4 रिटायर हो चुके WWE दिग्गज जिन्हें WrestleMania में John Cena हरा चुके हैं

WWE
WrestleMania में जॉन सीना दिखा चुके हैं अपना जलवा (Photo: WWE.com)

Retired Legends John Cena Defeated: WWE का WrestleMania बहुत बड़ा इवेंट माना जाता है। हर साल इसमें कोई ना कोई सरप्राइज फैंस को मिलता है। बड़े स्टार्स अपने प्रदर्शन से खूब मनोरंजन करते हैं। जॉन सीना (John Cena) का इतिहास भी मेगा इवेंट में काफी तगड़ा रहा है। उन्होंने दिग्गजों को मात दी है। WrestleMania 41 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सीना के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन चार रिटायर हो चुके दिग्गजों के बारे में बात करेंगे जिन्हें WrestleMania में सीना हरा चुके हैं।

Ad

#4 WWE WrestleMania में शॉन माइकल्स को हरा चुके हैं जॉन सीना

youtube-cover
Ad

शॉन माइकल्स ने WWE में बहुत नाम कमाया। 2010 में उन्होंने औपचारिक रूप से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद एक अंतिम मैच के लिए उन्होंने 2018 में वापसी की थी। WrestleMania 23 में जॉन सीना ने माइकल्स के खिलाफ अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ। अंत में सीना ने सबमिशन के जरिए जीत हासिल कर टाइटल रिटेन किया था। मुकाबले में दिग्गज ने सीना को कड़ी चुनौती दी थी।

#3 WWE WrestleMania में ट्रिपल एच भी जॉन सीना से हार चुके हैं

youtube-cover
Ad

ट्रिपल एच ने कुछ साल पहले रेसलिंस से रिटायरमेंट ले लिया था। मौजूदा समय में वो WWE के क्रिएटिव हेड के रूप में काम कर रहे हैं। उनके एरा में बहुत तगड़ा काम हो रहा है। कंपनी को अच्छी सफलता मिल रही है। WrestleMania 22 में सीना ने अपनी WWE चैंपियनशिप ट्रिपल एच के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया था। अंत में सीना ने सबमिशन के जरिए जीत हासिल कर टाइटल रिटेन किया था।

#2 WWE WrestleMania में बतिस्ता और जॉन सीना के बीच भी हो चुका है मैच

youtube-cover
Ad

WWE में बतिस्ता ने लंबे समय तक काम किया था। अपने एक्शन से उन्होंने बहुत कम समय में बड़ा नाम बना लिया था। अब हॉलीवुड में भी वो अपना जलवा दिखा रहे हैं। बतिस्ता ने 2019 में रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। WrestleMania 26 में जॉन सीना और बतिस्ता के बीच WWE चैंपियनशिप मैच हुआ था। सीना ने सबमिशन के जरिए दिग्गज को हराकर टाइटल अपने नाम किया।

#1 WWE WrestleMania 21 में जॉन सीना जीत चुके हैं

youtube-cover

WWE में जेबीएल ने अपने दम पर खूब नाम बनाया। उनका नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है। WrestleMania 21 में जॉन सीना और जेबीएल के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। दोनों ने अपने एक्शन से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। सीना ने दिग्गज को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। सीना ने पिनफॉल से जेबीएल को हराया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications