4 कारण क्यों WWE Royal Rumble 2022 काफी ऐतिहासिक होने वाला है

WWE Royal Rumble 2022 यादगार रहेगा
WWE Royal Rumble 2022 यादगार रहेगा

WWE Royal Rumble 2022 जबरदस्त रहने वाला है। WWE ने पहले ही इवेंट के लिए कई मैचों का ऐलान कर दिया है। फैंस को शो से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। इस इवेंट में रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच देखने को मिलेंगे। इसके अलावा कुछ चैंपियनशिप और नॉन-टाइटल मैचों का आयोजन भी किया जाने वाला है। WWE ने इवेंट का मैच कार्ड अच्छी तरह से तैयार कर लिया है।

सभी फैंस की रुचि Royal Rumble को लेकर बनी हुई है। WWE कई सालों से Royal Rumble मैचों का आयोजन कर रहा है और यह इवेंट फैंस के पसंदीदा शोज़ में से एक माना जाता है। पिछले कुछ सालों में कई सारे सुपरस्टार्स ने इस इवेंट में इतिहास रचा है। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

कुछ सुपरस्टार्स Royal Rumble को ऐतिहासिक बना सकते हैं। कई ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि Royal Rumble 2022 यादगार और खास बनने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे लगता है कि WWE का Royal Rumble 2022 ऐतिहासिक रहने वाला है।

4- WWE Royal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर vs बॉबी लैश्ले होगा

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के बीच फैंस सालों से मैच देखना चाहते थे। अब दोनों के बीच एक सिंगल्स मैच होने वाला है। बॉबी लैश्ले ने कई बार लैसनर के खिलाफ मैच लड़ने की इच्छा जताई थी और कहा था कि वो इसी कारण से WWE में वापस आए हैं। पिछले कुछ सालों में लैश्ले ने अपना कद बढ़ा लिया है।

इसी वजह से उन्हें अब ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच मिल रहा है। इस ड्रीम मैच के साथ ही WWE फैंस की इच्छा पूरी हो जाएगी। ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले दोनों मिलकर Royal Rumble में जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इस बड़े इवेंट में दोनों दिग्गज इतिहास रचने की कोशिश करेंगे।

3- दूसरी कंपनी का चैंपियन WWE में लड़ेगा

WWE ने विमेंस Royal Rumble मैच को लेकर काफी बड़ा ऐलान कर दिया था। दरअसल, SmackDown के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर ने कुछ एंट्रेंट्स के नाम की घोषणा की थी। इसमें बैला ट्विन्स, लीटा, कैली कैली और मिशेल मैककूल जैसी दिग्गजों का नाम शामिल था। हालांकि, सबसे शॉकिंग नाम मिकी जेम्स का था।

कुछ महीनों पहले जेम्स को WWE ने रिलीज किया था। उन्होंने बाद में NWA और Impact Wrestling में काम किया। वो अभी Impact Wrestling की नॉकआउट्स चैंपियन हैं और इसके बावजूद WWE उन्हें Royal Rumble मैच के लिए बुला रहा है। यह काफी बड़ी बात है। WWE ने Impact Wrestling को मेंशन भी किया था। WWE इस बड़े मैच में इतिहास रचने वाला है।

2- रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के मैच का नतीजा ऐतिहासिक रहेगा

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के मैच में जरूर एक बड़ा इतिहास बनेगा। दरअसल, सैथ रॉलिंस अगर रोमन रेंस को हरा देते हैं तो यह काफी बड़ा शॉक रहेगा और इसी के साथ दिग्गज के टाइटल रन का अंत हो जाएगा। रोमन रेंस ने सबसे ज्यादा समय तक यूनिवर्सल चैंपियन रहते हुए इतिहास रचा था।

अगर सैथ उन्हें हराकर चैंपियन बन जाते हैं तो यह काफी बड़ी चीज़ होगी। इसके अलावा अगर रोमन रेंस की जीत होगी तो भी एक बड़ा इतिहास बनेगा। रोमन ने कभी भी सैथ को चैंपियनशिप मैच में नहीं हराया है। यूनिवर्सल टाइटल मैच में जिस भी सुपरस्टार की जीत होगी, वो एक बड़ा इतिहास बनाएगा।

1- ऐज और बेथ फीनिक्स टीम में आएंगे

ऐज और बेथ फीनिक्स की जोड़ी से हर कोई परिचित होगा। कुछ महीनों पहले तक वो WWE में साथ भी दिखाई नहीं देते थे। अब दोनों एक ही स्टोरीलाइन का हिस्सा बने हुए हैं। Royal Rumble 2022 में ऐज और बेथ फीनिक्स टीम बनाकर द मिज़ और मरीस के खिलाफ मैच लड़ने वाले हैं।

WWE में यह पहला मौका होगा जब दोनों हॉल ऑफ फेमर्स टीम बनाकर लड़ते हुए दिखाई देंगे। पति-पत्नी की इस जोड़ी को रिंग में साथ देखना काफी ज्यादा बड़ी चीज़ रहेगी। दोनों दिग्गज सुपरस्टार्स पहली बार साथ लड़कर इतिहास बना सकते हैं। फैंस उन्हें Royal Rumble में जीत दर्ज करते हुए देखना चाहेंगे।

Quick Links