पिछले कुछ समय में MVP की फैक्शन द हर्ट बिजनेस ने काफी ज्यादा नाम बनाया है। ये ग्रुप काफी कम समय में कंपनी के टॉप पर पहुँच गया है। MVP ने सबसे पहले बॉबी लैश्ले को मैनेज करना शुरू किया और उन्हें WWE चैंपियनशिप मैच तक पहुँचाया। इसके बाद शेल्टन बेंजामिन को ग्रुप में शामिल किया गया।WWE उनका सही उपयोग नहीं कर रहा था लेकिन हर्ट बिजनेस में आने के बाद वो Raw का मुख्य हिस्सा बन गए। हाल ही में द हर्ट बिजनेस के बड़े दुश्मन सेड्रिक एलेक्जेंडर ने अपने साथियों को धोखा दे दिया और MVP के ग्रुप में शामिल हो गए। कुछ समय पहले खबरें सामने आ रही थी कि WWE इस ग्रुप को पुश देना चाहता है। इस वजह से ग्रुप में अन्य स्टार्स भी जुड़ सकते हैं।इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 सुपरस्टार्स के बारे में जो द हर्ट बिजनेस में शामिल हो सकते हैं।4- WWE स्टार अपोलो क्रूज.@WWEApollo's athleticism will never cease to AMAZE! 😮 #WWEPayback @fightbobby pic.twitter.com/crOz7cpyhF— WWE (@WWE) August 30, 2020कुछ महीनों पहले खबरें सामने आयी थी कि WWE अपोलो क्रूज को बॉबी लैश्ले और MVP के साथ डालना चाहता लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बजाय उनकी फ्यूड शुरू हो गयी।अपोलो पिछले कुछ समय से हील की तरह बर्ताव कर रहे हैं और US टाइटल हारने के बाद फैंस का ध्यान उनसे हट चुका है। ऐसे में वो फिर चर्चा का विषय बनने के लिए नई फैक्शन में जुड़ सकते हैं।3 - शायना बैजलरA SUBMISSION MAGICIAN. ♠️@QoSBaszler makes #SmackDown #WomensChampion @itsBayleyWWE tap to secure the @WWE Women's #TagTeamTitles for herself & #NiaJax!! #AndNew #WWEPayback @SashaBanksWWE pic.twitter.com/IymvTCUwEJ— WWE (@WWE) August 31, 2020शायना बैजलर काफी ताकतवर सुपरस्टार्स है और वो अपने विरोधी को आसानी से पराजित करने का दम रखती है।पूर्व MMA स्टार मैच में अन्य स्टार्स को दर्द पहुँचाती। ऐसे वो हर्ट बिजनेस के लिए एक सही विकल्प होगी। वो फैक्शन को मजबूत कर सकती हैं।ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों WWE को दोनों टैग टीम टाइटल्स को एक कर देना चाहिए