रेसलिंग जगत में सोशल मीडिया का काफी बड़ा योगदान रहा है। WWE सहित अन्य बड़ी कंपनी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा बड़े मैचों की जानकारी देते हैं। साथ ही टिकट और मर्चेंडाइज को भी प्रमोट करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया कई सारी चीज़ों में WWE और रेसलिंग जगत की मदद करता है।WWE के अलावा हर एक सुपरस्टार भी सोशल मीडिया एकाउंट्स बनाता है। वो वहां अपनी असल जिंदगी से जुडी हुई चीज़े डालता है। साथ ही अपने प्रोडक्ट भी बेचता है। इन सबके अलावा कई सारी स्टोरीलाइन में भी ट्विटर या इंस्टाग्राम मदद करता है। पिछले कुछ सालों में WWE की कई सारी स्टोरीलाइन सोशल मीडिया से शुरू हुई।Congratulations @sippintheteatv1 on your 100th episode! I’m so proud of you @ArianeAndrew and happy to be apart of this very special epsisode. Check out our reunion at 😍 https://t.co/vJHeFwmLMw pic.twitter.com/jQrwrdvJhW— Trinity Fatu (@NaomiWWE) August 4, 2020ये भी पढ़ें:- 4 बड़े सुपरस्टार्स जिनके WWE छोड़ने से काफी ज्यादा नुकसान हुआ सोशल मीडिया के काफी सारे फायदे हैं। इसके बावजूद कभी-कभी ये सुपरस्टार्स पर भारी पड़ जाता है। हाल ही में WWE ने सोशल मीडिया को लेकर अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है। खैर, हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें सोशल मीडिया की वजह से WWE से निकाला गया।3- पूर्व WWE स्टार कैमेरॉनI want more Ariane Andrew !!! @ArianeAndrew #AEWWTTC pic.twitter.com/iAc0aiBIag— The glow queen (@eyeofdeebholder) August 4, 2020कैमेरॉन को नेओमी की वजह से याद रखा जाता है। दोनों स्टार्स बोर्डस क्ले के डांस के दौरान नजर आती थी। टोटल डिवाज पर भी उन्होंने बढ़िया काम किया और इस वजह से उन्हें बड़ा फायदा हुआ। कुछ समय बाद उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में मौका मिला लेकिन फिर उन्हें WWE ने रिलीज कर दिया।WWE ने रिलीज के दौरान इसका कारण नहीं बताया। Hannibal TV को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व WWE स्टार ने बताया कि उन्होंने WWE में पैसा बढ़ाने के लिए की गयी मांग का ट्विटर पर समर्थन किया था और इसके कुछ ही दिनों बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया।ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रेट्रीब्यूशन को लाना WWE की सबसे बड़ी गलती थी