मौजूदा समय में WWE के सबसे प्रिय रैसलर माने जाने वाले रोमन रेंस को भारत के साथ-साथ विश्वभर में पसंद किया जाता हैI साल 2012 के सर्वाइवर सीरीज से WWE के रैसलिंग जगत में कदम रखने वाले रोमन रेंस ने कुछ ही समय में जबरदस्त सफलता पाईI वो द शील्ड के साथ भी बहुत प्रभावशाली थे।
रोमन रेंस मौजूदा समय में एक ऐसे स्टार हैं जो कंपनी के सबसे प्रभावशाली रैसलर माने गए हैंI लेकिन रोमन रेंस को विश्वभर में क्यों पसंद किया जाता है, आज इसी बारें हम बात करेंगे। और कुछ ऐसे कारण भी बताएंगे की आखिर ऐसा क्यों हैं। हालांकि वो इस समय WWE से बाहर चल रहे है।
प्रभावशाली छवि
रोमन रेंस केवल अच्छे रैसलर ही नहीं बल्कि एक अच्छे पर्सनालिटी के भी मालिक हैंI उनके हेयर स्टाइल से लेकर उनके ड्रेसिंग स्टाइल सभी कुछ उनके फैन्स द्वारा फॉलो किया जाता है।
शायद इसीलिए रोमन रेंस बेहद कम समय में लोगों के पसंदीदा बन गये हैं। उनके कपड़े पहनने का तरीका भी बहुत अलग है। उनकी छाती पर वो हाफ शर्ट एक दम किसी फौजी की जैकेट के समान लगती है।
भले ही आप रोमन रेंस को पसंद करें या ना पसंद करें लेकिन रोमन रेंस ही WWE के सबसे शानदार सुपरस्टार हैं। उन्होंने कंपनी में अपना एक अलग ही प्रभाव छोड़ दिया है। इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है फैंस उन्हें चीयर करें या बू करें।
बस वो अपने करेक्टर में ही रहते है। वर्तमान में रोमन रेंस ही अकेले ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने अभी तक सबसे ज्यादा शानदार प्रोमो दिए हैं, जो उनकी छवि को भी सही ढंग से दर्शाता है। वे फिलहाल WWE से बाहर चल रहे है। लेकिन आज भी उनकी कमी हमें खलती है। शायद इसीलिए रोमन रेंस बेहद कम समय में लोगों के पसंदीदा बन गये हैंI
रोमन का शानदार काम
![Roman reings](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/26934-15465906291072-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/26934-15465906291072-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/26934-15465906291072-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/26934-15465906291072-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/26934-15465906291072-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/26934-15465906291072-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/26934-15465906291072-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/26934-15465906291072-800.jpg 1920w)
इस बात से शायद सभी फैंस सहमत होंगे कि रोमन रेंस के मुकाबले कभी बोरिंग नहीं होते हैं। रोमन रेंस जिस भी मुकाबले में शामिल होते हैं वह शानदार और एक अलग ही स्तर को होता है। बात करें अगर रोमन रेंस की रिंग स्किल की तो पिछले कुछ सालों में उनकी रिंग स्किल एक अलग ही लेवल पर नज़र आई है।
रोमन रेंस ऐसे रैसलर हैं जो रिंग में शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए जाने जाते हैं। फैंस निश्चित रूप से उनकी परफॉर्मेंस को मिस करेंगे।
रोमन रेंस कंपनी के टॉप सुपरस्टार थे। वह रॉ के लॉकर रूम के भी लीडर थे। रोमन रेंस WWE के शानदार रैसलरों में गिने जाते हैं।
दमदार मूव्स, माइक स्किल्स और बड़े मैच
![The shield](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c77f5-15465906632760-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c77f5-15465906632760-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c77f5-15465906632760-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c77f5-15465906632760-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c77f5-15465906632760-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c77f5-15465906632760-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c77f5-15465906632760-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c77f5-15465906632760-800.jpg 1920w)
शुरुआत में रोमन रेंस के पास अच्छी माइक स्किल्स नहीं थी लेकिन धीरे-धीरे रोमन रेंस ने इसमें सुधार किया हैI साथ ही रोमन रेंस कि दमदार मूव्स ने लोगों को दीवाना बना दिया हैI स्पीयर और सुपरमैन पंच को रोमन रेंस के फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जाता हैI रोमन रेंस का स्पीयर और सुपरमैन पंच दोनो का तालमेल ही कुछ ऐसा है कि सामने बैठे दर्शको को भी उस मैच में खासा मजा आ जाता है। रोमन रेंस के जाने के बाद कंपनी थोड़ी सुनी तो लग रही है पर वो जल्द ही अपनी वैसी कर ले तो मजा आ जाएगा।
रोमन रेंस को कंपनी अधिकतर बड़े मैचों में बुक करती है जिसके चलते कंपनी कि टीआरपी और WWE में खासा इजाफा देखने को मिलता हैI ऐसे में रोमन रेंस हारे या जीतें लेकिन कंपनी केवल रोमन रेंस को ही बेबीफेस बनाकर रखती है इसलिए रोमन रेंस लोगों के पसंदीदा माने जाते हैंI
विंस मैकमैहन को हैं काफी पसंद
![Roman](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f50f0-15465911467783-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f50f0-15465911467783-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f50f0-15465911467783-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f50f0-15465911467783-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f50f0-15465911467783-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f50f0-15465911467783-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f50f0-15465911467783-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f50f0-15465911467783-800.jpg 1920w)
विंस सिर्फ उन रैसलर्स पर ध्यान देते हैं जो उनके चहेते होते हैं। वो रोमन रेंस को काफी पसंद करते हैं और उन्हें हारते हुए देखना नहीं चाहते हैं। इसी वजह से वे लगभग हर मैच बड़ी ही आसानी से जीत जाते हैं। जो भी रैसलर विंस की नजर में आ जाता है उसका WWE का करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच जाता है।
रोमन रेंस WWE चेयरमैन विंस के सबसे पसंदीदा रैसलर माने जाते हैं जबकि इस सूची में दूसरा स्थान ब्रॉक लैसनर का है जो कि कंपनी के पसंदीदा रैसलर माने जाते हैंI वो कई बार रोमन रेंस की स्टोरीलाइन में आए है और बहुत सारे ड्रामे भी किए है, क्योंकि वो उन्हें कंपनी का टॉप सुपरस्टार बनाना चाहते थे। जिसके चलते कंपनी इन दोनों सुपरस्टार्स को फैन्स का पसंदीदा बना रही है, और कंपनी मुनाफा कमा रही है।