WWE से 2021 में निकाले गए 4 सुपरस्टार्स जिनकी कमी फैंस को अभी भी काफी खल रही है

WWE में कुछ सुपरस्टार्स की कमी साफ तौर पर नजर आ रही है
WWE में कुछ सुपरस्टार्स की कमी साफ तौर पर नजर आ रही है

WWE ने 2021 में कई सारे सुपरस्टार्स को रिलीज किया है। 2020 में बजट कट्स की वजह से ढेरों रेसलर्स को निकाला गया था। लग रहा था कि 2021 में किसी को रिलीज नहीं किया जाएगा। हालांकि, इस साल WWE में ज्यादा सुपरस्टार्स को रिलीज किया। कंपनी ने इसका कारण बजट कट्स को ही बताया।

Ad

WWE ने कई ऐसे सुपरस्टार्स को बाहर किया है जिनकी उन्हें जरूरत नहीं थी और कंपनी के पास उनके लिए कोई प्लान्स नहीं थे। हालांकि, WWE ने कुछ बड़े और अहम सुपरस्टार्स को रिलीज किया और यह सही मायने में काफी ज्यादा शॉकिंग चीज़ रही थी। ज्यादातर सुपरस्टार्स के जाने से WWE को उतना फर्क नहीं पड़ रहा होगा।

Ad

कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जिन्हें रिलीज करके WWE ने बड़ी गलती की है। अब कंपनी में उन सुपरस्टार्स की कमी साफ तौर पर खल रही है। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE से रिलीज किए जा चुके 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी कमी फैंस को काफी खल रही है।

4- WWE के पूर्व सुपरस्टार ब्रे वायट

Ad

ब्रे वायट ने WWE में सालों तक काम किया और वो कंपनी के कई अहम सुपरस्टार्स में से एक थे। इस दिग्गज ने अपने अनोखे कैरेक्टर्स की वजह से काफी सफलता हासिल की थी। उन्हें द फीन्ड गिमिक की वजह से जबरदस्त सफलता मिली थी और उनका यह गिमिक काफी आसानी से फेमस हो गया था। वायट इसके बाद कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स में गिने जाने लगे थे।

किसी ने नहीं सोचा था कि उन्हें कभी WWE से बाहर किया जाएगा। अब WWE के पास कोई अनोखा कैरेक्टर नहीं है। द फीन्ड की स्टोरीलाइंस हमेशा रोचक रहती थी और वो आसानी से फैंस को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहते थे। अब WWE के पास फीन्ड नहीं है और ब्रे वायट के इस गिमिक की कमी साफ तौर पर फैंस के बीच खल रही है। कोई भी नया कैरेक्टर आसानी से अब फीन्ड की जगह नहीं ले सकता है।

3- कीथ ली

Ad

कीथ ली को काफी पसंद किया था और इसी कारण हर कोई उन्हें WWE में सफलता हासिल करते हुए देखना चाहता था। जब भी वो मैच लड़ते थे तो वो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाते थे। कीथ काफी अनोखे रेसलर हैं। उनके पास जबरदस्त साइज है और इसके बावजूद भी वो हाई-फ्लाइंग मूव्स का इस्तेमाल करने में सफल रहते हैं।

कीथ ली का लड़ने का तरीका अलग था और लग रहा था कि आसानी से उन्हें WWE में सफलता मिलेगी। हालांकि, WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया। WWE के पास अभी ऐसे काफी कम सुपरस्टार्स हैं जिन्हें वो पुश देकर भविष्य में टॉप स्टार बना सकते थे। कीथ ली अच्छा विकल्प रहते लेकिन अब वो कंपनी का हिस्सा नहीं हैं।

2- एलिस्टर ब्लैक

Ad

एलिस्टर ब्लैक के पास WWE में सफलता हासिल करने के सारे गुण थे। उनके पास जबरदस्त लुक और शानदार रेसलिंग स्टाइल था। सबसे अच्छी बात यह थी कि उनका कैरेक्टर काफी अनोखा था। वो आसानी से मेन रोस्टर पर टॉप स्टार बन सकते थे। हालांकि, WWE ने उनका सही तरह से उपयोग नहीं किया और फिर उन्हें रिलीज कर दिया।

एलिस्टर ब्लैक के पास एक फ्रेश कैरेक्टर था। WWE में किसी भी सुपरस्टार के पास इस तरह का गिमिक नहीं है और यह सही मायने में एक खराब चीज़ है। ब्लैक जब भी आते थे तो वो ढेरों फैंस का ध्यान खींचने में सफल रहते थे। अभी अगर वो WWE में रहते तो कंपनी उन्हें मिड-कार्ड स्टार के रूप में उपयोग कर सकता था। फैंस उन्हें WWE में काफी मिस कर रहे हैं।

1- ब्रॉन स्ट्रोमैन

Ad

ब्रॉन स्ट्रोमैन को WWE ने 2016 से सिंगल्स स्टार के रूप में पुश दिया था। उन्हें एक साधारण सुपरस्टार से टॉप स्टार बनाने में WWE का अहम किरदार था। WWE ने स्ट्रोमैन को बड़ा स्टार बनाने में काफी मेहनत की थी और फिर उन्हें अचानक से रिलीज किया जाना सही मायने में शॉकिंग चीज़ थी।

अभी WWE के पास ब्रॉन स्ट्रोमैन के साइज के टॉप सुपरस्टार्स नहीं है। ब्रॉक लैसनर कम मौकों पर नजर आते हैं जबकि ओमोस और कमांडर अजीज अभी उतने सफल नहीं हुए हैं। स्ट्रोमैन की कमी साफ तौर पर WWE में नजर आ रही है। वो हमेशा ही तबाही मचाने में सफल रहते थे और अब WWE के पास ऐसा कोई विकल्प नहीं है।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications