4 कारणों से WWE ने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के मैच को बहुत ही बेकार तरीके से बुक करके सभी को निराश किया

WWE Day 1 पीपीवी में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का मैच होगा
WWE Day 1 पीपीवी में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का मैच होगा

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की दुश्मनी चल रही है। दोनों ही सुपरस्टार्स काफी बड़े दुश्मन रहे हैं और उन्होंने पहले कई अच्छे मैच दिए हैं। वो क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2021) में आमने-सामने आए थे और अब डे 1 (Day 1) पीपीवी में भी उनके बीच मैच देखने को मिलने वाला है।

उनके मैच के लिए सभी फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस मैच के लिए WWE ने सही तरह से दुश्मनी को बुक नहीं किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे पता चलता है कि WWE ने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के मैच को बहुत ही बेकार तरीके से बुक किया है।

4- WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का लगातार ब्रेक पर जाना

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की स्टोरीलाइन को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। दोनों दिग्गजों का Day 1 में मैच होगा और पीपीवी धीरे-धीरे करीब आते जा रहा है। हालांकि, रोमन रेंस लगातार ब्रेक ले रहे हैं और यह एक निराशाजनक चीज़ है। कुछ हफ्तों पहले वो SmackDown के एक एपिसोड में नजर नहीं आए थे। बाद में उन्होंने वापसी की और लग रहा था कि उनकी दुश्मनी फिर आगे बढ़ेगी।

SmackDown के अंतिम एपिसोड में भी रोमन रेंस दिखाई नहीं दिए। Day 1 पीपीवी करीब आते जा रहा है और इसी कारण सभी फैंस उनकी स्टोरीलाइन को बढ़िया तरह से आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, अगर स्टोरीलाइन के दौरान चैंपियन ही एपिसोड्स में नजर नहीं आएगा तो फिर दुश्मनी सही तरह से आगे नहीं बढ़ पाएगी।

इसके पहले ब्रॉक लैसनर कुछ समय तक दिखाई नहीं दिए थे और वो SmackDown के अंतिम एपिसोड का हिस्सा भी नहीं थे। हालांकि, वो पार्ट-टाइमर हैं और उनसे फैंस को उतनी दिक्कत नहीं होगी लेकिन रोमन रेंस चैंपियन हैं और इसी वजह से उन्हें इतनी अहम स्टोरीलाइन के दौरान ब्रेक पर नहीं जाना चाहिए था। इसी कारण कहा जा सकता है कि WWE ने उनके मैच का बिल्डअप खराब तरीके से किया।

3- WWE सुपरस्टार सैमी जेन को स्टोरीलाइन से अलग करना

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की स्टोरीलाइन में सैमी जेन का अहम किरदार था। उन्होंने बैटल रॉयल जीता था और बाद में उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच मिला। हालांकि, ब्रॉक लैसनर के कारण उन्हें सही तरह से मौका नहीं मिल पाया। लग रहा था कि वो अब रेंस और लैसनर की दुश्मनी में एक अहम किरदार निभाएंगे लेकिन WWE ने उन्हें इससे अलग कर दिया।

उन्होंने सैमी जेन को आईसी टाइटल की स्टोरीलाइन में डाल दिया और इसी के साथ वो पूरी तरह से यूनिवर्सल टाइटल की दुश्मनी से अलग हो गए। कई सारे फैंस इससे निराश थे। हर कोई सैमी को मेन इवेंट टाइटल की स्टोरीलाइन में देखना पसंद कर रहा था। WWE को जेन को दुश्मनी से अलग करने की गलती नहीं करनी चाहिए थी।

2- WWE सुपरस्टार पॉल हेमन के स्टोरीलाइन एंगल को शुरू करके छोड़ देना

SmackDown के 17 दिसंबर 2021 के एपिसोड में रोमन रेंस ने पॉल हेमन को स्पेशल काउंसिल के पद से हटा दिया था और बाद में उनपर सुपरमैन पंच लगाया था। वो हेमन की और भी बुरी हालत करना चाहते थे लेकिन ब्रॉक लैसनर ने इंटरफेयर करते हुए अपने पूर्व साथी को बचाया।

इसी वजह से हर कोई पॉल हेमन के स्टोरीलाइन एंगल को आगे बढ़ते हुए देखना चाहता था। SmackDown के अंतिम एपिसोड में सभी फैंस पॉल हेमन के बारे में जानने के लिए उत्साहित थे। हालांकि, रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर दोनों ही एपिसोड के दौरान दिखाई नहीं दिए। WWE ने बड़ी गलती की क्योंकि उन्होंने हेमन की स्टोरीलाइन को शुरू करके इसे पीपीवी तक अधूरा छोड़ दिया।

1- WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को ब्रॉल में ज्यादा ताकतवर दिखाना

ब्रॉक लैसनर काफी ताकतवर सुपरस्टार हैं और उन्हें धराशाई करना आसान नहीं है। हालांकि, रोमन रेंस उन्हें कड़ी टक्कर देने का दम रखते हैं लेकिन WWE ने उन्हें कमजोर नहीं दिखाया। रेंस और लैसनर के बीच जब भी ब्रॉल हुए हैं तो उसमें ज्यादातर मौकों पर द बीस्ट का पलड़ा भारी रहा है। WWE ने लगातार लैसनर को ताकतवर दिखाया।

इससे रोमन रेंस का कद गिर रहा है और उनके कैरेक्टर को नुकसान हो रहा है। इसी के साथ स्टोरीलाइन पर भी काफी ज्यादा असर पड़ रहा है। इसी कारण कहा जा सकता है कि WWE ने खराब तरीके से उनकी स्टोरीलाइन को बुक करके अपने सभी फैंस को काफी ज्यादा निराश किया है।

Quick Links