WWE से निकाले गए 4 सुपरस्टार्स जिन्हें पहचानना मुश्किल होगा

ईवा मैरी और साइमन गोच
ईवा मैरी और साइमन गोच

प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी WWE ने दुनिया को कई रेसलिंग दिग्गज दिए है जिसमें द अंडरटेकर, हल्क होगन, शॉन माइकल्स समेत कई सुपरस्टार्स शामिल है। इन WWE सुपरस्टार्स ने पूरी दुनिया में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी जगह कंपनी में शायद कोई नहीं ले सकता है

हर नए रेसलर का सपना होता है कि WWE जैसी कंपनी का हिस्सा बने। रेसलर्स यह अच्छी तरह से जानते हैं कि WWE में काम करने के बाद उन्हें पूरी दुनिया में नाम और शौहरत मिलेगी। हालांकि कई बड़े कुछ रेसलर्स या सुपरस्टार्स कंपनी में अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहते हैं जिसके चलते या तो कंपनी से निकाल दिया जाता है या फिर वह खुद दूसरी कंपनी का रूख कर लेते हैं।

ऐसा भी नहीं है कि WWE से निकाले गए सुपरस्टार दूसरी कंपनी में नाम नहीं बना पाए। कई बार तो WWE छोड़कर सुपरस्टार्स फायदे में रहे हैं। उन्हें दूसरी कंपनी में काफी मौके मिले जिसकी बदौलत उन्होंने सफलता हासिल की।

WWE से जाने के बाद सुपरस्टार्स के लुक में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलता है। इस आर्टिकल में हम उन 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें कंपनी से निकाल दिया गया और उसके बाद उनके लुक में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला।

4. पूर्व WWE सुपरस्टार्स एडम रोज

एडम रोज
एडम रोज

पूर्व WWE सुपरस्टार एडम रोज ने रेसलिंग बिजनेस में काफी नाम कमाया है। रोज का भले ही रेसलिंग में बड़ा नाम हो लेकिन निजी जीवन में उनका विवादों के साथ भी काफी नाता रहा है। निजी जीवन की समस्या के चलते वह 2016 में WWE से रिलीज कर दिए गए।

कंपनी से जाने के बाद उनका लुक काफी बदल गया। ऊपर तस्वीर में आप देख सकते हैं एडम के शरीर में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वर्तमान में एडम इंडिपेडेंट सर्किट पर रेसलिंग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो 10 साल के लिए साइन किए गए और 2 जो 15 साल से ज्यादा

3. ईवा मैरी

ईवा के लुक में जबरदस्त बदलाव
ईवा के लुक में जबरदस्त बदलाव

ईवा मैरी ने 2013 में रॉ के एपिसोड से डेब्यू किया था जहां वह एक बैकस्टेज सैगमेंट का हिस्सा थीं, लेकिन उनका WWE रिंग में डेब्यू समरस्लैम 2013 में हुआ। इसके बाद मैरी ने विमेंस डिवीजन में कई मुकाबले लड़े लेकिन रिंग में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली।

साल 2016 में WWE की वैलनेस पॉलिसी का उल्लंघन करने के चलते उन्हें कंपनी ने सस्पेंड कर दिया और साल 2017 में उन्हें रिलीज भी कर दिया गया। WWE से जाने के बाद ईवा ने एक्टिंग में अपना हाथ आज़माया। उनके लुक को देखें तो WWE से जाने के बाद वर्तमान में उनका लुक काफी बदल गया है।

2. साइमन गोच

साइमन गोच का नया लुक (दाएं)
साइमन गोच का नया लुक (दाएं)

वॉडविलेंस नाम की टैग टीम के मेंबर साइमन गोच साल 2017 में WWE से रिलीज कर दिए गए। उनकी रिलीज के बाद फैंस काफी निराश थे क्योंकि वह एक प्रतिभाशाली सुपरस्टार थे। WWE से जाने के बाद वह ROH जैसी कंपनी का हिस्सा बने।

वर्तमान में वह मेजर लीग रेसलिंग रोस्टर का हिस्सा हैं। WWE वह अपनी मूछों के साथ नज़र आते थे लेकिन वर्तमान में वह बिना मूछों के नज़र आते हैं जिससे उनके लुक में काफी बदलाव देखने को मिलता है।

1. नो वे होजे

नो वे होजे
नो वे होजे

नो वे होजे NXT में एक बड़े सुपरस्टार के रूप में नज़र आते थे लेकिन मेन रोस्टर वह कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाए। इसके अलावा इसी साल कोरोना वायरस के चलते कंपनी ने कई सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया जिसमें नो वे होज का नाम भी शामिल था।

WWE से रिलीज किए जाने के बाद नो वे होजे ने अपने लुक में जबरदस्त बदलाव किया। ऊपर तस्वीर में आप देख सकते हैं कि नए लुक में नो वे होजे बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं।

Quick Links