WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपना मेन रोस्टर डेब्यू 2012 सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) में किया था। विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) के प्रोमोशन में एक टैग टीम (द शील्ड) के रूप में डेब्यू करने वाले रोमन एक समय पर कंपनी के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार हुआ करते थे, मगर अब सबसे बड़े हील बन चुके हैं।उन्होंने पिछले साल SummerSlam में वापसी के बाद हील किरदार निभाना शुरू किया था और इसी कैरेक्टर में रहते हुए वो पिछले करीब डेढ़ साल से WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं। मगर शोज़ के दौरान होने वाले कुछ बेकार सैगमेंट्स से इस तरह की बातें सामने आने लगती हैं कि WWE को अब रेंस को दोबारा बेबीफेस बना देना चाहिए।मगर क्या सच में अब वो समय आ गया है, जब रेंस दोबारा बेबीफेस कैरेक्टर में जाने के लिए तैयार हैं? इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 बड़े कारणों के बारे में कि क्यों WWE द्वारा अभी रोमन रेंस को बेबीफेस नहीं बनाया जाना चाहिए।#)WWE में टॉप बेबीफेस सुपरस्टार नहीं बन पाएंगे ड्रू मैकइंटायरWWE’s The Bump@WWETheBumpTHIS WEDNESDAY on @WWETheBump @DMcIntyreWWE!!11:04 AM · Dec 19, 20211009132THIS WEDNESDAY on @WWETheBump @DMcIntyreWWE!! https://t.co/65o1Qgp9QUड्रू मैकइंटायर ने साल 2018 में मेन रोस्टर में रिटर्न किया था। शुरुआत में उन्हें हील रेसलर के तौर पर दिखाया गया, लेकिन 2020 मेंस Royal Rumble मैच में जीत के बाद से ही वो कंपनी के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक बने हुए हैं। इस बीच वो WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर को हराकर पहली बार WWE चैंपियन बने।आपको याद दिला दें कि 2021 के ड्राफ्ट में मैकइंटायर को SmackDown में भेजा गया था और ब्लू ब्रांड में अभी तक उन्हें एक बेबीफेस के तौर पर ही पुश देने की कोशिश की गई है। इस समय मैकइंटायर की विनिंग स्ट्रीक भी दर्शा रही है कि भविष्य में उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ धमाकेदार मैच के लिए तैयार किया जा रहा है।Roman Reigns@WWERomanReignsI am the one. #NeedleMover twitter.com/wwe/status/147…WWE@WWEAcknowledge and admire the official poster for #WWEDay1. @WWERomanReigns | @peacockTV11:05 AM · Dec 20, 2021127991514Acknowledge and admire the official poster for #WWEDay1. @WWERomanReigns | @peacockTV https://t.co/OVraBouiR7I am the one. #NeedleMover twitter.com/wwe/status/147…ये भी सत्य है कि अगर ट्राइबल चीफ रेंस को अब बेबीफेस बनाया गया तो मैकइंटायर को बेबीफेस के रूप में पुश देने का कोई अर्थ नहीं निकलता और ना ही स्कॉटिश सुपरस्टार SmackDown में रहकर टॉप बेबीफेस बन पाएंगे।