Roman Reigns & Seth Rollins: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को हाल ही में साल 2022 का बेस्ट रेसलर चुना गया। बता दें, यह लिस्ट Sports Illustrated द्वारा जारी की गई और इस लिस्ट में दूसरा स्थान पूर्व शील्ड मेंबर जॉन मोक्सली (Jon Moxley) को दिया गया। वहीं, रोमन रेंस (Roman Reigns) को लिस्ट में चौथा स्थान दिया गया।देखा जाए तो रोमन रेंस इस वक्त रेसलिंग जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, इसलिए उनका इस लिस्ट में नंबर वन नहीं बन पाना हैरान करता है। हालांकि, कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनकी वजह से ट्राइबल चीफ साल 2022 के बेस्ट रेसलर नहीं बन पाए। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 4 बड़े कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की जगह सैथ रॉलिंस को साल 2022 का बेस्ट रेसलर ऑफ द ईयर चुना गया।4- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस का पार्ट टाइम शेड्यूल में काम करनाWrestling Pics & Clips@WrestleClipsSeth Rollins was a savage for pulling up at the Royal Rumble for his match against Roman Reigns in his Shield gear and music 4188493Seth Rollins was a savage for pulling up at the Royal Rumble for his match against Roman Reigns in his Shield gear and music 😂 https://t.co/vxc8wtbVR5हालांकि, रोमन रेंस ने साल 2022 में WWE में अपना दबदबा बनाए रखा लेकिन वो इस साल एक पार्ट टाइम सुपरस्टार के रूप में काम करते हुए दिखाई दिए। इस वजह ने रोमन रेंस ने साल 2022 में काफी कम मैच लड़ा। इसके ठीक विपरीत सैथ रॉलिंस ने नियमित रूप से परफॉर्म करना जारी रखा।शायद यही कारण है कि रोमन रेंस को Sports Illustrated की लिस्ट में टॉप 3 में भी जगह नहीं दी गई और सैथ रॉलिंस को बेस्ट रेसलर ऑफ द ईयर चुना गया। बता दें, सैथ रॉलिंस बेस्ट रेसलर ऑफ द ईयर चुने जाने से काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और वो इस चीज़ को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी दे चुके हैं।3- रोमन रेंस ने काफी कम मैच अपने दम पर जीते View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने साल 2022 में WWE में दबदबा बनाए जरूर रखा लेकिन इस चीज़ के लिए उन्होंने अपने द ब्लडलाइन फैक्शन की मदद ली। ट्राइबल चीफ मैचों के दौरान भी अपने साथियों की मदद लेते हुए दिखाई दिए और उन्होंने साल 2022 में काफी कम मैच अपने दम पर जीते हैं।यह चीज़ भी बड़ी वजह है कि क्यों रोमन रेंस को Sports Illustrated की तरफ से रेसलर ऑफ द ईयर नहीं चुना गया है। यह बात तो पक्की है कि रोमन रेंस को साल 2022 का बेस्ट रेसलर नहीं बन पाने का दुख जरूर होगा और यह देखना रोचक होगा कि वो साल 2023 में खुद में क्या बदलाव करने वाले हैं।2- सैथ रॉलिंस ने कई हार मिलने के बावजूद भी फैंस के बीच अपनी लोकप्रियता कम नहीं होने दीWrestle Features@WrestleFeaturesSeth Rollins suffered the most losses out of anyone in WWE in the year 2022.Despite this, he's still managed to maintain his position as one of the top stars in the entire company.6719409Seth Rollins suffered the most losses out of anyone in WWE in the year 2022.Despite this, he's still managed to maintain his position as one of the top stars in the entire company. https://t.co/mzBDJTIVQEWWE में जब किसी सुपरस्टार को लगातार कई हार का सामना करना पड़ता है तो फैंस के बीच में उनकी लोकप्रियता घटने लगती है। हालांकि, सैथ रॉलिंस इस चीज़ के अपवाद हैं। बता दें, सैथ रॉलिंस को साल 2022 में लगातार कई प्रीमियम लाइव इवेंट्स में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बावजूद भी फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।यह चीज़ दर्शाती है कि सैथ रॉलिंस ने साल 2022 में शानदार इन-रिंग परफॉर्मेंस के साथ-साथ बेहतरीन कैरेक्टर वर्क भी दिखाया है। यही कारण है कि सैथ रॉलिंस को साल 2022 का बेस्ट रेसलर चुना गया और देखा जाए तो यह सैथ के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उम्मीद है कि सैथ रॉलिंस साल 2023 में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देना जारी रखेंगे।1- रोमन रेंस के मुकाबले सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच लड़ने वाले सुपरस्टार्स को ज्यादा फायदा हुआSportskeeda Wrestling@SKWrestling_It would be safe to say that 2022 has been the year of Seth "Freakin" Rollins!#WWE #SethRollins @WWERollins619117It would be safe to say that 2022 has been the year of Seth "Freakin" Rollins!#WWE #SethRollins @WWERollins https://t.co/oyWWJB9LQVइस साल रोमन रेंस को ताकतवर दिखाने के लिए बाकी सुपरस्टार्स को उनके खिलाफ हार के लिए बुक किया गया। लोगन पॉल को छोड़ दिया जाए तो रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ने वाले सुपरस्टार्स को कुछ खास फायदा नहीं हुआ। इसके ठीक विपरीत सैथ रॉलिंस ने उनके खिलाफ फिउड करने वाले सुपरस्टार को बेहतरीन दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।देखा जाए तो कोडी रोड्स, मैट रिडल जैसे कई सुपरस्टार्स को सैथ रॉलिंस से फिउड करने से काफी फायदा हुआ। खासकर, कोडी रोड्स जो कि WWE में अपने पिछले रन के दौरान मिड कार्ड सुपरस्टार हुआ करते थे और सैथ ने कोडी से फिउड करके उन्हें कंपनी में बड़े स्टार के रूप में स्थापित होने में मदद की। यह चीज़ भी सैथ रॉलिंस के साल 2022 का बेस्ट रेसलर चुने जाने की बड़ी वजह बनी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।