सैथ रॉलिंस ने पिछले साल हील टर्न लिया था और उन्होंने AoP के साथ एक नया ग्रुप बनाया था। बाद में उन्होंने मर्फी को ग्रुप में जोड़ा और उनके साथ WWE रॉ के टैग टीम टाइटल्स पर भी कब्जा किया। AoP के चोटिल होने के बाद मर्फी और रॉलिंस ही नजर आने लगे। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने पूर्व NXT स्टार ऑस्टिन थ्योरी को अपने साथ जोड़ा।ऑस्टिन थ्योरी विवाद में आ गए थे और ऐसे में उन्हें WWE से NXT में वापस भेज दिया। साथ ही पेबैक में बड़ी हार के बाद सैथ रॉलिंस ने अपने वफादार मर्फी को भी अपने से अलग कर दिया। मर्फी ने खुद को साबित करने का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हुए।"Get the hell out of my ring." - @WWERollins to @WWE_Murphy #WWERaw pic.twitter.com/5TVuI4FGOH— WWE Universe (@WWEUniverse) September 1, 2020ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रेट्रीब्यूशन को लाना WWE की सबसे बड़ी गलती थीअब पूर्व WWE चैंपियन अकेले हो चुके हैं। ऐसे में वो अपने साथ अन्य स्टार्स को जोड़ना चाहेंगे। ऐसे में इस समय WWE में कुछ सुपरस्टार्स है, जो सैथ रॉलिंस के अगले डिसाइपल बन सकते हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो मर्फी की जगह लेकर सैथ रॉलिंस के साथी बन सकते हैं।3- WWE स्टार रिकोशे को जोड़ सकते हैं सैथ रॉलिंसOh, real cool guys. 👏🏽👏🏽👏🏽 https://t.co/wk9LTF7ZHF— Pretty Ricky (@KingRicochet) September 7, 2020रिकोशे के शानदार करियर में अब गिरावट नजर आ रही है। ब्रॉक लैसनर से हार मिलने के बाद WWE ने उन्हें लोअर-मिड कार्ड में डाल दिया। हाल ही में उनके टैग टीम साथी सेड्रिक एलेग्जेंडर ने भी उन्हें धोखा दे दिया। ऐसे में रिकोशे के लिए चीज़ें और ज्यादा खराब हो चुकी है।WWE उन्हें इस वजह से सैथ रॉलिंस के साथ जोड़ सकता है। पूर्व WWE चैंपियन ने मर्फी को अपने साथ जोड़कर उन्हें टॉप स्टार बनाया था। इस वजह से WWE एक बार फिर रिकोशे को टॉप पर लाने के लिए सैथ रॉलिंस को उनके साथ जोड़ सकता है। दोनों की जोड़ी टैग टीम डिवीजन को मजबूत करने के साथ ही रॉ पर राज कर सकती हैं।ये भी पढ़ें:- 4 बड़े सुपरस्टार्स जिनके WWE छोड़ने से काफी ज्यादा नुकसान हुआ