WWE द्वारा एक साल पहले निकाले गए 4 सुपरस्टार्स अब कहां हैं?

WWE
पढ़िए पूर्व WWE सुपरस्टार्स कहां काम कर रहे हैं? (Photo: WWE.com)

Released WWE Superstars Where Are They Now: एक साल पहले WWE ने रोस्टर में बड़ा बदलाव करते हुए कुछ स्टार्स को रिलीज कर दिया था। लिस्ट में बड़े नाम शामिल थे, जिन्होंने कंपनी में काफी लंबे समय तक काम किया था। WWE ने कभी भी उनके रिलीज के कारण का खुलासा नहीं किया। बस ये ही कहा गया कि बजट में कमी की वजह से ये फैसला लिया गया है। कुछ ऐसे भी थे जिनके लिए कंपनी के पास कोई प्लान आगे के लिए नहीं था। इस आर्टिकल में हम उन चार सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें कंपनी ने एक साल पहले निकाल दिया था और वो अब कहां हैं।

Ad

#4 WWE मेन रोस्टर में कभी चैंपियन नहीं बन पाए इलायस

Ad

इलायस ने साल 2014 में WWE में कदम रखा था। NXT में शानदार काम के बावजूद उन्हें मेन रोस्टर में आने में तीन साल लग गए। उन्होंने हील के रूप में अच्छा काम किया लेकिन कभी चैंपियन नहीं बन पाए। WWE रिंग में अंतिम बार उन्होंने मई 2023 में कम्पीट किया था। इससे पहले भी ज्यादातर WWE टीवी से गायब ही वो रहे थे। सितंबर, 2023 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था। मौजूदा समय में वो इंडिपेंडेंट सर्किट में काम कर रहे हैं।

#3 WWE में शेल्टन बैंजामिन का दूसरा रन कुछ खास नहीं रहा

Ad

शेल्टन बैंजामिन का WWE में पहला रन साल 2000 से 2010 तक चला था। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में दोबारा वापसी की। उन्हें सबसे अनुभवी रेसलर्स में से एक माना जाता है। WWE में शेल्टन का दूसरा रन बहुत ही बेकार रहा और उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। कंपनी ने पिछले साल सितंबर में उन्हें भी कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। शेल्टन भी इस समय इंडिपेंडेंट सर्किट में काम कर रहे हैं।

#2 WWE ने मुस्तफा अली को अचानक किया था रिलीज

Ad

मुस्तफा अली को तब रिलीज किया गया जब वो डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ राइवलरी में थे। WWE ने अचानक उन्हें स्टोरी से हटाकर सभी को चौंका दिया। अली ने WWE में सात साल तक काम किया। उन्होंने ज्यादातर मिड-कार्ड में ही परफॉर्म किया। हालांकि, वो यूएस और आईसी चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे थे। WWE से जाने के बाद उन्होंने TNA और NJPW में काम किया।

#1 WWE में डॉल्फ जिगलर ने लंबे समय तक काम किया था

WWE में डॉल्फ जिगलर ने 19 साल काम किया था। उन्हें जब रिलीज किया गया था तब सभी चौंक गए थे। वो WWE में कई बार चैंपियन बने और दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही। पिछले साल सितंबर में कंपनी ने उन्हें रिलीज किया था। WWE से जाने के बाद उन्होंने World Wrestling Council, Game Changer Wrestling और Lucha Libre AAA Worldwide में काम किया। मौजूदा समय में वो TNA वर्ल्ड चैंपियन हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications