। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच फैंस स्टोरीलाइन देखना चाहते थे और अब उन्हें आमने-सामने देखना रोचक चीज़ रहेगी। स्मैकडाउन (SmackDown) में द उसोज़ और RK-Bro का कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ था। इस सैगमेंट में दोनों सुपरस्टार्स दिखाई दिए और उनके बीच जबरदस्त ब्रॉल देखने को मिला।

भले ही दोनों सुपरस्टार्स के बीच WWE के अगले इवेंट WrestleMania Backlash में सिंगल्स मैच नहीं होने वाला है लेकिन अगले प्रीमियम लाइव इवेंट में जरूर WWE आधिकारिक तौर पर इस मैच को बुक कर सकती है।

उनके बीच मैच सभी फैंस को जरूर पसंद आएगा। कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच SmackDown के एपिसोड से स्टोरीलाइन की शुरुआत देखने को मिली। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच मैच होना चाहिए।

4- WWE के पास रोमन रेंस के लिए इससे बेहतर विरोधी नहीं था

रोमन रेंस ने अपने ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन के दौरान कई सारे सुपरस्टार्स को पराजित किया है। रोस्टर में अब उतने अच्छे विकल्प मौजूद नहीं हैं और रेंस को बेहतर विरोधियों की जरूरत थी। WWE SmackDown में ड्रू मैकइंटायर सबसे बड़े बेबीफेस हैं और वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।

इसी वजह से वो रोमन रेंस के लिए सबसे अच्छे विरोधी रहते। उन्होंने ब्रॉक लैसनर को पराजित किया हुआ है और वो रोमन को पराजित करने का भी दम रखते हैं। WWE रोस्टर में और कोई ऐसा सुपरस्टार नहीं है जो ट्राइबल चीफ को पराजित करने का दम रखता है। इसी वजह से उनका मैच होना चाहिए।

3- व्यूअरशिप के मामले में काफी सुधार होगा

रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच स्टोरीलाइन से फैंस काफी ज्यादा खुश दिखाई दे रहे हैं। हर कोई उन्हें आमने-सामने आते हुए देखना चाहता था। अब फैंस की इच्छा पूरी होने वाली है। रोमन और ड्रू WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स हैं और उनके आमने-सामने आने से व्यूअरशिप के मामले में सुधार होगा।

वो दोनों लगातार SmackDown के एपिसोड्स में फैंस को आकर्षित कर सकते हैं। SmackDown की व्यूअरशिप में अमूमन बड़ा उछाल देखने को नहीं मिलता है लेकिन द ट्राइबल चीफ और स्कॉटिश सुपरस्टार की स्टोरीलाइन से रेटिंग्स बढ़ेगी और WWE को जबरदस्त तरीके से फायदा होगा।

2- ड्रू मैकइंटायर ने कभी रोमन रेंस को नहीं हराया है

ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस के बीच कई मौकों पर सिंगल्स मैच देखने को मिले हैं। हमेशा ही रोमन रेंस का पलड़ा भारी रहा है और कभी ड्रू को उनपर बड़ी जीत नहीं मिली है। यह सही मायने में काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है। ड्रू को जरूर एक बार रेंस को पराजित करने की कोशिश करनी चाहिए।

ड्रू मैकइंटायर ही ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें रोमन पर जीत मिल सकती है। रोमन के खिलाफ आकर पूर्व WWE चैंपियन एक जीत हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। इसी वजह से दोनों के बीच आगे कुछ मैच होने चाहिए और यहां ड्रू को अपने करियर की एक बड़ी जीत हासिल करने का पूरी तरह प्रयास करना चाहिए।

1- ड्रू मैकइंटायर को काफी समय बाद वर्ल्ड टाइटल की स्टोरीलाइन में आने का मौका मिलेगा

ड्रू मैकइंटायर WWE के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वो संघर्ष कर रहे थे और वो साधारण स्टोरीलाइन में दिखाई दे रहे थे। अब उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में आना ही चाहिए था। यह उनके करियर के लिए काफी अच्छी चीज़ रहने वाली है।

रोमन रेंस के पास इस समय दोनों वर्ल्ड टाइटल्स हैं और उन्होंने चैंपियनशिप को यूनिफाइड कर दिया है। इसी वजह से अब एक ही सुपरस्टार के पास टाइटल्स हैं और ड्रू मैकइंटायर को उनके खिलाफ मैच लड़ना चाहिए था। इसी वजह से अब उन्हें चैंपियन के लिए मौका दिया जाने वाला है।

Quick Links