कुछ समय पहले WWE में रेट्रीब्यूशन ने कदम रखा था और काफी ज्यादा तबाही मचाई थी। उन्होंने आते ही हर एक फैन का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। ये नई फैक्शन किसी भी समय मैच में आकर इंटरफेयर करती है और सुपरस्टार्स पर बुरी तरह हमला करती है। रेट्रीब्यूशन में मौजूद सारे सुपरस्टार्स मास्क पहनकर आते हैं।ऐसे में किसी को भी नहीं पता कि इस ग्रुप में आखिर कौन मौजूद है। अबतक WWE ने भी किसी सदस्य के बारे में नहीं बताया है। फैंस इस खतरनाक फैक्शन के पीछे मौजूद सुपरस्टार्स के बारे में जानने की इच्छा रख रहे हैं। इसके बावजूद WWE इस समय ग्रुप में मौजूद सुपरस्टार्स के नाम नहीं बता रहा है।इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 कारणों के बारे में, जिनकी वजह से रेट्रीब्यूशन के पीछे मौजूद सुपरस्टार्स के नाम अबतक सामने नहीं आए हैं।4- चेहरा बताए बिना ही रेट्रीब्यूशन द्वारा WWE को फायदा हो रहा हैAny idea on who is behind RETRIBUTION? #WWE #WWERaw pic.twitter.com/wp3Vn8Ox9p— Kenny The Sports Guy Podcast (@kenny_sports) September 7, 2020रेट्रीब्यूशन को आए महीनों हो गए लेकिन अबतक उनके लीडर समेत सदस्यों के बारे में पता नहीं चला है। इसके बावजूद ये ग्रुप कई सारे फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहा रहा है।जब भी रेट्रीब्यूशन की एंट्री रॉ या स्मैकडाउन में होती है तो सोशल मीडिया पर ये चीज़ चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसे में WWE को बिना चेहरा बताए ही फायदा हो रहा है। इस वजह से शायद अबतक सदस्यों के बारे में कुछ पता नहीं चला है।3- WWE इस समय ग्रुप के लिए सदस्यों को चुन नहीं पाया हैThere’s been a lot of talk about Tommaso Ciampa and Dominik Dijakovic essentially hitting a factory reset on their Twitter accounts hinting they’re part of RETRIBUTION, but let’s not forget who their respective last matches were against.Perhaps Karrion Kross is responsible... pic.twitter.com/bUNjdJBu65— Gary Cassidy (@WrestlingGary) August 7, 2020महीनों से रेट्रीब्यूशन लगातार नजर आ रहा है लेकिन हर बार अलग-अलग सुपरस्टार्स का अनुमान लगाया जा रहा है। WWE हर एक एपिसोड में अलग स्टार्स का उपयोग कर रहा है।रेट्रीब्यूशन के पीछे मौजूद सुपरस्टार्स को न लाने का कारण सदस्यों को न चुनना भी हो सकता है। भविष्य में WWE ग्रुप के लिए सही सदस्यों को चुन सकता है।ये भी पढ़ें:- 4 मौके जब रोमन रेंस को WWE में धोखे से बुरी तरह मारा गया