4 कारण क्यों WWE ने अबतक रेट्रीब्यूशन के सदस्यों के बारे में नहीं बताया

रेट्रीब्यूशन
रेट्रीब्यूशन

2- WWE इस ग्रुप को और बड़ा करना चाहता हो

पिछले कुछ समय में रेट्रीब्यूशन का कद जरूर बढ़ा है। पहले लग रहा था कि जल्द ही इस ग्रुप के पीछे मौजूद स्टार्स का नाम सामने आ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हर बार अटैक के साथ WWE अपनी इस मिस्ट्री फैक्शन का कद बढ़ा रहा है और ये ग्रुप ज्यादा खतरनाक बनते जा रहा है। WWE अपने इस ग्रुप को भविष्य में और बड़ा बनाने के लिए उन्हें अभी सामने नहीं ला रहा है।

1- WWE लाइव क्राउड के सामने सदस्यों को लाना चाहता हो

WWE को पिछले कुछ महीनों में लाइव क्राउड न होने की वजह से नुक्सान हुआ है। ड्रू मैकइंटायर का WWE चैंपियन बनना, रोमन रेंस का हील टर्न और साशा-बेली की दुश्मनी जैसे खास पल लाइव फैंस के बिना खराब हो गए हैं।

ऐसे में WWE रेट्रीब्यूशन के बड़े पल को भी खराब नहीं करना चाहेगा। इस वजह से लाइव क्राउड के न आने तक शायद ही इस ग्रुप के बारे में पता चले।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जो द हर्ट बिजनेस का हिस्सा बन सकते हैं

Quick Links